Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: असलम इनामदार के नहीं होने का पड़ रहा असर, पुनेरी पलटन के कोच ने खराब प्रदर्शन के बाद कही बड़ी बात

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :November 20, 2024 at 5:16 PM
Modified at :November 20, 2024 at 5:16 PM
PKL 11: असलम इनामदार के नहीं होने का पड़ रहा असर, पुनेरी पलटन के कोच ने खराब प्रदर्शन के बाद कही बड़ी बात

पुनेरी पलटन और यूपी योद्धा के बीच मैच टाई पर समाप्त हुआ।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में यूपी योद्धा और पुनेरी पलटन के बीच का मैच टाई पर समाप्त हुआ। यह इस सीजन यूपी का पहला तो वहीं पुनेरी के लिए तीसरा टाई मैच था। असलम इनामदार के जाने के बाद से पुनेरी की टीम जीत हासिल नहीं कर सकी है।

हालांकि, अब भी पुनेरी पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है तो उन्हें अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है। यूपी इस सीजन पांच मैच हार चुकी है और अब उनकी चिंता बढ़ सकती है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों टीमों के कोचों ने अपनी बात रखी।

असलम के नहीं होने का पड़ रहा है पुनेरी पर असर

पुनेरी पलटन के कप्तान असलम इनामदार चोट के कारण सीजन से बाहर हो गए हैं। 9 नवंबर को तेलुगू टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान असलम को चोट लगी थी और उसके बाद वह बाहर हुए थे। असलम के चोटिल होने के बाद पुनेरी ने तीन मैच खेले हैं जिसमें से दो टाई रहे हैं और एक में उन्हें हार मिली है। बीसी रमेश का कहना है कि उनकी टीम को असलम की कमी खल रही है। 

उन्होंने कहा, “असलम चोट के कारण टीम के साथ नहीं है। उसके नहीं होने पर हम नए लड़कों को मौका दे रहे हैं। अब असलम के नहीं होने पर हमें कई लड़कों को आजमाना पड़ रहा है और देखना पड़ रहा है कि कौन अच्छा कर सकता है। हमें अब दूसरे खिलाड़ियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है और देखना पड़ रहा है कि कौन हमें टॉप-2 में ले जाएगा।”

रणनीति पर टीम खरी उतर रही, भवानी और सुमित ने अच्छा खेला – यूपी कोच

सुरेंदर गिल लगातार दूसरे मैच में नहीं खेले और इसे यूपी के असिस्टेंट कोच उपेंद्र मलिक ने रणनीति का हिस्सा बताया है। मलिक के मुताबिक, उन्हें इन मैचों में सुरेंदर की जरूरत नहीं थी और जब आगे जरूरत पड़ेगी तो उन्हें टीम में लाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कप्तान सुमित और रेडर भवानी राजपूत की तारीफ की।

उन्होंने कहा, “आज सुमित का अंत तक रहना हमारे लिए अच्छा साबित हुआ। पिछले मैचों में ऐसा हुआ कि सुमित आउट हो गया और हम लास्ट मोमेंट में जीता हुआ मैच हार गए। आज के मैच की एक अच्छी बात ये भी रही कि भवानी ने बीच-बीच में हमारी वापसी कराई। भवानी का लास्ट में लिया दो पॉइंट भी हमारे बहुत काम आया।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj
Neeraj

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.