Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

TAM vs UP Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 69, PKL 11

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :November 22, 2024 at 7:28 AM
Modified at :November 22, 2024 at 7:28 AM
TAM vs UP Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 69, PKL 11

TAM vs UP के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

22 नवंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में तमिल थलाइवाज और यूपी योद्धा (TAM vs UP) के बीच 69वां मैच खेला जाएगा। थलाइवाज अपना पिछला मैच हार चुके हैं और यूपी को भी जीत की तलाश है, इसलिए दोनों टीमें जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल के टॉप-6 में आना चाहेंगी।

इस मैच में सचिन तंवर, नरेंदर कंडोला के अलावा भरत हुड्डा और भवानी राजपूत के रूप में टॉप रेडर खेलते हुए दिखेंगे। दूसरी ओर डिफेंस में साहिल गुलिया, मोईन शफाघी, सुमित और हितेश अपनी-अपनी टीम के लिए खूब सारे टैकल पॉइंट्स हासिल करना चाहेंगे। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो आपको DREAM11 में खूब सारे फैंटेसी पॉइंट्स दिला सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: तमिल थलाइवाज vs यूपी योद्धा

तारीख: 22 नवंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे

स्थान: नोएडा

TAM vs UP पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स

तमिल थलाइवाज के लिए पिछले मैच में रेडर अच्छा नहीं कर पाए थे, लेकिन नरेंदर कंडोला सीजन के टॉप-10 रेडरों में बने हुए हैं। सचिन तंवर और अनुज गवाडे से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पिछले मैच में थलाइवाज के लिए मोईन शफाघी ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करके दिखाया था।

यूपी योद्धा की बात करें तो भवानी राजपूत लगातार दो मैचों में सुपर-10 स्कोर कर चुके हैं, वहीं भरत हुड्डा की लय भी यूपी की मजबूत कड़ी बनी हुई है। यूपी को डिफेंस में सुमित और हितेश से फिर खूब सारे टैकल पॉइंट्स लाने की उम्मीद होगी।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

तमिल थलाइवाज की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

सचिन तंवर, नरेंदर कंडोला, अनुज गवाडे, एम अभिषेक, मोईन शफाघी, साहिल गुलिया, आमिर हुसैन बस्तामी

यूपी योद्धा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

भरत हुड्डा, भवानी राजपूत, केशव कुमार, आशु सिंह, गंगाराम, सुमित, हितेश।

TAM vs UP: DREAM11 टीम 1

TAM vs UP DREAM11 Prediction

रेडर: सचिन तंवर, नरेंदर कंडोला, भवानी राजपूत

डिफेंडर: सुमित

ऑलराउंडर: भरत हुड्डा, नितेश कुमार, मोईन शफाघी

कप्तान: सचिन तंवर

उपकप्तान: सुमित

TAM vs UP: DREAM11 टीम 2

TAM vs UP DREAM 11 Prediction

रेडर: नरेंदर कंडोला, भवानी राजपूत

डिफेंडर: सुमित, साहिल गुलिया, आमिर हुसैन बस्तामी

ऑलराउंडर: भरत हुड्डा, नितेश कुमार

कप्तान: भवानी राजपूत

उपकप्तान: नरेंदर कंडोला

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.