Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 92 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :December 5, 2024 at 7:13 AM
Modified at :December 5, 2024 at 7:17 AM
PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 92 तक

यूपी योद्धा और बंगाल वॉरियर्स ने अपने-अपने मुकाबले जीते।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 4 दिसंबर को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में यूपी योद्धा ने तेलुगु टाइटंस को 36-33 से हराया और अंक तालिका में आठवें से सीधे पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरे मैच में बंगाल वॉरियर्स ने हरियाणा स्टीलर्स को चौंकाते हुए 39-32 से हराया और अंक तालिका में 11वें से 10वें स्थान पर पहुंच गए।

पहले मैच में यूपी योद्धा की तरफ से गगन गौड़ा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 लगाया और 15 रेड पॉइंट लिए। उनके अलावा भवानी राजपूत ने भी 5 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में राइट कॉर्नर हितेश ने सबसे ज्यादा 3 टैकल पॉइंट लिए। तेलुगु टाइटंस की तरफ से कप्तान विजय मलिक ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए मैच में 11 पॉइंट लिए, जिसमें 9 रेड और 2 टैकल पॉइंट थे लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। इसके अलावा मंजीत ने 7 रेड पॉइंट लिए, लेकिन डिफेंस के फ्लॉप होने की वजह से तेलुगु टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा।

दूसरे मैच में बंगाल वॉरियर्स की तरफ से मनिंदर सिंह ने सुपर 10 लगाया और 11 रेड पॉइंट हासिल किये। उनके अलावा रेडिंग में प्रणय राणे ने 6 पॉइंट लिए। डिफेंस में राइट कवर मयूर कदम ने हाई 5 लगाते हुए 5 टैकल पॉइंट लिए। वहीं कप्तान फजल अत्राचली ने 3 टैकल पॉइंट हासिल किये। हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से विनय ने सुपर 10 लगाते हुए 10 रेड पॉइंट लिए और उनके अलावा शिवम पटारे ने 8 रेड पॉइंट हासिल किये, लेकिन डिफेंस के फ्लॉप होने की वजह से हरियाणा स्टीलर्स को मैच गंवाना पड़ा।

PKL 11 पॉइंट्स टेबल:

PKL 11 Points Table after match 92
PKL 11 Points Table after match 92

पीकेएल 11 अंक तालिका में हरियाणा स्टीलर्स 16 मैच में 12 जीत और 62 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम है, वहीं आज की हार के बावजूद तेलुगु टाइटंस की टीम 16 मैच में 9 जीत और 49 पॉइंट के साथ एक स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। यूपी योद्धा की टीम 15 मैच में 8 जीत और 48 पॉइंट के साथ अब पांचवें स्थान पर है, वहीं बंगाल वॉरियर्स की टीम 15 मैच में 4 जीत और 31 पॉइंट के साथ अब 10वें स्थान पर है।

ग्रीन बैंड की रेस में पटना पाइरेट्स के देवांक टॉप पर कायम

रेडर्स की लिस्ट में पटना पाइरेट्स के देवांक 15 मैच में 194 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। वहीं दबंग दिल्ली के आशु मलिक 15 मैच में 164 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल 15 मैच में 162 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं, वहीं तेलुगु टाइटंस के विजय मलिक 16 मैच में 127 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। यू मुम्बा के अजीत चव्हाण 15 मैच में 126 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।

1. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 194 पॉइंट्स

2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 164 पॉइंट्स   

3. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 162 पॉइंट्स

4. विजय मलिक (तेलुगु टाइटंस) – 127 पॉइंट्स

5. अजीत चव्हाण (यू मुम्बा) – 126 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

टॉप डिफेंडर की रेस में बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल 16 मैच में 59 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। वहीं हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरजा शादलू 16 मैच में 52 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 15 मैच में 51 पॉइंट के साथ अब तीसरे स्थान पर हैं। यूपी योद्धा के सुमित 15 मैच में 49 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर हैं, वहीं हरियाणा स्टीलर्स के राहुल सेतपाल भी 16 मैच में 49 पॉइंट के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर मौजूद हैं।

1. नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) – 59 पॉइंट्स

2. मोहम्मदरजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) – 52 पॉइंट्स

3. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 51 पॉइंट्स

4. सुमित (यूपी योद्धा) – 49 पॉइंट्स

5. राहुल सेतपाल (हरियाणा स्टीलर्स) – 49 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram

Nishant
Nishant

As a sports lover since childhood, Nishant has been writing about sports since 2015, mainly cricket and kabaddi. As a cricket fan, I love writing about interesting stats. Also covered Olympics, Asian Games, Commonwealth Games & Pro Kabaddi League.