PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 118 तक

यूपी योद्धा और जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 17 दिसंबर को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में यूपी योद्धा ने हरियाणा स्टीलर्स को 31-24 से हराया और अंक तालिका में चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए। प्लेऑफ में पहुंचने के बाद हरियाणा स्टीलर्स की यह लगातार दूसरी हार है। दूसरे मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने बेंगलुरु बुल्स को 35-26 से हराया और अंक तालिका में सातवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गए।
पहले मैच में यूपी योद्धा की तरफ से भवानी राजपूत ने सुपर 10 लगाया और 11 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में कप्तान सुमित ने सबसे ज्यादा 3 टैकल पॉइंट लिए। हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से आज रेडिंग और डिफेंस दोनों ही फ्लॉप रही और इसी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। रेडिंग में सबसे ज्यादा 6-6 पॉइंट विनय और विशाल ताते ने लिए, वहीं डिफेंस में मोहम्मदरजा शादलू ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए।
दूसरे मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से कप्तान अर्जुन देशवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 के साथ 17 रेड पॉइंट लिए, वहीं डिफेंस में लेफ्ट कॉर्नर अंकुश राठी ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए। बेंगलुरु बुल्स की तरफ से डिफेंस में अरुल नंदा बाबू ने हाई 5 लगाकर 5 टैकल पॉइंट लिए और नितिन रावल ने 4 टैकल पॉइंट लिए। रेडिंग में कप्तान परदीप नरवाल ने सिर्फ 5 पॉइंट लिए, वहीं अजिंक्य पवार ने 6 रेड पॉइंट लिए।
PKL 11 पॉइंट्स टेबल:

पीकेएल 11 अंक तालिका में हरियाणा स्टीलर्स लगातार दो हार के बावजूद 21 मैच में 15 जीत और 79 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम है। यूपी योद्धा की टीम 20 मैच में 11 जीत और 69 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम 20 मैच में 11 जीत और 64 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। बेंगलुरु बुल्स की टीम 20 मैच में सिर्फ 2 जीत और 19 पॉइंट के साथ आखिरी स्थान पर बनी हुई है।
ग्रीन बैंड की रेस में पटना पाइरेट्स के देवांक टॉप पर कायम
रेडर्स की लिस्ट में पटना पाइरेट्स के देवांक 19 मैच में 244 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। वहीं दबंग दिल्ली के आशु मलिक 20 मैच में 227 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल 20 मैच में 206 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं, वहीं तेलुगु टाइटंस के विजय मलिक 20 मैच में 160 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर हैं। यू मुम्बा के अजीत चव्हाण 19 मैच में 158 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर कायम हैं।
1. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 244 पॉइंट्स
2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 227 पॉइंट्स
3. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 206 पॉइंट्स
4. विजय मलिक (तेलुगु टाइटंस) – 160 पॉइंट्स
5. अजीत चव्हाण (यू मुम्बा) – 158 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
टॉप डिफेंडर की रेस में हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरजा शादलू 21 मैच में 71 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं। वहीं बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल 20 मैच में 70 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दबंग दिल्ली के योगेश दहिया 19 मैच में 66 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 19 मैच में 62 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर हैं। पटना पाइरेट्स के अंकित जागलान 19 मैच में 61 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर कायम हैं।
1. मोहम्मदरजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) – 71 पॉइंट्स
2. नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) – 70 पॉइंट्स
3. योगेश (दबंग दिल्ली) – 66 पॉइंट्स
4. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 62 पॉइंट्स
5. अंकित (पटना पाइरेट्स) – 61 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.