Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: पवन सहरावत ने किया अपनी वापसी का ऐलान, दबंग दिल्ली के खिलाफ मचाने उतरेंगे कोहराम

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :December 12, 2024 at 5:01 PM
Modified at :December 12, 2024 at 5:01 PM
PKL 11: पवन सहरावत ने किया अपनी वापसी का ऐलान, दबंग दिल्ली के खिलाफ मचाने उतरेंगे कोहराम

पवन सहरावत चोटिल होने की वजह से तेलुगु टाइटंस के पिछले 9 मैचों का हिस्सा नहीं थे।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 12 दिसंबर को दबंग दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले तेलुगु टाइटंस के लिए बड़ी राहत वाली खबर आई है। पिछले एक महीने से चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर चल रहे कप्तान पवन सहरावत की टीम में वापसी होने वाली है और फैंस के लिए ये जबरदस्त खुशखबरी है। पवन के टीम में लौटने से तेलुगु टाइटंस की प्लेऑफ की उम्मीदें एक बार फिर से बढ़ गई है।

गौरतलब है कि 14 नवंबर को यूपी योद्धा के खिलाफ मैच के दौरान पवन सहरावत चोटिल हो गए थे और 12वें मिनट में ही उन्हें मैट से बाहर जाना पड़ा था। इसके बाद विजय मलिक ने तेलुगु टाइटंस की कमान संभाली थी लेकिन आज दबंग दिल्ली के खिलाफ पवन की वापसी से टीम को काफी मजबूती मिलेगी। तेलुगु टाइटंस की टीम अंक तालिका में फिलहाल 18 मैच में 10 जीत और 54 पॉइंट के साथ सातवें स्थान पर है और आने वाले मैच में जीत के साथ उनकी नजरें टॉप 6 पर रहेगी।

पवन सहरावत ने पीकेएल के मौजूदा सीजन में 9 मैच खेले थे और उसमें उन्होंने 6 सुपर 10 के साथ 95 रेड पॉइंट हासिल किये थे। अब लीग स्टेज में तेलुगु टाइटंस के बचे हुए 4 मैच में ‘हाई फ्लायर’ पवन सहरावत अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे ताकि उनकी टीम टॉप 6 में रहकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सके।

पवन सहरावत के बाहर होने के बाद से तेलुगु टाइटंस ने 9 मैच खेले जिसमें उन्होंने 5 जीत हासिल की लेकिन उन्हें चार मैच में हार का सामना भी करना पड़ा था। आज दबंग दिल्ली के खिलाफ मैच के बाद तेलुगु टाइटंस का सामना 14 दिसंबर को गुजरात जायंट्स, 18 दिसंबर को पटना पाइरेट्स और 20 दिसंबर को पुनेरी पलटन के खिलाफ होगा।

PKL 11 में अब तक कैसा रहा है तेलुगु टाइटंस का सफर

तेलुगु टाइटंस के लिए पीकेएल 11 की शुरुआत मिली-जुली रही थी और पहले मैच में बेंगलुरु बुल्स को हराने के बाद उन्हें लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद तेलुगु टाइटंस ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार 4 मैच में जीत दर्ज की थी और उनका विजयी रथ यूपी योद्धा ने ही रोका था और जिस मैच में पवन सहरावत चोटिल होकर बाहर हुए थे, उसी मैच में तेलुगु टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा था।

पवन की गैरमौजूदगी में विजय मलिक ने टीम की कमान बखूबी संभाली थी और रेडिंग में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से तेलुगु टाइटंस की जीत में अहम योगदान भी दिया था।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram

Nishant
Nishant

As a sports lover since childhood, Nishant has been writing about sports since 2015, mainly cricket and kabaddi. As a cricket fan, I love writing about interesting stats. Also covered Olympics, Asian Games, Commonwealth Games & Pro Kabaddi League.