PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 86 तक

जयपुर पिंक पैंथर्स और पटना पाइरेट्स की एकतरफा जीत।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 30 नवंबर को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पटना पाइरेट्स ने एकतरफा मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को 54-29 से हराया और अंक तालिका में सातवें से सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गए। दूसरे मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने तेलुगु टाइटंस को 41-28 से हराया और अंक तालिका में आठवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गए।
पहले मैच में पटना पाइरेट्स की तरफ से देवांक और अयान ने सुपर 10 लगाया और दोनों ने 17 एवं 13 रेड पॉइंट हासिल किये। डिफेंस में राइट कॉर्नर शुभम शिंदे ने हाई 5 लगाया और 7 टैकल पॉइंट लिए, वहीं कप्तान अंकित ने 3 टैकल पॉइंट लिए। बेंगलुरु बुल्स की तरफ से किसी भी खिलाड़ी ने सुपर 10 और हाई 5 पूरा नहीं किया। कप्तान परदीप नरवाल और जय भगवान ने 8-8 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में लकी कुमार ने 4 और नितिन रावल ने 3 टैकल पॉइंट लिए।
दूसरे मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से नीरज नरवाल और कप्तान अर्जुन देशवाल ने सुपर 10 लगाया और दोनों ने 11 एवं 10 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में रेज़ा मीरबघेरी ने 4 और राइट कवर सुरजीत सिंह ने 3 टैकल पॉइंट लिए। तेलुगु टाइटंस की तरफ से कप्तान विजय मलिक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच में 17 पॉइंट लिए जिसमें 15 रेड और 2 टैकल पॉइंट थे, लेकिन बाकी खिलाड़ियों से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला और टीम को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।
PKL 11 पॉइंट्स टेबल:

पीकेएल 11 अंक तालिका में हरियाणा स्टीलर्स टॉप पर कायम है, वहीं पटना पाइरेट्स की टीम 14 मैच में 8 जीत और 47 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम 15 मैच में 8 जीत और 46 पॉइंट के साथ अब पांचवें स्थान पर है, वहीं आज की हार के बावजूद तेलुगु टाइटंस की टीम 15 मैच में 9 जीत और 48 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर कायम है। बेंगलुरु बुल्स की टीम 15 मैच में सिर्फ 2 जीत और 16 पॉइंट के साथ आखिरी स्थान पर बनी हुई है।
ग्रीन बैंड की रेस में पटना पाइरेट्स के देवांक टॉप पर कायम
रेडर्स की लिस्ट में पटना पाइरेट्स के देवांक 14 मैच में 181 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल 15 मैच में 162 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए है। दबंग दिल्ली के आशु मलिक 14 मैच में 159 पॉइंट के साथ अब तीसरे स्थान पर चले गए हैं, वहीं तेलुगु टाइटंस के विजय मालिक 15 मैच में 118 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। यू मुम्बा के अजीत चव्हाण 14 मैच में 114 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।
1. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 181 पॉइंट्स
2. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 162 पॉइंट्स
3. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 159 पॉइंट्स
4. विजय मलिक (तेलुगु टाइटंस) – 118 पॉइंट्स
5. अजीत चव्हाण (यू मुम्बा) – 114 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
टॉप डिफेंडर की रेस में बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल 15 मैच में 52 पॉइंट के साथ फिर से टॉप पर पहुंच गए हैं, वहीं हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरजा शादलू 15 मैच में 51 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 14 मैच में 50 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं और यूपी योद्धा के सुमित 14 मैच में 47 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर कायम हैं।
पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 15 मैच में 47 पॉइंट और हरियाणा स्टीलर्स के राहुल सेतपाल भी 15 मैच में 47 पॉइंट के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं।
1. नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) – 52 पॉइंट्स
2. मोहम्मदरजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) – 51 पॉइंट्स
3. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 50 पॉइंट्स
4. सुमित (यूपी योद्धा) – 47 पॉइंट्स
5. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 47 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.