Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: सचिन और नरेंदर का खराब प्रदर्शन है टीम की हार का कारण, तमिल थलाइवाज के कोच ने कही बड़ी बात

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :November 15, 2024 at 4:39 PM
Modified at :November 15, 2024 at 4:40 PM
PKL 11: सचिन और नरेंदर का खराब प्रदर्शन है टीम की हार का कारण, तमिल थलाइवाज के कोच ने कही बड़ी बात

यू मुम्बा ने करीबी मुकाबले में तमिल थलाइवाज को हराया।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में गुरुवार को यू मुम्बा ने तमिल थलाइवाज को 35-32 से हराया और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस करीबी मुकाबले के बाद तमिल थलाइवाज की टीम 9 मैच में पांचवीं हार के साथ एक स्थान के नुकसान से 10वें स्थान पर खिसक गई है।

यू मुम्बा के खिलाफ तमिल थलाइवाज की हार के बाद स्ट्रैटेजिक कोच धर्मराज चेरालाथन ने निराशा जताई और टीम कहाँ पीछे रह गई, उसके बारे में बताया। इसके अलावा कोच और कप्तान साहिल गुलिया ने बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ होने वाले अगले मैच को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

धर्मराज चेरालाथन ने लगातार चौथी हार के बाद दिया बड़ा बयान

मैच में हार के बाद मीडिया से बात करते हुए धर्मराज चेरालाथन ने कहा,” शुरुआत में रेडिंग में पॉइंट नहीं आये और उसके बाद हमारे डिफेंस ने भी गलतियां की, जिसकी वजह से हम मैच हारे। सचिन और नरेंदर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और उसकी वजह से टीम को काफी फर्क पड़ रहा है। टीम के डिफेंस में भी थोड़ी दिक्कतें हैं और इसी वजह से टीम को नुकसान हो रहा है। अगला मैच बहुत जरूरी है और हमारा डिफेंस अगर अच्छा करेगा तो हम जीत सकते हैं।”

बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ होने वाले अगले मैच को लेकर कप्तान साहिल गुलिया ने कहा,” मनिंदर लीग के बहुत बड़े रेडर हैं और कोच साहब जो रणनीति बनाएंगे, उसी हिसाब से हम खेलेंगे। टीम सभी बहुत अच्छी है और सब अपना बेस्ट देने ही आये हैं।”

इसके अलावा फजल अत्राचली को लेकर कोच ने कहा,” फजल बहुत अच्छा डिफेंडर है और टीम को बहुत अच्छा कंट्रोल भी करेगा। उन्हें ज्यादा पॉइंट नहीं देने पर नज़र रहेगी ताकि मैच में हम लीड लेकर रख सकें।”

तमिल थलाइवाज के खिलाफ जीत के बाद यू मुम्बा के कप्तान सुनील कुमार ने कहा कि पिछले मैच में काफी गलतियां हुई थी और हम उसमें सुधार कर रहे हैं। इस मैच में रिंकू काफी अच्छा खेला और सोमबीर ने भी एडवांस टैकल नहीं किया। एक-दो एडवांस टैकल शुरू में रेडर पर दबाव बनाने के लिए करना पड़ता है और आज टीम अच्छा खेली।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Nishant
Nishant

As a sports lover since childhood, Nishant has been writing about sports since 2015, mainly cricket and kabaddi. As a cricket fan, I love writing about interesting stats. Also covered Olympics, Asian Games, Commonwealth Games & Pro Kabaddi League.