Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 98 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :December 8, 2024 at 12:13 AM
Modified at :December 8, 2024 at 12:13 AM
PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 98 तक

यूपी योद्धा और तेलुगु टाइटंस की बेहद रोमांचक जीत।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 7 दिसंबर को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में यूपी योद्धा ने पुनेरी पलटन को 36-33 के नज़दीकी अंतर से हराया और अंक तालिका में चौथे से सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गए। दूसरे मैच में तेलुगु टाइटंस ने एक और नज़दीकी मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स को 34-32 से हराया और अंक तालिका में सातवें से चौथे स्थान पर पहुंच गए।

पहले मैच में यूपी योद्धा की तरफ से गगन गौड़ा ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए एक और सुपर 10 लगाया एवं सबसे ज्यादा 15 रेड पॉइंट लिए। उनके अलावा भवानी राजपूत ने 6 रेड पॉइंट लिए और कप्तान सुमित ने डिफेंस में 3 टैकल पॉइंट हासिल किये। पुनेरी पलटन की तरफ से पंकज मोहिते ने सुपर 10 लगाते हुए 11 पॉइंट लिए, वहीं मोहित गोयत ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 4 रेड और 3 टैकल पॉइंट लिए लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।

दूसरे मैच में तेलुगु टाइटंस के कप्तान विजय मलिक ने सुपर 10 लगाते हुए 11 रेड पॉइंट लिए, वहीं आशीष नरवाल ने 8 रेड पॉइंट के अलावा एक टैकल पॉइंट भी लिया। बंगाल वॉरियर्स की तरफ से मनिंदर सिंह ने सुपर 10 सहित 12 रेड पॉइंट लेने के अलावा 2 टैकल पॉइंट भी लिए लेकिन उनके अलावा डिफेंस में सिर्फ मंजीत ने हाई 5 लेकर प्रभावित किया और इसी वजह से टीम को करीब हार का सामना करना पड़ा।

PKL 11 पॉइंट्स टेबल:

PKL 11 Points Table after match 98
PKL 11 Points Table after match 98

पीकेएल 11 अंक तालिका में हरियाणा स्टीलर्स टॉप पर कायम है। वहीं यूपी योद्धा की टीम 17 मैच में 9 जीत और 56 पॉइंट के साथ दूसरे एवं तेलुगु टाइटंस की टीम 17 मैच में 10 जीत और 54 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। पुनेरी पलटन की टीम 17 मैच में 7 जीत और 48 पॉइंट के साथ आठवें और बंगाल वॉरियर्स 16 मैच में सिर्फ 4 जीत और 32 पॉइंट के साथ 10वें स्थान पर कायम है।

ग्रीन बैंड की रेस में पटना पाइरेट्स के देवांक टॉप पर कायम

रेडर्स की लिस्ट में पटना पाइरेट्स के देवांक 16 मैच में 207 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। वहीं दबंग दिल्ली के आशु मलिक 16 मैच में 174 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल 16 मैच में 163 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं, वहीं तेलुगु टाइटंस के विजय मलिक 17 मैच में 138 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। यू मुम्बा के अजीत चव्हाण अब 16 मैच में 129 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। 

1. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 207 पॉइंट्स

2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 174 पॉइंट्स   

3. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 163 पॉइंट्स

4. विजय मलिक (तेलुगु टाइटंस) – 138 पॉइंट्स

5. अजीत चव्हाण (यू मुम्बा) – 129 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

टॉप डिफेंडर की रेस में बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल 16 मैच में 59 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। वहीं हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरजा शादलू 17 मैच में 57 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। यूपी योद्धा के सुमित 17 मैच में 53 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 16 मैच में 52 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। पटना पाइरेट्स के अंकित 16 मैच में 51 पॉइंट के साथ अब पांचवें स्थान पर हैं।

1. नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) – 59 पॉइंट्स

2. मोहम्मदरजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) – 57 पॉइंट्स

3. सुमित (यूपी योद्धा) – 53 पॉइंट्स

4. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 52 पॉइंट्स

5. अंकित (पटना पाइरेट्स) – 51 पॉइंट

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram

Nishant
Nishant

As a sports lover since childhood, Nishant has been writing about sports since 2015, mainly cricket and kabaddi. As a cricket fan, I love writing about interesting stats. Also covered Olympics, Asian Games, Commonwealth Games & Pro Kabaddi League.