Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: तमिल थलाइवाज vs गुजरात जायंट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 5, 2024 at 8:15 PM
Modified at :December 5, 2024 at 8:15 PM
PKL 11: तमिल थलाइवाज vs गुजरात जायंट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

दोनों टीमें प्लेऑफ में जाने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 95वां मैच तमिल थलाइवाज और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का परफॉर्मेंस इस सीजन अभी तक उतना अच्छा नहीं रहा है और ये प्लेऑफ में जाने की जद्दोजहद कर रही हैं।

तमिल थलाइवाज की टीम ने इस पीकेएल सीजन अभी तक 15 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें सिर्फ 5 ही मैच में जीत मिली है और 9 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि टीम का एक मैच टाई रहा है। वहीं गुजरात जायंट्स ने भी 15 ही मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 4 मैचों में जीत मिली है और 9 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि दो मैच टीम के टाई रहे हैं। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

PKL 11: तमिल थलाइवाज का स्क्वाड

तमिल थलाइवाज की टीम लगातार दो मैच हार चुकी है। टीम के साथ इस सीजन दिक्कत यह रही है कि वो लगातार मुकाबले नहीं जीत पाए हैं। किसी मैच में टीम काफी अच्छा प्रदर्शन करती है और मैच अपने नाम कर लेती है। हालांकि अगले ही मैच में टीम काफी खराब खेल दिखाती है और मुकाबला गंवा देती है।

नरेंद्र कंडोला की इंजरी ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं और सचिन तंवर बिल्कुल भी नहीं चल रहे हैं। ऐसे में टीम को सिर्फ मोईन शफागी और नितेश कुमार जैसे खिलाड़ियों से ही उम्मीद है। यही खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

तमिल थलाइवाज की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

आशीष (लेफ्ट कवर), विशाल चहल (रेडर), मोईन शफागी (ऑलराउंडर), रौनक (राइट कवर), आमिर हुसैन (लेफ्ट कवर), नितेश कुमार (राइट कॉर्नर) और चंद्रन रंजीत (रेडर)।

PKL 11: गुजरात जायंट्स का स्क्वाड

गुजरात जायंट्स के लिए प्लेऑफ की राह अब काफी मुश्किल हो गई है। उन्होंने दो मैचों में लगातार जीत हासिल की थी लेकिन इसके बाद पिछले दो मैचों से मुकाबला नहीं जीत पाए हैं। गुजरात को अगर प्लेऑफ में जाना है तो अपने बचे हुए सारे मैच जीतने होंगे। हालांकि लगता नहीं है कि टीम यहां से हर एक मुकाबला जीत लेगी, क्योंकि सारे खिलाड़ी ऐसा नहीं है कि बहुत ज्यादा जबरदस्त फॉर्म में हैं। इसी वजह से टीम का प्लेऑफ में जाना काफी मुश्किल है।

गुजरात जायंट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

प्रतीक दहिया (रेडर), मोनू (रेडर), गुमान सिंह (रेडर), मोहम्मद नबीबख्श (ऑलराउंडर), नीरज कुमार (राइट कवर), मोहित (राइट कवर) और सोमबीर (डिफेंडर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

तमिल थलाइवाज की टीम विशाल चहल, नितेश कुमार और मोईन शफागी जैसे खिलाड़ियों से बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद करेगी। मोईन टीम के लिए एक्स फैक्टर बनकर उभरे हैं। वो लगातार टीम के लिए पॉइंट ला रहे हैं। गुजरात जायंट्स की टीम इस मुकाबले में प्रतीक दहिया और गुमान सिंह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। इसके अलावा नीरज कुमार भी डिफेंस में कमाल कर सकते हैं।

सफलता का मंत्र

तमिल थलाइवाज को जीत हासिल करने के लिए उनके दोनों ही मेन रेडर्स को एकसाथ मिलकर बेहतर करना होगा। ऐसा नहीं हो सकता कि एक खिलाड़ी 10-15 प्वॉइंट हासिल कर ले और दूसरा खिलाड़ी पूरी तरह फ्लॉप रहे। जबकि गुजरात जायंट्स को कोशिश करनी होगी कि इस मुकाबले में वो मोईन शफागी को रेडिंग में ज्यादा पॉइंट्स ना दें।

TAM vs GUJ के बीच हेड टू हेड आंकड़े

तमिल थलाइवाज और गुजरात जायंट्स दोनों ही टीमों ने अभी तक एक भी बार पीकेएल की ट्रॉफी नहीं जीती है। गुजरात जायंट्स ने दो बार फाइनल में जगह बनाई है लेकिन टाइटल नहीं जीत पाए हैं। वहीं तमिल थलाइवाज ने 9वें सीजन में पहली बार सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। दोनों ही टीमों ने पीकेएल में अभी तक कुल मिलाकर 11 मैच खेले हैं, जिसमें से चार मैच में थलाइवाज को जीत मिली है और 6 मैच गुजरात जायंट्स ने जीते हैं। वहीं एक मुकाबला दोनों टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुआ है।

मैच– 10

तमिल थलाइवाज ने जीता – 4

गुजरात जायंट्स ने जीता – 6

टाई – 1

हाईएस्ट स्कोर – 44-50

न्यूनतम स्कोर – 21-25

क्या आप जानते हैं?

तमिल थलाइवाज ने अभी तक एक भी बार फाइनल में जगह नहीं बनाई है। उनका बेस्ट प्रदर्शन 9वें सीजन के दौरान आया था, जब टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

तमिल थलाइवाज और गुजरात जायंट्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.