PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 72 तक

हरियाणा स्टीलर्स की एकतरफा और गुजरात जायंट्स की करीबी जीत।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 23 नवंबर को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में गुजरात जायंट्स ने नज़दीकी मुकाबले में तेलुगु टाइटंस को 31-28 से हराया, वहीं दूसरे मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 43-30 से बुरी तरह हराया। जीत के साथ हरियाणा स्टीलर्स ने पहले स्थान पर मजबूती से कब्ज़ा जमाया हुआ है, वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स अब 11वें स्थान पर बेंगलुरु बुल्स से 5 पॉइंट आगे है।
पहले मैच में गुजरात जायंट्स की तरफ से प्रतीक दहिया ने सुपर 10 लगाया और 11 रेड पॉइंट लेकर टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया। डिफेंस में जीतेंदर यादव और सोमबीर ने 3-3 टैकल पॉइंट लिए। कप्तान गुमान सिंह आज सिर्फ 5 रेड पॉइंट ही ले सके। तेलुगु टाइटंस की तरफ से कप्तान विजय मलिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच में 15 पॉइंट लिए, जिसमें 14 रेड और 1 टैकल पॉइंट था। उनके अलावा आशीष नरवाल ने भी रेडिंग में 7 पॉइंट लिए, लेकिन तेलुगु टाइटंस की डिफेंस आज बुरी तरह फ्लॉप रही जिसकी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
दूसरे मैच में हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से विनय और शिवम पटारे ने सुपर 10 लगाया। विनय और शिवम ने 11-11 रेड पॉइंट हासिल किये, वहीं डिफेंस में मोहम्मदरज़ा शादलू और नवीन रावल ने 3-3 टैकल पॉइंट लिए। जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से कप्तान अर्जुन देशवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 16 रेड पॉइंट लिए, लेकिन बाकी खिलाड़ियों से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला जिसकी वजह से जयपुर को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।
PKL 11 पॉइंट्स टेबल:

पीकेएल 11 अंक तालिका में हरियाणा स्टीलर्स 13 मैच में 10 जीत और 51 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम है, वहीं गुजरात जायंट्स की टीम 12 मैच में 3 जीत और 20 पॉइंट के साथ 11वें स्थान पर कायम है। आज की हार के बावजूद तेलुगु टाइटंस की टीम 43 पॉइंट के साथ दूसरे और जयपुर पिंक पैंथर्स 35 पॉइंट के साथ सातवें स्थान पर बनी हुई है।
ग्रीन बैंड की रेस में आशु मलिक टॉप पर कायम
रेडर्स की लिस्ट में आशु मलिक 13 मैच में 148 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं, वहीं पटना पाइरेट्स के देवांक 11 मैच में 131 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल भी 12 मैच में 131 पॉइंट के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं यू मुम्बा के अजीत चव्हाण 12 मैच में 101 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। हरियाणा स्टीलर्स के विनय 13 मैच में 95 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
1. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 148 पॉइंट्स
2. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 131 पॉइंट्स
3. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 131 पॉइंट्स
4. अजीत चव्हाण (यू मुम्बा) – 101 पॉइंट्स
5. विनय (हरियाणा स्टीलर्स) – 95 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
टॉप डिफेंडर की रेस में बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल 13 मैच में 47 पॉइंट के साथ टॉप पर मौजूद हैं, वहीं हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरजा शादलू 13 मैच में 45 पॉइंट के साथ ही दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 11 मैच में 43 पॉइंट के साथ अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 12 मैच में 42 पॉइंट के साथ चौथे और दबंग दिल्ली के योगेश 12 मैच में 39 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। हरियाणा स्टीलर्स के राहुल सेतपाल भी 13 मैच में 39 पॉइंट के साथ ही संयुक्त पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
1. नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) – 47 पॉइंट्स
2. मोहम्मदरजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) – 45 पॉइंट्स
3. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 43 पॉइंट्स
4. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 42 पॉइंट्स
5. योगेश दहिया (दबंग दिल्ली) – 39 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.