Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: पुनेरी पलटन vs दबंग दिल्ली मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 8, 2024 at 7:48 PM
Modified at :December 8, 2024 at 7:48 PM
PKL 11: पुनेरी पलटन vs दबंग दिल्ली मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

दोनों ही टीमों के बीच एक धमाकेदार मैच होने की उम्मीद है।

प्रो कबड्डी लीग में 11वें सीजन (PKL 11) का 102वां मैच पुनेरी पलटन और दबंग दिल्ली के बीच खेला जाएगा। दबंग दिल्ली की टीम तो अच्छा प्रदर्शन कर रही है और प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार हैं। हालांकि पुनेरी पलटन के लिए पिछले कुछ मैच अच्छे नहीं रहे हैं। टीम को अपने होम ग्राउंड में लगातार दो हार मिल चुकी है और नए कोच के आने के बाद भी टीम की किस्मत नहीं बदली है।

पुनेरी पलटन ने इस सीजन अभी तक 17 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 7 मैचों में जीत मिली है और 7 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि तीन मैच टीम के टाई रहे हैं। सीजन की शुरुआत में टीम अंक तालिका में टॉप पर चल रही थी लेकिन अब काफी नीचे चले गए हैं। वहीं दबंग दिल्ली ने इस सीजन अभी तक 16 मैच खेले हैं जिसमें से 7 मैचों में जीत हासिल की है और 5 मुकाबले में उन्हें हार मिली है और 4 मैच उनके टाई रहे हैं। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

PKL 11: पुनेरी पलटन का स्क्वाड

पुनेरी पलटन को अपने पिछले मैच में यूपी योद्धा से बुरी तरह से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। अपने होम ग्राउंड में टीम लगातार दो मैच हार चुकी है। पिछले पांच में से 4 मैच पुनेरी पलटन ने हारे हैं। पुनेरी पलटन के रेडर्स तो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन डिफेंडर्स उतना नहीं चल पा रहे हैं। इसी वजह से टीम लगातार जीत हासिल नहीं कर पा रही है। गौरव खत्री, संकेत सावंत और अबिनेश नादराजन उस तरह से पॉइंट्स नहीं ला पा रहे हैं जिसकी जरूरत है।

पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

आकाश शिंदे (रेडर) अबिनेश नादराजन (राइट कवर) संकेत सावंत (लेफ्ट कवर), मोहित गोयत (रेडर), पंकज मोहिते (रेडर), गौरव खत्री (राइट कॉर्नर) और मोहम्मद अमान (लेफ्ट कॉर्नर)।

PKL 11: दबंग दिल्ली का स्क्वाड

नवीन कुमार की दबंग दिल्लीके लिए पिछले आठ मैच अच्छे गए हैं। इसकी वजह यह है कि उन्हें इन आठ मैचों के दौरान हार नहीं मिली है। टीम ने या तो टाई खेला है या फिर मुकाबला जीते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि दिग्गज रेडर नवीन कुमार अपने पुराने फॉर्म में आते हुए दिख रहे हैं।उनके आने से टीम को काफी मजबूती मिली है। आशु मलिक भी रेडिंग में लगातार पॉइंट ला रहे हैं। इसके अलावा योगेश और आशीष मलिक डिफेंस में अच्छा काम कर रहे हैं। इसी वजह से दबंग दिल्ली की टीम काफी शानदार नजर आ रही है।

दबंग दिल्ली की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

आशु मलिक (रेडर), नवीन कुमार (रेडर), आशीष (ऑलराउंडर), संदीप (लेफ्ट कवर), योगेश (राइट कॉर्नर), आशीष मलिक (लेफ्ट कॉर्नर),गौरव छिल्लर (ऑलराउंडर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

पुनेरी पलटन की टीम मोहित गोयत, पंकज मोहिते, गौरव खत्री और आकाश शिंदे जैसे खिलाड़ियों पर काफी ज्यादा डिपेंड करेगी। टीम की जीत के लिए इन प्लेयर्स को बेहतर परफॉर्म करना होगा।दबंग दिल्ली की टीम आशु, आशीष, योगेश और नवीन कुमार जैसे खिलाड़ियों से मैच विनिंग परफॉर्मेंस की उम्मीद करेगी। ये खिलाड़ी टीम को एक और जीत दिला सकते हैं।

सफलता का मंत्र

पुनेरी पलटन की जीत के लिए जरूरी है कि डिफेंडर्स इस मैच में दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक को ज्यादा पॉइंट्स ना दें। आशु मलिक दिल्ली के मेन रेडर रहे हैं और अगर उन्हें रोक लिया गया तो फिर दिल्ली की टीम दबाव में आ जाएगी। जबकि दबंग दिल्ली को अगर जीत हासिल करनी है तो फिर उनके डिफेंडर्स को पुनेरी पलटन के रेडर्स को रोकना होगा।

PUN vs DEL के बीच हेड टू हेड आंकड़े

पुनेरी पलटन और दबंग दिल्ली के बीच हेड टू हेड मुकाबलों में अभी तक पुणे का पलड़ा भारी रहा है। दोनों ही टीमों ने पीकेएल में ओवरऑल कुल मिलाकर 23 मैच खेले हैं, जिसमें से 12 मैचों में पुनेरी पलटन ने जीत हासिल की है और आठ मैचों में दबंग दिल्ली को जीत मिली है। वहीं दोनों ही टीमों के बीच तीन मुकाबला टाई रहा है।

मैच – 23

पुनेरी पलटन ने जीता – 12

दबंग दिल्ली ने जीता – 8

टाई – 3

हाईएस्ट स्कोर – 47-60

न्यूनतम स्कोर – 21-20

क्या आप जानते हैं?

दबंग दिल्ली के नवीन कुमार पीकेएल में सबसे तेज 1000 रेड पॉइंट्स पूरे करने वाले खिलाड़ी हैं। जबकि दिल्ली के कोच जोगिंदर नरवाल कप्तान के तौर पर टीम को आठवें सीजन में ट्रॉफी जिता चुके हैं।

दबंग दिल्ली और पुनेरी पलटन के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.