Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 62 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :November 19, 2024 at 1:01 AM
Modified at :November 19, 2024 at 1:01 AM
PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 62 तक

तेलुगु टाइटंस की धमाकेदार और यू मुम्बा की रोमांचक जीत।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 18 नवंबर को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में तेलुगु टाइटंस ने एकतरफा मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स को 49-27 से बुरी तरह हराया और 10 मैच में छठी जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरे मैच में यू मुम्बा ने बेहद करीबी मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को 38-37 से हराया और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर कायम हैं।

पहले मैच में तेलुगु टाइटंस की तरफ से आशीष नरवाल ने सुपर 10 लगाया और उनके नाम 11 रेड पॉइंट रहे। कप्तान विजय मलिक ने मैच में 8 पॉइंट लिए, जिसमें 7 रेड और 1 टैकल पॉइंट था। डिफेंस में शंकर गदई और सागर ने हाई 5 लगाया और दोनों ने 5-5 टैकल पॉइंट लिए। हरियाणा स्टीलर्स की रेडिंग आज बुरी तरह फ्लॉप रही और इसी वजह से उन्हें एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। कप्तान राहुल सेतपाल ने सबसे ज्यादा 6 पॉइंट लिए, जिसमें 4 टैकल और 2 रेड पॉइंट रहे।

दूसरे मैच में यू मुम्बा की तरफ से अजीत चव्हाण ने सुपर 10 लगाते हुए 10 रेड पॉइंट लिए, वहीं मंजीत ने 9 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में कप्तान सुनील कुमार ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए, वहीं परवेश भैंसवाल के साथ-साथ सोमबीर एवं रिंकू ने 3-3 टैकल पॉइंट लिए। बेंगलुरु बुल्स की तरफ से कप्तान परदीप नरवाल ने सुपर 10 लगाते हुए 10 रेड पॉइंट लिए, लेकिन टीम को नजदीकी हार से नहीं बचा सके। डिफेंस में नितिन रावल ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और हाई 5 लगाते हुए 6 टैकल पॉइंट लिए।

PKL 11 पॉइंट्स टेबल:

PKL 11 Points Table after Bengaluru Bulls vs U Mumba
PKL 11 Points Table after match 62

पीकेएल 11 अंक तालिका में आज की एकतरफा हार के बावजूद हरियाणा स्टीलर्स टॉप पर कायम है, वहीं यू मुम्बा की टीम 11 मैच में 7 जीत और 39 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर है। तेलुगु टाइटंस की टीम सातवें स्थान पर है, वहीं बेंगलुरु बुल्स की टीम 11 मैच में सिर्फ 2 जीत और 14 पॉइंट के साथ 11वें स्थान पर बनी हुई है।

ग्रीन बैंड की रेस में आशु मलिक टॉप पर कायम

रेडर्स की लिस्ट में आशु मलिक 11 मैच में 128 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं, वहीं पटना पाइरेट्स के देवांक 10 मैच में 115 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल 10 मैच में 108 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं, वहीं यू मुम्बा के अजीत चव्हाण 11 मैच में 101 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। पवन सहरावत अब 9 मैच में 92 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर चले गए हैं।

1. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 128 पॉइंट्स 

2. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 115 पॉइंट्स 

3. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 108 पॉइंट्स

4. अजीत चव्हाण (यू मुम्बा) – 101 पॉइंट्स

5. पवन सहरावत (तेलुगु टाइटंस) – 92 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

टॉप डिफेंडर की रेस में पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 10 मैच में 40 पॉइंट के साथ टॉप पर बने हुए हैं, वहीं बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल और हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरजा शादलू 11-11 मैच में 40-40 पॉइंट के साथ ही संयुक्त पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 11 मैच में 37 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर हैं, वहीं हरियाणा स्टीलर्स के राहुल सेतपाल 11 मैच में 36 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

1. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 40 पॉइंट्स

2. नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) – 40 पॉइंट्स

3. मोहम्मदरजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) – 40 पॉइंट्स

4. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 37 पॉइंट्स

5. राहुल सेतपाल (हरियाणा स्टीलर्स) – 36 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Nishant
Nishant

As a sports lover since childhood, Nishant has been writing about sports since 2015, mainly cricket and kabaddi. As a cricket fan, I love writing about interesting stats. Also covered Olympics, Asian Games, Commonwealth Games & Pro Kabaddi League.