Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 दूसरा एलिमिनेटर: पटना पाइरेट्स vs यू मुम्बा मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 25, 2024 at 11:36 PM
Modified at :December 25, 2024 at 11:36 PM
PKL 11 दूसरा एलिमिनेटर: पटना पाइरेट्स vs यू मुम्बा मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

दोनों ही टीमों के बीच काफी धमाकेदार मैच होने की उम्मीद है।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का दूसरा एलिमिनेटर मुकाबला शुक्रवार को तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स और दूसरे सीजन का खिताब जीतने वाली यू मुम्बा के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें काफी शानदार लय में हैं और इसी वजह से एक धमाकेदार मैच देखने को मिल सकता है।

पटना पाइरेट्स की टीम ने लीग स्टेज में कुल मिलाकर 22 मैच खेले थे, जिसमें से उन्हें 13 मैचों में जीत मिली थी और 7 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। टीम के 2 मैच टाई रहे थे। अंक तालिका में पटना ने चौथे स्थान पर फिनिश करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई। जबकि यू मुम्बा ने 22 में से 12 मैच जीते और 8 मैचों में उन्हें हार मिली।

आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

PKL 11: पटना पाइरेट्स का स्क्वाड

पटना पाइरेट्स की टीम के लिए इस सीजन देवांक और अयान रेडिंग में काफी जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं। ज्यादातर मैच पटना पाइरेट्स को इन्हीं दो खिलाड़ियों ने जिताए हैं। इसके अलावा डिफेंस में अंकित ने बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि यू मुम्बा से पटना की टीम लीग स्टेज में हार चुकी है और इसी वजह से उन्हें इस मैच में काफी सावधान रहना होगा। देवांक और अयान को एक बार फिर से रेडिंग में अपना जादू दिखाना होगा।

पटना पाइरेट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

देवांक (रेडर), अयान (रेडर), संदीप (रेडर), दीपक सिंह (राइट कवर), शुभम शिंदे (राइट कॉर्नर), गुरदीप (ऑलराउंडर) और अंकित जागलान (लेफ्ट कॉर्नर)।

PKL 11: यू मुम्बा का स्क्वाड

यू मुम्बा प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे आखिरी टीम रही थी लेकिन इस टीम के पास किसी को भी हराने की पूरी क्षमता है। सुनील कुमार काफी जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वो लगातार दो हाई फाइव लगा चुके हैं। परवेश भैंसवाल भी उनका काफी अच्छा साथ दे रहे हैं। सुनील और परवेश की जोड़ी पूरी तरह से सेट हो चुकी है। रेडिंग में टीम के लिए थोड़ी चिंता है कि जब अजीत चौहान नहीं चलते हैं तो फिर बाकी रेडर्स उतने पॉइंट्स नहीं ला पाते हैं। यू मुम्बा को इस चीज पर ध्यान देना होगा।

यू मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

मंजीत (रेडर), रोहित राघव (रेडर), अजीत चौहान (रेडर), परवेश भैंसवाल (लेफ्ट कवर), सुनील कुमार (राइट कवर), लोकेश (लेफ्ट कॉर्नर) और रिंकू (राइट कॉर्नर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

पटना पाइरेट्स की टीम देवांक से काफी ज्यादा उम्मीद करेगी। इस सीजन वो टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर के रूप में सामने आए हैं। वो इस सीजन सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लेने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा अयान और शुभम शिंदे से भी काफी ज्यादा उम्मीद होगी। यू मुम्बा के लिए सारा दारोमदार अजीत चौहान पर होगा। उन्होंने रेडिंग में इस सीजन कमाल का खेल दिखाया है। इसके अलावा सुनील कुमार से भी काफी उम्मीद रहेगी।

सफलता का मंत्र

यू मुम्बा को अगर जीत हासिल करनी है तो फिर रेडर्स और डिफेंडर्स का एकसाथ चलना जरूरी होगा। डिफेंस में कप्तान सुनील कुमार और रेडिंग में अजीत चौहान को ज्यादा से ज्यादा पॉइंट्स लाने की जरूरत है। जबकि पटना पाइरेट्स की जीत के लिए जरूरी है कि उनका डिफेंस बेहतर खेल दिखाए। रेडिंग में देवांक और अयान अपना काम कर रहे हैं लेकिन डिफेंस से भी उसी तरह के सपोर्ट की जरूरत है।

PAT vs MUM के बीच हेड टू हेड आंकड़े

पटना पाइरेट्स की टीम भले ही तीन बार पीकेएल का टाइटल जीत चुकी है लेकिन हेड टू हेड आंकड़ों में वो यू मुम्बा से पीछे रहे हैं। पटना और यू मुम्बा के बीच अभी तक पीकेएल में कुल मिलाकर 22 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 13 मैच में यू मुम्बा ने जीत हासिल की है और 8 मैच में पटना पाइरेट्स को जीत मिली है। वहीं दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाई रहा है। इससे पता चलता है कि यू मुम्बा का पलड़ा पटना के खिलाफ भारी रहा है।

मैच– 22

पटना पाइरेट्स ने जीता – 8

यू मुम्बा ने जीता – 13

टाई – 1

हाईएस्ट स्कोर – 47-51

न्यूनतम स्कोर – 18-23

क्या आप जानते हैं?

पटना पाइरेट्स ने जब पहली बार पीकेएल का टाइटल जीता था तो उन्होंने फाइनल मुकाबले में यू मुम्बा को ही हराया था और तबसे लेकर अभी तक दोनों ही टीमों के बीच काफी तगड़ी राइवलरी देखने को मिली है।

पटना पाइरेट्स और यू मुम्बा के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.