Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 52 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :November 14, 2024 at 8:43 AM
Modified at :November 14, 2024 at 8:43 AM
PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 52 तक

हरियाणा स्टीलर्स अंक तालिका के टॉप पर पहुंची, गुजरात जायंट्स की चौंकाने वाली जीत।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 13 नवंबर को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में गुजरात जायंट्स ने बंगाल वॉरियर्स को 47-28 से बुरी तरह हराया और लगातार 7 मैच में हार के बाद पहली जीत दर्ज की। दूसरे मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने पटना पाइरेट्स को 37-32 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गए हैं।

पहले मैच में कप्तान गुमान सिंह के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत आख़िरकार लंबे समय के बाद गुजरात जायंट्स ने एक जीत हासिल की। गुमान सिंह ने मैच में 17 रेड पॉइंट लिए और प्रतीक दहिया ने 6 रेड पॉइंट लेकर उनका बखूबी साथ दिया। डिफेंस में हिमांशु और जीतेंदर यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाई 5 लगाया एवं दोनों के नाम 6-6 टैकल पॉइंट रहे। बंगाल वॉरियर्स की तरफ से नितिन कुमार ने 11 रेड पॉइंट लेकर बढ़िया सुपर 10 लगाया लेकिन बाकी खिलाड़ियों से उन्हें सहयोग नहीं मिला और इसी वजह से टीम को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।

दूसरे मैच में मोहम्मदरज़ा शादलू के ऑलराउंड प्रदर्शन (3 टैकल एवं 3 रेड पॉइंट) और राइट कॉर्नर राहुल के शानदार डिफेंस (4 टैकल पॉइंट) की मदद से हरियाणा स्टीलर्स ने जीत हासिल की। रेडिंग में विनय ने 6 और शिवम पटारे ने 5 पॉइंट लिए। पटना पाइरेट्स की तरफ से न तो आज किसी ने सुपर 10 लगाया और न ही किसी ने हाई 5 पूरा किया, जिसकी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। देवांक और अयान ने रेडिंग में सबसे ज्यादा 7-7 पॉइंट लिए।

PKL 11 पॉइंट्स टेबल:

PKL 11 points table after match 52
PKL 11 points table after match 52

पीकेएल 11 अंक तालिका में हरियाणा स्टीलर्स 9 मैच में 7 जीत और 36 पॉइंट के साथ टॉप पर पहुंच गई है। पटना पाइरेट्स की टीम हार के बावजूद चौथे स्थान पर कायम है, वहीं बंगाल वॉरियर्स आठवें स्थान पर ही है। गुजरात जायंट्स ने काफी समय बाद जीत हासिल की लेकिन अंक तालिका में अभी भी वह आखिरी स्थान पर ही हैं।

ग्रीन बैंड की रेस में देवांक ने भी लगाया शतक

रेडर्स की लिस्ट में आशु मलिक 114 पॉइंट के साथ टॉप पर काफी आगे हैं, वहीं दूसरे स्थान पर पटना पाइरेट्स के देवांक ने भी शतक लगा दिया है और उनके 100 पॉइंट हो गए हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल 91 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं, वहीं पवन सहरावत 88 पॉइंट के साथ चौथे और यू मुम्बा के अजीत चव्हाण 83 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

1. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 114 पॉइंट्स

2. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 100 पॉइंट्स

3. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 91 पॉइंट्स

4. पवन सहरावत (तेलुगु टाइटंस) – 88 पॉइंट्स

5. अजीत चव्हाण (यू मुम्बा) – 83 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

टॉप डिफेंडर की रेस में पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 9 मैच में 37 पॉइंट के साथ टॉप पर बने हुए हैं, वहीं हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरजा शादलू 9 मैच में 31 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। यूपी योद्धा के सुमित अब 29 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं, वहीं हरियाणा स्टीलर्स के एक और डिफेंडर राहुल सेतपाल 9 मैच में 29 पॉइंट के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात जायंट्स के जीतेंदर यादव 8 मैच में 27 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर हैं, वहीं बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल भी 9 मैच में 27 पॉइंट के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं।

1. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 37 पॉइंट्स

2. मोहम्मदरजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) – 31 पॉइंट्स

3. सुमित (यूपी योद्धा) – 29 पॉइंट्स

4. राहुल सेतपाल (हरियाणा स्टीलर्स) – 29 पॉइंट्स

5. जीतेंदर यादव (गुजरात जायंट्स) – 27 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Nishant
Nishant

As a sports lover since childhood, Nishant has been writing about sports since 2015, mainly cricket and kabaddi. As a cricket fan, I love writing about interesting stats. Also covered Olympics, Asian Games, Commonwealth Games & Pro Kabaddi League.