Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: तमिल थलाइवाज vs पटना पाइरेट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 12, 2024 at 8:15 PM
Modified at :December 12, 2024 at 8:15 PM
PKL 11: तमिल थलाइवाज vs पटना पाइरेट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

तमिल थलाइवाज की टीम के लिए यह करो या मरो वाला मैच है।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 109वां मैच शुक्रवार 13 दिसंबर को तमिल थलाइवाज और पटना पाइरेट्स के बीच खेला जाएगा। प्लेऑफ के लिहाज से तमिल थलाइवाज के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। अगर वो इस मैच में हार जाते हैं तो उनके प्लेऑफ का सफर खत्म हो जाएगा। वहीं पटना पाइरेट्स चाहेगी कि इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ाया जाए।

तमिल थलाइवाज ने इस पीकेएल सीजन अभी तक 17 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 6 मैचों में ही जीत मिली है और 10 मुकाबले में हार मिली है। वहीं एक मैच टीम का टाई रहा है। जबकि पटना पाइरेट्स की टीम ने अभी तक 17 में से 10 मुकाबले जीते हैं और 6 मैचों में उन्हें हार मिली है। जबकि एक मैच टीम का टाई रहा है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

PKL 11: तमिल थलाइवाज का स्क्वाड

तमिल थलाइवाज को अपने पिछले मुकाबले में यू मुम्बा से हार का सामना करना पड़ा था और इसी वजह से अब उनके लिए प्लेऑफ में जाना काफी मुश्किल हो गया है। टीम को अब अपने बचे हुए सारे ही मैच जीतने होंगे और तभी उनका कुछ चांस बन सकता है। इसके लिए तमिल थलाइवाज के डिफेंस को काफी अच्छा खेल दिखाना होगा।

पिछले मैच में डिफेंस ने काफी खराब प्रदर्शन किया था और इसी वजह से टीम को बड़ी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब गलती की गुंजाइश बिल्कुल नहीं है।

तमिल थलाइवाज की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

आशीष (लेफ्ट कवर), सौरभ फगारे (रेडर), मोईन शफागी (ऑलराउंडर), रौनक (राइट कवर), आमिर हुसैन (लेफ्ट कवर), नितेश कुमार (राइट कॉर्नर) और हिमांशु (ऑलराउंडर)।

PKL 11: पटना पाइरेट्स का स्क्वाड

पटना पाइरेट्स की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ काफी आसानी से मुकाबला जीतकर आ रही है। वो चाहेंगे कि इस मुकाबले में भी बड़ी जीत हासिल करके प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी को और मजबूत किया जाए। पटना के लिए देवांक और अयान ने इस सीजन लगातार बेहतरीन खेल दिखाया है। कप्तान अंकित और दीपक भी डिफेंस में बेहतरीन योगदान दे रहे हैं। ऐसे में पटना पाइरेट्स की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है और वो एक और जीत हासिल कर सकते हैं।

पटना पाइरेट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

देवांक (रेडर), अयान (रेडर), संदीप (रेडर), दीपक सिंह (राइट कवर), शुभम शिंदे (राइट कॉर्नर), अरकाम शेख (ऑलराउंडर) और अंकित जागलान (लेफ्ट कॉर्नर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

तमिल थलाइवाज की टीम सबसे ज्यादा मोईन शफागी के ऊपर डिपेंड करेगी। वो टीम के लिए अभी तक सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं। ऐसे में उनके ऊपर काफी दारोमदार रहेगा। पिछले मैच में भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। पटना पाइरेट्स की टीम देवांक से काफी ज्यादा उम्मीद करेगी। इस सीजन वो टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर के रूप में सामने आए हैं। इसके अलावा अयान और कप्तान अंकित जगलान से भी उसी तरह के परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी जैसा वो करते आए हैं।

सफलता का मंत्र

तमिल थलाइवाज की जीत के लिए जरूरी है कि उनका डिफेंस इस मुकाबले में पटना पाइरेट्स के रेडर्स को ज्यादा प्वॉइंट ना लेने दे। अगर देवांक और अयान को तमिल थलाइवाज के डिफेंस ने रोक लिया तो फिर मुकाबला जीत सकते हैं। वहीं पटना पाइरेट्स के लिए जरुरी है कि वो सिर्फ और सिर्फ मोईन शफागी को टैकल करें और बाकी उनके लिए रास्ता बिल्कुल आसान हो जाएगा।

TAM vs PAT के बीच हेड टू हेड आंकड़े

पटना पाइरेट्स की टीम तमिल थलाइवाज से ओवरऑल हेड टू हेड मैचों में आगे रही है। पटना पाइरेट्स का पलड़ा पूरी तरह से भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 15 मैच खेले गए हैं जिसमें से 8 मैच में पटना पाइरेट्स को जीत मिली है और सिर्फ 4 ही मैच में तमिल थलाइवाज की टीम जीत हासिल कर पाई है। वहीं दोनों ही टीमों के बीच तीन मुकाबले अभी तक टाई रहे हैं। इससे पता चलता है कि हेड टू हेड मैचों में पटना की टीम आगे रही है।

मैच– 15

तमिल थलाइवाज ने जीता – 4

पटना पाइरेट्स ने जीता – 8

टाई – 3

हाईएस्ट स्कोर – 42-52

न्यूनतम स्कोर – 23-24

क्या आप जानते हैं?

तमिल थलाइवाज के मेन रेडर सचिन तंवर इससे पहले पटना पाइरेट्स की टीम में थे लेकिन उन्हें इस सीजन से पहले रिलीज कर दिया गया था। नीलामी में थलाइवाज ने सबसे महंगे बोली लगाकर उन्हें खरीदा था।

तमिल थलाइवाज vs पटना पाइरेट्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.