Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 126 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :December 22, 2024 at 6:00 AM
Modified at :December 22, 2024 at 6:00 AM
PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 126 तक

दबंग दिल्ली की रोमांचक जीत, पटना पाइरेट्स-गुजरात जायंट्स मैच टाई।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 21 दिसंबर को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में दबंग दिल्ली ने काफी करीबी मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 33-31 से हराया और अंक तालिका में चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए। दूसरा मैच काफी रोमांचक रहा और अंत में पटना पाइरेट्स एवं गुजरात जायंट्स 40-40 की बराबरी पर रहे। अंक तालिका में पटना पाइरेट्स दूसरे स्थान पर कायम हैं।

पहले मैच में दबंग दिल्ली की तरफ से आशु मलिक ने एक और सुपर 10 लगाया एवं मैच में 12 रेड पॉइंट लिए। उनके अलावा नवीन ने रेडिंग में 6 पॉइंट लिए, लेकिन डिफेंस में किसी ने भी 2 से ज्यादा पॉइंट नहीं लिए। जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से कप्तान अर्जुन देशवाल ने सुपर 10 के साथ 10 रेड पॉइंट लिए, लेकिन बाकी खिलाड़ियों का साथ उन्हें नहीं मिला जिसकी वजह से अंत में जयपुर को हार का सामना करना पड़ा। डिफेंस में लेफ्ट कॉर्नर अंकुश राठी ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए।

दूसरे मैच में पटना पाइरेट्स की तरफ से देवांक ने एक और सुपर 10 लगाया एवं 10 रेड पॉइंट लिए, वहीं उनके अलावा एम सुधाकर ने 7 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में नवदीप ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए। गुजरात जायंट्स की तरफ से राकेश ने 9 और कप्तान गुमान सिंह ने 8 रेड पॉइंट लिए, वहीं डिफेंस में जितेंदर यादव ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 8 टैकल पॉइंट लिए और हिमांशु ने 6 टैकल पॉइंट लिए।

PKL 11 पॉइंट्स टेबल:

PKL 11 Points Table after match 126
PKL 11 Points Table after match 126

पीकेएल 11 अंक तालिका में हरियाणा स्टीलर्स टॉप पर कायम है। पटना पाइरेट्स की टीम 22 मैच में 13 जीत और 77 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर रही, वहीं दबंग दिल्ली की टीम 21 मैच में 12 जीत और 76 पॉइंट के साथ फिलहाल तीसरे स्थान पर है और अगले मैच में जीत से उनका सेमीफाइनल में जगह पक्का हो जाएगा। जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम 22 मैच में 12 जीत और 70 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर है। गुजरात जायंट्स की टीम 21 मैच में 5 जीत और 38 पॉइंट के साथ 11वें स्थान पर कायम है।

ग्रीन बैंड की रेस में पटना पाइरेट्स के देवांक टॉप पर कायम

रेडर्स की लिस्ट में पटना पाइरेट्स के देवांक 22 मैच में 280 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। वहीं दबंग दिल्ली के आशु मलिक 21 मैच में 239 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल 22 मैच में 225 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं, वहीं यू मुम्बा के अजीत चव्हाण 20 मैच में 173 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। तेलुगु टाइटंस के विजय मलिक 22 मैच में 172 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

1. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 280 पॉइंट्स

2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 239 पॉइंट्स   

3. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 225 पॉइंट्स

4. अजीत चव्हाण (यू मुम्बा) – 173 पॉइंट्स

5. विजय मलिक (तेलुगु टाइटंस) – 172 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

टॉप डिफेंडर की रेस में हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरजा शादलू 21 मैच में 71 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं। वहीं बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल 20 मैच में 70 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पटना पाइरेट्स के अंकित जागलान 22 मैच में 70 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 20 मैच में 69 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। दबंग दिल्ली के योगेश दहिया 20 मैच में 68 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

1. मोहम्मदरजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) – 71 पॉइंट्स 

2. नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) – 70 पॉइंट्स 

3. अंकित (पटना पाइरेट्स) – 70 पॉइंट्स

4. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 69 पॉइंट्स

5. योगेश (दबंग दिल्ली) – 68 पॉइंट्स 

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram

Nishant
Nishant

As a sports lover since childhood, Nishant has been writing about sports since 2015, mainly cricket and kabaddi. As a cricket fan, I love writing about interesting stats. Also covered Olympics, Asian Games, Commonwealth Games & Pro Kabaddi League.