PKL 11: तमिल थलाइवाज vs बंगाल वारियर्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 119वां मैच तमिल थलाइवाज और बंगाल वारियर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस पीकेएल सीजन के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं। इसी वजह से वो हारें या जीतें इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। अब केवल इनके लिए सम्मान बचाने की लड़ाई है।
तमिल थलाइवाज ने इस पीकेएल सीजन अभी तक 19 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 6 मैचों में जीत मिली है और 12 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक मैच टीम का टाई रहा है। वहीं दूसरी तरफ बंगाल वारियर्स ने अभी तक 19 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें सिर्फ 5 मैचों में जीत मिली है और 11 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के 3 मैच टाई रहे हैं।
आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।
PKL 11: तमिल थलाइवाज का स्क्वाड
तमिल थलाइवाज को जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा था और इस हार के साथ ही उनका प्लेऑफ में सफर भी समाप्त हो गया है। अगर वो बचे हुए सारे मैच जीत भी लें, तब भी अंतिम-6 में जगह नहीं बना पाएंगे। तमिल थलाइवाज के पास इस सीजन कई बेहतरीन खिलाड़ी थे लेकिन इसके बावजूद वो प्लेऑफ में नहीं जा पाए।
सचिन तंवर, नरेंद्र कंडोला, साहिल गूलिया जैसे प्लेयर्स के होने के बावजूद टीम बेहतर खेल नहीं दिखा पाई। कप्तान सागर राठी का शुरु में ही चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ। नरेंद्र कंडोला भी चोटिल हो गए और तमिल थलाइवाज भी इन्हीं इंजरी की वजह से कुछ खास नहीं कर पाई।
तमिल थलाइवाज की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
आमिर हुसैन (लेफ्ट कवर), सचिन तंवर (रेडर), चंद्रन रंजीत (रेडर), अभिषेक (राइट कवर), आशीष (लेफ्ट कवर), नितेश कुमार (राइट कॉर्नर) और हिमांशु (ऑलराउंडर)।
PKL 11: बंगाल वारियर्स का स्क्वाड
बंगाल वारियर्स के लिए यह सीजन निराशा के साथ समाप्त हो गया है। अब वो प्लेऑफ में नहीं जा पाएंगे। टीम के पास इस बार फजल अत्राचली जैसा कप्तान था और डिफेंस में नितेश कुमार जैसा दिग्गज था लेकिन इसके बावजूद टीम ज्यादा मैच नहीं जीत पाई।
मनिंदर सिंह का रेडिंग में बेहतर प्रदर्शन ना कर पाना काफी खल गया। वो अभी तक 100 रेड पॉइंट भी हासिल नहीं कर पाए हैं। इसी वजह से बंगाल वारियर्स इस सीजन प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। अब टीम की कोशिश बचे हुए मैचों को जीतकर सम्मान के साथ विदाई लेने पर रहेगी।
बंगाल वारियर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
एस विश्वास (रेडर), प्रणय राने (रेडर), मंजीत (लेफ्ट कवर), मयूर कदम (राइट कवर), सिद्धेश टटकरे (लेफ्ट कवर), नितेश कुमार (राइट कॉर्नर) और फजल अत्राचली (लेफ्ट कॉर्नर)।
इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें
तमिल थलाइवाज की टीम कप्तान नितेश कुमार से डिफेंस में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। वो अभी तक काफी अच्छा खेल दिखाते आए हैं। इसके अलावा सचिन तंवर भी कमाल कर सकते हैं।जबकि बंगाल वारियर्स की टीम एस विश्वास और प्रणय राने जैसे खिलाड़ियों के ऊपर डिपेंड करेगी।
सफलता का मंत्र
तमिल थलाइवाज को अगर जीत हासिल करनी है तो रेडर्स को ज्यादा से ज्यादा पॉइंट लाने होंगे। पिछले मैच में टीम के डिफेंस ने तो अच्छा किया था लेकिन रेडर्स बुरी तरह फ्लॉप रहे थे और इसी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं बंगाल की जीत के लिए जरूरी है कि एस विश्वास को रेडिंग में सपोर्ट मिले। जब तक बाकी प्लेयर उन्हें सपोर्ट नहीं करेंगे टीम को जीत नहीं मिलेगी।
TAM vs BEN के बीच हेड टू हेड आंकड़े
बंगाल वॉरियर्स और तमिल थलाइवाज के बीच अभी तक कुल मिलाकर 15 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 मैच में बंगाल वॉरियर्स ने जीत हासिल की है और मात्र 4 ही मैचों में थलाइवाज को जीत मिली है और एक मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ है। यहां पर हेड टू हेड मुकाबलों में बंगाल वारियर्स का पलड़ा पूरी तरह से भारी रहा है और वो इसे बरकरार रखना चाहेंगे।
मैच– 15
बंगाल वारियर्स ने जीता – 10
तमिल थलाइवाज ने जीता – 4
टाई – 1
हाईएस्ट स्कोर – 74-52
न्यूनतम स्कोर – 21-27
क्या आप जानते हैं?
बंगाल वारियर्स के दिग्गज रेडर मनिंदर सिंह पीकेएल में 1500 रेड पॉइंट पूरे कर चुके हैं। वो यह कारनामा करने वाले पीकेएल के मात्र दूसरे रेडर हैं।
तमिल थलाइवाज vs बंगाल वारियर्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?
तमिल थलाइवाज और बंगाल वारियर्स के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.