TAM vs GUJ Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 95, PKL 11

TAM vs GUJ के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
6 दिसंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में तमिल थलाइवाज और गुजरात जायंट्स (TAM vs GUJ) के बीच 95वां मैच खेला जाएगा। थलाइवाज अभी 15 मैचों में पांच जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है, वहीं गुजरात अभी चार जीत के बाद टेबल में 11वें नंबर पर कायम है।
इस मैच में सचिन तंवर, नरेंदर कंडोला, गुमान सिंह और प्रतीक दहिया जैसे नामी रेडर्स खेलते दिखेंगे। डिफेंस की बात करें तो साहिल गुलिया, नितेश कुमार के अलावा नीरज कुमार और सोमबीर अपनी-अपनी टीम के लिए खूब सारे टैकल पॉइंट्स अर्जित करना चाहेंगे। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो थलाइवाज बनाम गुजरात मैच में DREAM11 के जरिए फैंस को पैसा कमाकर दे सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच: तमिल थलाइवाज vs गुजरात जायंट्स
तारीख: 6 दिसंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे
स्थान: पुणे
TAM vs GUJ पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स
तमिल थलाइवाज के लिए पिछले मैच में मोईन शफाघी ने सुपर-10 स्कोर किया था, उनके अलावा सचिन तेंदुलकर को अगले मैच में बेहतर करने की जरूरत होगी। डिफेंस की बात करें तो नितेश कुमार ने पिछली भिड़ंत में हाई-5 स्कोर किया था और आमिर हुसैन बस्तामी के अलावा आशीष ने भी बढ़िया टैकल करके प्रभावित किया था।
गुजरात जायंट्स के लिए पिछले मैच में गुमान सिंह तो नहीं चल सके, लेकिन राकेश ने सब्स्टिट्यूट के तौर पर आकर 7 रेड पॉइंट्स बटोरे थे। नीरज कुमार ने डिफेंस में वापसी करते हुए हाई-5 स्कोर किया, उनके अलावा रोहित और सोमबीर भी टैकल पॉइंट्स बटोर कर खूब चमके।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
तमिल थलाइवाज की संभवत स्टार्टिंग सेवन:
सचिन तंवर, मोईन शफाघी, चंद्रन रंजीत, नितेश कुमार, साहिल गुलिया, आमिर हुसैन बस्तामी, आशीष।
गुजरात जायंट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
गुमान सिंह, राकेश, प्रतीक दहिया, नीरज कुमार, रोहित, मोहम्मद नबीबक्श, सोमबीर।
TAM vs GUJ: DREAM11 टीम 1

रेडर: गुमान सिंह, सचिन तंवर
डिफेंडर: आमिर हुसैन, बस्तामी, सोमबीर, नीरज कुमार
ऑलराउंडर: नितेश कुमार, मोईन शफाघी
कप्तान: गुमान सिंह
उपकप्तान: मोईन शफाघी
TAM vs GUJ: DREAM11 टीम 2

रेडर: गुमान सिंह
डिफेंडर: आमिर हुसैन, बस्तामी, रोहित, मोहित
ऑलराउंडर: नितेश कुमार, मोईन शफाघी, हिमांशु
कप्तान: मोईन शफाघी
उपकप्तान: नितेश कुमार
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.