Khel Now logo
HomeSportsFIFA WORLD CUP 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: सागर राठी की चोट पर आया बड़ा अपडेट, तमिल थलाइवाज के कोच ने कर दिया वापसी की तारीख का खुलासा

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :October 24, 2024 at 4:47 PM
Modified at :October 24, 2024 at 4:47 PM
PKL 11: सागर राठी की चोट पर आया बड़ा अपडेट, तमिल थलाइवाज के कोच ने कर दिया वापसी की तारीख का खुलासा

तमिल थलाइवाज ने पुनेरी पलटन को हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में डिफेंडिंग चैंपियंस पुनेरी पलटन को पहली हार मिली है। तमिल थलाइवाज के खिलाफ पुनेरी पलटन को 35-30 के अंतर से हार झेलनी पड़ी। इस मैच में पुनेरी के डिफेंस ने काफी गलतियां की और इसका खामियाजा आज उन्हें हार के रूप में झेलना पड़ा। इससे पहले पुनेरी ने अपने इस सीजन के दोनों ही मैच जीते थे और उन दोनों ही मैच में उनका डिफेंस काफी शानदार खेला था। दूसरी ओर तमिल थलाइवाज के लिए यह लगातार दूसरी जीत है और इस जीत के साथ उनका आत्मविश्वास काफी ज्यादा बढ़ेगा। आइए जानते हैं मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों टीमों ने क्या कहा।

पुनेरी के कोच ने बताया हार का कारण

मैच के बाद पुनेरी पलटन के कप्तान और कोच दोनों ने ही स्वीकार किया कि डिफेंस के खराब खेल के चलते ही उन्हें इस मैच में हार का सामना करना पड़ा है। 

पुनेरी के कोच बीसी रमेश ने मैच खत्म होने के बाद, “डिफेंस आज अच्छा नहीं चला हमारा और रेडर्स भी जैसा हमने सोचा था वैसा प्वाइंट नहीं ला पाए। विपक्षी टीम के रेडर्स को काफी सफलता मिली और यही कारण है कि आज हमें जीत नहीं मिली।”

ऐसी परिस्थतियां भी आना जरूरी – असलम

पुनेरी के कप्तान असलम इनामदार ने अपने टीम की डिफेंस द्वारा की गई गलतियों पर बात की और बताया कि उनके डिफेंस से आज क्या गलतियां हुई। असलम के मुताबिक पिछले मैचों की तरह डिफेंस ने इंतजार नहीं किया और काफी आगे जाकर टैकल करने की लगातार कोशिशें की।

असलम ने कहा, “हमारे डिफेंस ने काफी एडवांस टैकल किया पहले मैचों की तरह उन्होंने इंतजार करके कैच नहीं किया। रेडिंग में हमें जितने अंक चाहिए थे लगभग उतने हमने हासिल कर लिए थे लेकिन मामला डिफेंस में गड़बड़ हो गया। हालांकि ऐसी परिस्थितियां जरूर आनी चाहिए जिससे कि यह पता चल जाए कि हमारी टीम कहां पर कमजोर है और हम उस पर काम कर सकें।”

हमारी रणनीति काम कर गई – चेरालाथन

थलाइवाज के कोच धर्मराज चेरालाथन ने कहा कि उनकी रणनीति इस मैच में काम कर गई। लगातार दूसरी जीत से वह काफी खुश दिखे और उन्होंने NYP डिफेंडर नितेश की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा, “हमारी टीम बहुत अच्छा खेली। जो हमारी रणनीति थी वो काम आई। हमने पुनेरी के रेडर्स को रोकने और फिर उनके डिफेंडर्स पर अटैक करने का प्लान बनाया था। नितेश ने बेहतरीन काम किया और दोनों ही साइड जाकर तगड़ी डिफेंडिंग की।”

चेरालाथन ने सागर राठी की चोट पर भी अपडेट दिया है और बताया है कि उन्हें वापसी करने में अभी लगभग 15 दिन लगेंगे।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj
Neeraj

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.