Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 114 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :December 16, 2024 at 8:41 AM
Modified at :December 16, 2024 at 8:41 AM
PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 114 तक

जयपुर पिंक पैंथर्स और यूपी योद्धा ने अपने-अपने मुकाबले जीते।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 15 दिसंबर को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने तमिल थलाइवाज को 34-27 से हराया और अंक तालिका में आठवें से सातवें स्थान पर पहुंच गए। दूसरे मैच में यूपी योद्धा ने यू मुम्बा को 30-27 से हराया और अंक तालिका में छठे से सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

पहले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से अंकुश राठी ने डिफेंस में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए हाई 5 लगाया और 5 टैकल पॉइंट लिए, वहीं राइट कवर में अनुभवी सुरजीत सिंह ने 4 टैकल पॉइंट लिए। रेडिंग में कप्तान अर्जुन देशवाल ने 6 और नीरज नरवाल ने 5 रेड पॉइंट लिए। तमिल थलाइवाज की तरफ से कप्तान नितेश ने डिफेंस में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 टैकल पॉइंट लिए लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके क्योंकि तमिल थलाइवाज की रेडिंग आज फ्लॉप रही।

दूसरे मैच में यूपी योद्धा की तरफ से भवानी राजपूत ने 7 और गगन गौड़ा ने 5 रेड पॉइंट लिए, वहीं डिफेंस में राइट कॉर्नर हितेश ने 4 और कप्तान सुमित ने 3 टैकल पॉइंट लिए। यू मुम्बा की रेडिंग और डिफेंस दोनों आज फ्लॉप रही और इसी वजह से उन्हें अंत में नज़दीकी हार का सामना करना पड़ा। रेडिंग में अजीत चव्हाण ने सबसे ज्यादा 5 रेड पॉइंट लिए, वहीं डिफेंस में सबसे ज्यादा 3-3 टैकल पॉइंट रिंकू और परवेश भैंसवाल के नाम रहे।

PKL 11 पॉइंट्स टेबल:

PKL 11 Points Table after match 114
PKL 11 Points Table after match 114

पीकेएल 11 अंक तालिका में हरियाणा स्टीलर्स टॉप पर कायम है। यूपी योद्धा की टीम 19 मैच में 10 जीत और 64 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, वहीं यू मुम्बा की टीम 19 मैच में 10 जीत और 61 पॉइंट के साथ एक स्थान के नुकसान से पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। तमिल थलाइवाज की टीम हार के बावजूद 19 मैच में 6 जीत और 40 पॉइंट के साथ एक स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर पहुंच गई है।

ग्रीन बैंड की रेस में पटना पाइरेट्स के देवांक टॉप पर कायम

रेडर्स की लिस्ट में पटना पाइरेट्स के देवांक 18 मैच में 233 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। वहीं दबंग दिल्ली के आशु मलिक 19 मैच में 211 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल 19 मैच में 189 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं, वहीं तेलुगु टाइटंस के विजय मलिक 20 मैच में 160 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर हैं। यू मुम्बा के अजीत चव्हाण 19 मैच में 158 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर कायम हैं।

1. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 233 पॉइंट्स

2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 211 पॉइंट्स   

3. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 189 पॉइंट्स

4. विजय मलिक (तेलुगु टाइटंस) – 160 पॉइंट्स

5. अजीत चव्हाण (यू मुम्बा) – 158 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

टॉप डिफेंडर की रेस में हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरजा शादलू 20 मैच में 67 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं। वहीं बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल 19 मैच में 66 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 19 मैच में 62 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और हरियाणा स्टीलर्स के राहुल सेतपाल 20 मैच में 59 पॉइंट के साथ अब चौथे स्थान पर हैं। यूपी योद्धा के हितेश भी 19 मैच में 59 पॉइंट के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

1. मोहम्मदरजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) – 67 पॉइंट्स 

2. नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) – 66 पॉइंट्स 

3. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 62 पॉइंट्स

4. राहुल सेतपाल (हरियाणा स्टीलर्स) – 59 पॉइंट्स

5. हितेश (यूपी योद्धा) – 59 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram

Nishant
Nishant

As a sports lover since childhood, Nishant has been writing about sports since 2015, mainly cricket and kabaddi. As a cricket fan, I love writing about interesting stats. Also covered Olympics, Asian Games, Commonwealth Games & Pro Kabaddi League.