PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 90 तक

यू मुम्बा की एकतरफा जीत और बेंगलुरु बुल्स-गुजरात जायंट्स रोमांचक मैच टाई।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 3 दिसंबर को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच बेंगलुरु बुल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया जो रोमांचक तरीके से 34-34 से टाई रहा। दूसरे मैच में यू मुम्बा ने एकतरफा मुकाबले में पुनेरी पलटन को 43-29 से हराया और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए।
पहले मैच में दोनों टीमों की तरफ से रेडिंग में किसी ने भी सुपर 10 नहीं लगाया और गुजरात जायंट्स के राकेश ने सबसे ज्यादा 7 रेड पॉइंट लिए। बेंगलुरु बुल्स के कप्तान परदीप नरवाल भी सिर्फ 6 रेड पॉइंट ही ले सके और उनके साथ सब्स्टीट्यूट के तौर पर सुशील ने भी 6 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में बेंगलुरु बुल्स की तरफ से नितिन रावल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 टैकल पॉइंट लिए, वहीं गुजरात जायंट्स की तरफ से राइट कवर नीरज कुमार ने हाई 5 लगाते हुए 5 टैकल पॉइंट लिए। इसके अलावा गुजरात जायंट्स के सोमबीर और रोहित ने 4-4 टैकल पॉइंट लिए।
दूसरे मैच में यू मुम्बा की तरफ से अजीत चव्हाण ने सुपर 10 लगाया और 12 रेड पॉइंट हासिल किये। डिफेंस में कप्तान सुनील कुमार और सोमबीर ने हाई 5 पूरा करते हुए 5-5 टैकल पॉइंट लिए। पुनेरी पलटन की तरफ से पंकज मोहिते ने सबसे ज्यादा 8 रेड पॉइंट लिए, वहीं डिफेंस में राइट कवर अबिनेष नदराजन ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए।
PKL 11 पॉइंट्स टेबल:

पीकेएल 11 अंक तालिका में हरियाणा स्टीलर्स टॉप पर कायम है, वहीं यू मुम्बा की टीम 15 मैच में 9 जीत और 51 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। पुनेरी पलटन की टीम 16 मैच में 7 जीत और 47 पॉइंट के साथ छठे स्थान पर खिसक गई है। गुजरात जायंट्स की टीम 15 मैच में 4 जीत और 29 पॉइंट के साथ 10वें स्थान पर है और बेंगलुरु बुल्स की टीम 16 मैच में सिर्फ 2 जीत और 19 पॉइंट के साथ आखिरी स्थान पर कायम है।
ग्रीन बैंड की रेस में पटना पाइरेट्स के देवांक टॉप पर कायम
रेडर्स की लिस्ट में पटना पाइरेट्स के देवांक 15 मैच में 194 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं दबंग दिल्ली के आशु मलिक 15 मैच में 164 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल 15 मैच में 162 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं और यू मुम्बा के अजीत चव्हाण 15 मैच में 126 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। पटना पाइरेट्स के अयान लोचब 15 मैच में 121 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
1. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 194 पॉइंट्स
2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 164 पॉइंट्स
3. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 162 पॉइंट्स
4. अजीत चव्हाण (यू मुम्बा) – 126 पॉइंट्स
5. अयान (पटना पाइरेट्स) – 121 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
टॉप डिफेंडर की रेस में बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल 16 मैच में 59 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं, वहीं हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरजा शादलू 15 मैच में 51 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार भी 15 मैच में 51 पॉइंट के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।
वहीं चौथे स्थान पर 47 पॉइंट के साथ चार डिफेंडर टाई पर हैं। यूपी योद्धा के सुमित 14 मैच में 47 पॉइंट, पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 16 मैच में 47 पॉइंट, हरियाणा स्टीलर्स के राहुल सेतपाल 15 मैच में 47 पॉइंट और पटना पाइरेट्स के अंकित 15 मैच में 47 पॉइंट के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।
1. नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) – 59 पॉइंट्स
2. मोहम्मदरजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) – 51 पॉइंट्स
3. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 51 पॉइंट्स
4. सुमित (यूपी योद्धा) – 47 पॉइंट्स
5. राहुल सेतपाल (हरियाणा स्टीलर्स) – 47 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.