PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 120 तक

पटना पाइरेट्स की टीम जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंची, यूपी ने भी प्लेऑफ में बनाई जगह।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 18 दिसंबर को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में तमिल थलाइवाज ने एकतरफा मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स को 60-29 से हराया और अंक तालिका में नौवें स्थान पर कायम हैं। दूसरे मैच में पटना पाइरेट्स ने तेलुगु टाइटंस को 41-37 से हराया और अंक तालिका में चौथे से दूसरे स्थान पर पहुंचकर प्लेऑफ में प्रवेश किया।
पहले मैच में तमिल थलाइवाज की तरफ से हिमांशु और मोईन शफागी ने सुपर 10 लगाया एवं 13-13 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में कप्तान नितेश कुमार ने हाई 5 लगाते हुए 7 टैकल पॉइंट लिए, वहीं आमिर होसेन और आशीष ने 4-4 टैकल पॉइंट लिए। बंगाल वॉरियर्स की तरफ से सिर्फ लेफ्ट कवर मंजीत ने ही डिफेंस में प्रभावित किया और मैच में 7 पॉइंट लिए। उनके अलावा बाकी सभी खिलाड़ी फ्लॉप रहे।
दूसरे मैच में पटना पाइरेट्स की तरफ से देवांक ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए एक और सुपर 10 लगाया एवं 14 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में कप्तान अंकित ने हाई 5 के साथ 6 टैकल पॉइंट लिए, वहीं राइट कवर दीपक ने भी हाई 5 लगाते हुए 5 टैकल पॉइंट लिए। तेलुगु टाइटंस की तरफ से रेडिंग में कप्तान पवन सहरावत और विजय मलिक ने 9-9 रेड पॉइंट लिए, वहीं डिफेंस में राइट कॉर्नर अंकित ने 5 टैकल पॉइंट लिए।
PKL 11 पॉइंट्स टेबल:

पीकेएल 11 अंक तालिका में हरियाणा स्टीलर्स टॉप पर कायम है। पटना पाइरेट्स की टीम 20 मैच में 13 जीत और 73 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर है और प्लेऑफ में जगह बना ली है। हरियाणा और पटना के अलावा दबंग दिल्ली और यूपी योद्धा ने भी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।
तेलुगु टाइटंस की टीम 21 मैच में 11 जीत और 61 पॉइंट के साथ सातवें स्थान पर है और उनका प्लेऑफ में पहुंचना अब मुश्किल है। तमिल थलाइवाज (20 मैच 7 जीत 45 पॉइंट) नौवें और बंगाल वॉरियर्स (20 मैच 5 जीत 40 पॉइंट) 10वें स्थान पर है एवं दोनों टीमें पहले ही टॉप 6 की दौड़ से बाहर हो गई है।
ग्रीन बैंड की रेस में पटना पाइरेट्स के देवांक टॉप पर कायम
रेडर्स की लिस्ट में पटना पाइरेट्स के देवांक 20 मैच में 258 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। वहीं दबंग दिल्ली के आशु मलिक 20 मैच में 227 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल 20 मैच में 206 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं, वहीं तेलुगु टाइटंस के विजय मलिक 21 मैच में 169 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। यू मुम्बा के अजीत चव्हाण 19 मैच में 158 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
1. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 258 पॉइंट्स
2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 227 पॉइंट्स
3. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 206 पॉइंट्स
4. विजय मलिक (तेलुगु टाइटंस) – 169 पॉइंट्स
5. अजीत चव्हाण (यू मुम्बा) – 158 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
टॉप डिफेंडर की रेस में हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरजा शादलू 21 मैच में 71 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं। वहीं बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल 20 मैच में 70 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 20 मैच में 69 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और पटना पाइरेट्स के अंकित जागलान अब 20 मैच में 67 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं। दबंग दिल्ली के योगेश दहिया 19 मैच में 66 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।
1. मोहम्मदरजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) – 71 पॉइंट्स
2. नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) – 70 पॉइंट्स
3. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 69 पॉइंट्स
4. अंकित (पटना पाइरेट्स) – 67 पॉइंट्स
5. योगेश (दबंग दिल्ली) – 66 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.