Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

रणधीर सिंह सेहरावत लगातार 11वें सीजन करेंगे बेंगलुरु बुल्स की कोचिंग, फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर जताया भरोसा

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :April 10, 2024 at 1:39 PM
Modified at :April 10, 2024 at 1:39 PM
रणधीर सिंह सेहरावत लगातार 11वें सीजन करेंगे बेंगलुरु बुल्स की कोचिंग, फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर जताया भरोसा

छठे सीजन की चैंपियन ने अपने कोच पर भरोसा बरकरार रखा है।

बेंगलुरु बुल्स ने पीकेएल के 11वें सीजन के लिए रणधीर सिंह सेहरावत को कोच के तौर पर बरकरार रखा है। बेंगलुरु बुल्स का प्रदर्शन पीकेएल के 10वें सीजन के दौरान अच्छा नहीं रहा था लेकिन इसके बावजूद टीम ने उन्हें अगले सीजन के लिए भी रिटेन किया है। ये लगातार 11वीं बार होगा जब रणधीर सिंह सेहरावत बेंगलुरु बुल्स की कोचिंग करते हुए नजर आएंगे।

पीकेएल-10 में बेंगलुरु बुल्स का प्रदर्शन नहीं रहा था अच्छा

बेंगलुरु बुल्स की टीम पीकेएल के 11वें सीजन के दौरान प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। टीम ने कुल मिलाकर 22 मैच खेले थे, जिसमें से उन्होंने सिर्फ 8 ही मैचों में जीत हासिल की थी और 12 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दो मैच उनका टाई रहा था। टीम प्वॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर रही थी। कोच रणधीर सिंह सेहरावत ने हर एक रणनीति अपनाई थी लेकिन इसके बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिला थी। हालांकि इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उनके ऊपर अपना भरोसा बरकरार रखा है।

पहले सीजन से ही बेंगलुरु बुल्स के कोच हैं रणधीर सिंह सेहरावत

रणधीर सिंह सेहरावत की अगर बात करें तो वो पीकेएल के पहले सीजन से ही बेंगलुरु बुल्स के हेड कोच हैं। ये कारनामा करने वाले आईपीएल के एकमात्र कोच हैं। अभी तक किसी भी कोच ने सिर्फ एक टीम के लिए पीकेएल में कोचिंग नहीं की है लेकिन रणधीर सिंह सेहरावत पहले सीजन से लेकर लगातार बुल्स के साथ ही बने हुए हैं। उनकी कोचिंग में टीम ने टाइटल भी जीता है।

बुल्स ने छठे सीजन का खिताब अपने नाम किया था। वहीं टीम को एक सीजन फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में कहा जा सकता है कि बेंगलुरु बुल्स ने रणधीर सिंह सेहरावत की कोचिंग में अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम चाहेगी कि अगले सीजन में जरुर बेहतर खेल दिखाया जाए। इसके लिए उनके मेन प्लेयर्स का चलना काफी जरुरी होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.