Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: पटना पाइरेट्स vs पुनेरी पलटन मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 15, 2024 at 3:42 PM
Modified at :December 15, 2024 at 3:42 PM
PKL 11: पटना पाइरेट्स vs पुनेरी पलटन मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

होम टीम के लिए इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 116वां मैच तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स और गत विजेता पुनेरी पलटन के बीच खेला जाएगा। पटना पाइरेट्स की टीम तो काफी अच्छी पोजिशन में है लेकिन पुनेरी पलटन के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। उन्हें अगर अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो इस मुकाबले में हर-हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

पटना पाइरेट्स की टीम ने अभी तक 18 में से 11 मुकाबले जीते हैं और 6 मैचों में उन्हें हार मिली है। जबकि एक मैच टीम का टाई रहा है। पुनेरी पलटन ने इस सीजन अभी तक 19 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 8 मैचों में जीत मिली है और 8 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि तीन मैच टीम के टाई रहे हैं।

आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

PKL 11: पटना पाइरेट्स का स्क्वाड

पटना पाइरेट्स की टीम तमिल थलाइवाज के खिलाफ मुकाबला जीतकर आ रही है। वो चाहेंगे कि इस मुकाबले में भी बड़ी जीत हासिल करके प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी को और मजबूत किया जाए। पटना के लिए देवांक और अयान ने इस सीजन लगातार बेहतरीन खेल दिखाया है। कप्तान अंकित और दीपक भी डिफेंस में बेहतरीन योगदान दे रहे हैं। ऐसे में पटना पाइरेट्स की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है और वो एक और जीत हासिल कर सकते हैं।

पटना पाइरेट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

देवांक (रेडर), अयान (रेडर), संदीप (रेडर), दीपक सिंह (राइट कवर), शुभम शिंदे (राइट कॉर्नर), अरकाम शेख (ऑलराउंडर) और अंकित जागलान (लेफ्ट कॉर्नर)।

PKL 11: पुनेरी पलटन का स्क्वाड

पुनेरी पलटन की टीम बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ काफी बड़े अंतर से मुकाबला जीतकर आ रही है। टीम ने बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ 38 पॉइंट के अंतर से जीत हासिल की थी। इतनी बड़ी जीत पुनेरी पलटन के लिए टॉनिक का काम कर सकती है और वो लगातार मैच जीतते हुए प्लेऑफ में जगह बना सकते हैं। हालांकि इसके लिए सभी खिलााड़ियों को उसी तरह का प्रदर्शन करना होगा जैसा उन्होंने पिछले मैच में किया था।

पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

आकाश शिंदे (रेडर) अबिनेश नादराजन (राइट कवर) संकेत सावंत (लेफ्ट कवर), मोहित गोयत (रेडर), पंकज मोहिते (रेडर), गौरव खत्री (राइट कॉर्नर) और मोहम्मद अमान (लेफ्ट कॉर्नर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

पटना पाइरेट्स की टीम देवांक से काफी ज्यादा उम्मीद करेगी। इस सीजन वो टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर के रूप में सामने आए हैं। इसके अलावा अयान और कप्तान अंकित जगलान से भी उसी तरह के परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी जैसा वो करते आए हैं। पुनेरी पलटन की टीम मोहित गोयत, पंकज मोहिते, गौरव खत्री और आकाश शिंदे जैसे खिलाड़ियों पर काफी ज्यादा डिपेंड करेगी। टीम की जीत के लिए इन प्लेयर्स को बेहतर परफॉर्म करना होगा।

सफलता का मंत्र

पुनेरी पलटन की जीत के लिए जरूरी है कि उनका डिफेंस इस मुकाबले में पटना पाइरेट्स के रेडर्स को ज्यादा प्वॉइंट ना लेने दे। अगर देवांक और अयान को पुनेरी पलटन के डिफेंस ने रोक लिया तो फिर मुकाबला जीत सकते हैं। जबकि पटना पाइरेट्स को अगर जीत हासिल करनी है तो फिर उनके भी डिफेंस को पुनेरी पलटन के रेडर्स को रोकना होगा। मोहित गोयत, आकाश शिंदे और पंकज मोहित जैसे खिलाड़ी को ज्यादा पॉइंट नहीं देने होंगे।

PAT vs PUN के बीच हेड टू हेड आंकड़े

तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स की टीम पूरी तरह से पुनेरी पलटन के ऊपर हावी रही है। हेड टू हेड मैचों में पुणे की टीम पटना के आस-पास भी नहीं हैं। दोनों ही टीमों ने अभी तक आपस में कुल मिलाकर 23 मैच खेले हैं, जिसमें से 13 मैच पटना पाइरेट्स ने जीते हैं और पुनेरी पलटन को सिर्फ 6 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं चार मैच दोनों टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुए हैं। हालांकि पिछले सीजन पुणे की टीम जरूर पटना के ऊपर भारी पड़ी थी।

मैच– 23

पटना पाइरेट्स ने जीता – 6

पुनेरी पलटन ने जीता – 13

टाई – 4

हाईएस्ट स्कोर – 55-47

न्यूनतम स्कोर – 20-21

क्या आप जानते हैं?

पटना पाइरेट्स के नाम फाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने का रिकॉर्ड है। इनमें से तीन बार तो उन्होंने टाइटल भी जीता और वो पीकेएल इतिहास की सबसे सफल टीम हैं।

पटना पाइरेट्स और पुनेरी पलटन के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.