PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 102 तक

हरियाणा स्टीलर्स और दबंग दिल्ली ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 9 दिसंबर को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने तेलुगु टाइटंस को एकतरफा मुकाबले में 46-25 से हराया और अंक तालिका में पहले स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर दी है। दूसरे मैच में दबंग दिल्ली ने पुनेरी पलटन को 30-26 से हराया और अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गए।
पहले मैच में हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से शिवम पटारे ने सुपर 10 लगाया और सबसे ज्यादा 12 रेड पॉइंट लिए। इसके अलावा विनय ने भी रेडिंग में 7 पॉइंट लिए। डिफेंस में राइट कॉर्नर राहुल ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए। तेलुगु टाइटंस की तरफ से आशीष नरवाल ने सबसे ज्यादा 13 पॉइंट लिए, जिसमें 11 रेड और 2 टैकल पॉइंट शामिल थे। हालाँकि कप्तान विजय मालिक आज फ्लॉप रहे और सिर्फ 5 रेड पॉइंट ही ले सके। तेलुगु टाइटंस की डिफेंस भी आज बुरी तरह फ्लॉप रही।
दूसरे मैच में दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक ने एक और सुपर 10 लगाया एवं सबसे ज्यादा 13 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में राइट कॉर्नर योगेश ने सबसे ज्यादा 3 टैकल पॉइंट लिए। नवीन कुमार ने मैच में सिर्फ 4 पॉइंट लिए, जिसमें 3 रेड और 1 टैकल पॉइंट था। पुनेरी पलटन की तरफ से न किसी ने सुपर 10 लगाया और न ही किसी ने हाई 5 लगाया। मोहित गोयत ने सबसे ज्यादा 7 पॉइंट लिए, जिसमें 4 रेड और 3 टैकल पॉइंट थे।
PKL 11 पॉइंट्स टेबल:

पीकेएल 11 अंक तालिका में हरियाणा स्टीलर्स 18 मैच में 14 जीत और 72 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम है। दबंग दिल्ली की टीम 17 मैच में 8 जीत और 56 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर है, वहीं तेलुगु टाइटंस की टीम 18 मैच में 10 जीत और 54 पॉइंट के साथ छठे स्थान पर हैं। पुनेरी पलटन की टीम 18 मैच में 7 जीत और 49 पॉइंट के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है।
ग्रीन बैंड की रेस में पटना पाइरेट्स के देवांक टॉप पर कायम
रेडर्स की लिस्ट में पटना पाइरेट्स के देवांक 17 मैच में 221 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। वहीं दबंग दिल्ली के आशु मलिक 17 मैच में 187 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल 17 मैच में 170 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं, वहीं तेलुगु टाइटंस के विजय मलिक 18 मैच में 143 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। यू मुम्बा के अजीत चव्हाण 17 मैच में 143 पॉइंट के साथ ही संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।
1. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 221 पॉइंट्स
2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 187 पॉइंट्स
3. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 170 पॉइंट्स
4. विजय मलिक (तेलुगु टाइटंस) – 143 पॉइंट्स
5. अजीत चव्हाण (यू मुम्बा) – 143 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
टॉप डिफेंडर की रेस में हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरजा शादलू 18 मैच में 60 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल 16 मैच में 59 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। पटना पाइरेट्स के अंकित 17 मैच में 56 पॉइंट के साथ अब तीसरे स्थान पर हैं। यूपी योद्धा के सुमित 17 मैच में 53 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं और हरियाणा स्टीलर्स के राहुल सेतपाल 18 मैच में 53 पॉइंट के साथ ही संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।
1. मोहम्मदरजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) – 60 पॉइंट्स
2. नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) – 59 पॉइंट्स
3. अंकित (पटना पाइरेट्स) – 56 पॉइंट
4. सुमित (यूपी योद्धा) – 53 पॉइंट्स
5. राहुल सेतपाल (हरियाणा स्टीलर्स) – 53 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.