TEL vs DEL Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 18, PKL 11

TEL vs DEL के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
26 अक्टूबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में तेलुगू टाइटंस और दबंग दिल्ली (TEL vs DEL) के बीच 18वां मैच खेला जाएगा। पवन सहरावत की कप्तानी में टाइटंस तीन में से सिर्फ एक मैच जीत सकी है और अंक तालिका में 10वें स्थान पर है। दूसरी ओर दबंग दिल्ली फिलहाल एक जीत के बाद टेबल में पांचवें स्थान पर विराजमान है।
टाइटंस के लिए पवन सहरावत बढ़िया फॉर्म में हैं, लेकिन जब टीम डिफेंस में बढ़िया कर रही है तो रेडिंग मात खा जाती है। टाइटंस को दोनों डिपार्टमेंट में बढ़िया कॉम्बिनेशन की जरूरत है। दूसरी ओर दबंग दिल्ली के लिए नवीन कुमार का ना चलना चिंता का विषय बना हुआ है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो टाइटंस बनाम दिल्ली मैच में DREAM11 के जरिए आपको फायदा पहुंचा सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच: तेलुगू टाइटंस vs दबंग दिल्ली
तारीख: 26 अक्टूबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे
स्थान: हैदराबाद
TEL vs DEL पीकेएल11: फैंटेसी टिप्स
तेलुगू टाइटंस के लिए पवन सहरावत अच्छी फॉर्म में हैं, जो अब तक सीजन में 29 रेड पॉइंट्स बटोर चुके हैं और उनके साथ विजय मलिक भी लगातार अच्छा कर रहे हैं। टाइटंस के लिए डिफेंस में कृष्ण ढुल को जल्द अच्छी लय प्राप्त करनी होगी और अजीत पवार को भी जिम्मेदारी संभालनी होगी।
दबंग दिल्ली के लिए नवीन कुमार का चलना बहुत जरूरी है, जो लॉन्ग-टर्म में टीम के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है, वहीं आशु मलिक लगातार अच्छा कर रहे हैं। डिफेंस में पिछले सीजन की तरह योगेश और आशीष की जोड़ी फिर से अच्छा कर रही है।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
तेलुगू टाइटंस की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
पवन सहरावत, आशीष नरवाल, विजय मलिक, सागर, कृष्ण ढुल, अंकित, अजीत पवार
दबंग दिल्ली की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
नवीन कुमार, आशु मलिक, आशीष, नितिन पवार, विक्रांत, आशीष (डिफेंडर), योगेश
TEL vs DEL: DREAM11 टीम 1

रेडर: पवन सहरावत, आशु मलिक, आशीष नरवाल
डिफेंडर: कृष्ण ढुल, सागर, विक्रांत
ऑलराउंडर: आशीष मलिक
कप्तान: आशु मलिक
उपकप्तान: पवन सहरावत
TEL vs DEL: DREAM11 टीम 2

रेडर: पवन सहरावत, नवीन कुमार, आशीष नरवाल
डिफेंडर: कृष्ण ढुल, आशीष
ऑलराउंडर: आशीष मलिक, विजय मलिक
कप्तान: पवन सहरावत
उपकप्तान: नवीन कुमार
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.