Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 96 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :December 7, 2024 at 12:13 AM
Modified at :December 7, 2024 at 12:13 AM
PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 96 तक

हरियाणा स्टीलर्स और तमिल थलाइवाज ने अपने-अपने मुकाबले जीते।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 6 दिसंबर को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में तमिल थलाइवाज ने गुजरात जायंट्स को 40-27 से हराया और 16 मैच में अपनी छठी जीत दर्ज की। दूसरे मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने पटना पाइरेट्स को 42-36 से हराया और अंक तालिका में पहले स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

पहले मैच में तमिल थलाइवाज की तरफ से मोईन शफागी ने सुपर 10 लगाया और सबसे ज्यादा 13 रेड पॉइंट लिए। इसके अलावा सौरभ फगारे और हिमांशु ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए मैच में 7-7 पॉइंट लिए। डिफेंस में आशीष ने हाई 5 लगाया और 6 टैकल पॉइंट लिए। गुजरात जायंट्स की तरफ से हिमांशु सिंह ने सुपर 10 लगाया और 10 रेड पॉइंट के अलावा एक टैकल पॉइंट भी लिया। हालाँकि इसके अलावा गुजरात जायंट्स की तरफ से सभी खिलाड़ी फ्लॉप रहे और यही उनकी एकतरफा हार का कारण बना।

दूसरे मैच में हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से शिवम पटारे ने सुपर 10 लगाया और 11 रेड पॉइंट लिए, वहीं मोहम्मजरज़ा शादलू ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए मैच में 9 पॉइंट लिए जिसमें 5 टैकल पॉइंट थे। इसके अलावा राइट कवर संजय ने भी हाई 5 पूरा किया और 5 टैकल पॉइंट लिए। पटना पाइरेट्स की तरफ से देवांक ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए एक और सुपर 10 पूरा किया एवं मैच में 13 रेड पॉइंट लिए। हालाँकि उनके अलावा कप्तान अंकित ही सिर्फ प्रभावित कर सके और उन्होंने 4 टैकल पॉइंट लिए।

PKL 11 पॉइंट्स टेबल:

PKL 11 Points Table after Haryana Steelers vs Patna Pirates
PKL 11 Points Table after match 96

पीकेएल 11 अंक तालिका में हरियाणा स्टीलर्स 17 मैच में 13 जीत और 67 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम है। वहीं पटना पाइरेट्स की टीम 16 मैच में 9 जीत और 53 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। तमिल थलाइवाज की टीम 16 मैच में 6 जीत और 38 पॉइंट के साथ नौवें स्थान पर है और गुजरात जायंट्स की टीम 16 मैच में 4 जीत और 29 पॉइंट के साथ 11वें स्थान पर कायम है।

ग्रीन बैंड की रेस में पटना पाइरेट्स के देवांक टॉप पर कायम

रेडर्स की लिस्ट में पटना पाइरेट्स के देवांक 16 मैच में 207 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। वहीं दबंग दिल्ली के आशु मलिक 16 मैच में 174 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल 16 मैच में 163 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं, वहीं यू मुम्बा के अजीत चव्हाण 16 मैच में 129 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। तेलुगु टाइटंस के विजय मलिक 16 मैच में 127 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। 

1. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 207 पॉइंट्स

2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 174 पॉइंट्स   

3. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 163 पॉइंट्स

4. अजीत चव्हाण (यू मुम्बा) – 129 पॉइंट्स

5. विजय मलिक (तेलुगु टाइटंस) – 127 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

टॉप डिफेंडर की रेस में बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल 16 मैच में 59 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। वहीं हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरजा शादलू 17 मैच में 57 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 16 मैच में 52 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं और पटना पाइरेट्स के अंकित 16 मैच में 51 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। यूपी योद्धा के सुमित 16 मैच में 50 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। 

1. नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) – 59 पॉइंट्स

2. मोहम्मदरजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) – 57 पॉइंट्स

3. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 52 पॉइंट्स

4. अंकित (पटना पाइरेट्स) – 51 पॉइंट

5. सुमित (यूपी योद्धा) – 50 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram

Nishant
Nishant

As a sports lover since childhood, Nishant has been writing about sports since 2015, mainly cricket and kabaddi. As a cricket fan, I love writing about interesting stats. Also covered Olympics, Asian Games, Commonwealth Games & Pro Kabaddi League.