Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PUN vs MUM Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 32, PKL 11

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :November 3, 2024 at 2:49 PM
Modified at :November 3, 2024 at 2:49 PM
PUN vs MUM Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 32, PKL 11

PUN vs MUM के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

3 नवंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में पुनेरी पलटन और यू मुम्बा (PUN vs MUM) के बीच 32वां मैच खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन पुणे की टीम फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है, दूसरी ओर मुंबई की टीम धीरे-धीरे लय पकड़ते हुए टेबल में छठे स्थान पर आ गई है।

पिछले 2 मैचों ने साबित किया है कि दबाव में पुणे की टीम भी बिखर सकती है। मोहित गोयत और गौरव खत्री इस टीम के 2 मजबूत स्तंभ बने हुए हैं, वहीं असलम इनामदार की चतुराई चल नहीं पा रही है। दूसरी ओर यू मुम्बा के लिए मनजीत दहिया को चलना होगा, लेकिन पिछले मैच में अजीत चवन चले थे। डिफेंस में कप्तान सुनील कुमार समेत अन्य सभी खिलाड़ी ठीकठाक प्रदर्शन करते दिखे हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो आपको इस मैच में DREAM11 के जरिए खूब सारा पैसा दिला सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: पुनेरी पलटन vs यू मुम्बा

तारीख: 3 नवंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे

स्थान: हैदराबाद

PUN vs MUM पीकेएल11: फैंटेसी टिप्स

पुनेरी पलटन के लिए रेडिंग में मोहित गोयत पिछले मैच में अच्छा नहीं कर पाए, लेकिन उनकी और पंजक मोहिते की जोड़ी अधिकांश मौकों पर खूब सारे रेडिंग पॉइंट्स बटोर रही है। गौरव खत्री अब तक 21 टैकल पॉइंट्स बटोर कर सीजन के टॉप डिफेंडर बने हुए हैं।

दूसरी ओर यू मुम्बा की बात करें तो आमिरमोहम्मद जफर दानेश पर से दबाव कम करने के लिए मनजीत दहिया को जिम्मेदारी संभालनी होगी। युवा रेडर अजीत चवन ने पिछले मैच में अच्छा किया था। सुनील कुमार और परवेश भैंसवाल का अनुभव टीम के काम आ रहा है, वहीं रिंकू और सोमबीर भी डिफेंस में अच्छा सपोर्ट दे रहे हैं।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

मोहित गोयत, पंकज मोहिते, असलम इनामदार, अबिनेश नादराजन, संकेत सावंत, गौरव खत्री, अमन।

यू मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

मनजीत दहिया, आमिरमोहम्मद जफरदानेश, अजीत चवन, सुनील कुमार, परवेश भैंसवाल, रिंकू, सोमबीर।

PUN vs MUM: DREAM11 टीम 1

PUN vs MUM Dream 11 Prediction

रेडर: मोहित गोयत, मनजीत दहिया

डिफेंडर: गौरव खत्री, रिंकू, अमन

ऑलराउंडर: असलम इनामदार, आमिरमोहम्मद जफरदानेश

कप्तान: मोहित गोयत

उपकप्तान: गौरव खत्री

PUN vs MUM: DREAM11 टीम 2

PUN vs MUM Dream11 Prediction

रेडर: मोहित गोयत, मनजीत दहिया

डिफेंडर: गौरव खत्री, अमन

ऑलराउंडर: असलम इनामदार, आमिरमोहम्मद जफरदानेश, अबिनेश नादराजन

कप्तान: मोहित गोयत

उपकप्तान: आमिरमोहम्मद जफरदानेश

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.