Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

TEL vs HAR Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 61, PKL 11

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :November 18, 2024 at 12:53 PM
Modified at :November 18, 2024 at 12:53 PM
TEL vs HAR Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 61, PKL 11

TEL vs HAR के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

18 नवंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में तेलुगू टाइटंस और हरियाणा स्टीलर्स (TEL vs HAR) के बीच 61वां मैच खेला जाएगा। टाइटंस अभी 9 मैचों में पांच जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है, वहीं हरियाणा की टीम 8 जीत के बाद अंक तालिका के टॉप पर बनी हुई है।

रेडिंग की बात करें तो इस मैच में शायद पवन सहरावत शायद ना खेलें क्योंकि पिछले मैच में उन्हें चोट आई थी। उनकी गैरमौजूदगी में जिम्मेदारी आशीष नरवाल और विजय मलिक संभालते दिखेंगे, जो बढ़िया फॉर्म में हैं। दूसरी ओर हरियाणा भी रेडिंग में एकजुट होकर परफॉर्मेंस दे रहा है। सीजन में हरियाणा का डिफेंस टॉप पर है और टाइटंस में भी इन-फॉर्म डिफेंडर्स की कोई कमी नहीं है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो आपको DREAM11 में खूब सारे पैसे दिला सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: तेलुगू टाइटंस vs हरियाणा स्टीलर्स

तारीख: 18 नवंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे

स्थान: नोएडा

TEL vs HAR पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स

तेलुगू टाइटंस के कप्तान पवन सहरावत पिछले मैच में चोटिल हो गए थे, लेकिन उनकी जगह विजय मलिक ने लेते हुए सुपर-10 स्कोर किया था। अगले मैच में आशीष नरवाल को भी जिम्मेदारी को निभाना होगा। डिफेंस की कमान अजीत पवार और कृष्ण ढुल के हाथों में होगी।

हरियाणा स्टीलर्स के लिए पिछले मैच में विनय ने सुपर-10 स्कोर किया, वहीं उन्हें शिवम पटारे और विशाल टाटे का अच्छा साथ मिल रहा है। हरियाणा डिफेंस के लिए जानी जाती है, जिसमें मोहम्मदरेजा शादलू शानदार लय पकड़ चुके हैं और पिछले मैच में हाई-5 स्कोर किया है। उनके अलावा राहुल सेतपाल भी अच्छा कर रहे हैं।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

तेलुगू टाइटंस की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

विजय मलिक, आशीष नरवाल, मनजीत, अजीत पवार, कृष्ण ढुल, अंकित, सागर।

हरियाणा स्टीलर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

विनय, शिवम पटारे, विशाल टाटे, जयदीप दहिया, राहुल सेतपाल, मोहम्मदरेजा शादलू, संजय।

TEL vs HAR: DREAM11 टीम 1

TEL vs HAR DREAM11 Prediction

रेडर: विनय, आशीष नरवाल

डिफेंडर: राहुल सेतपाल, सागर

ऑलराउंडर: मोहम्मदरेजा शादलू, अजीत पवार, विजय मलिक

कप्तान: मोहम्मदरेजा शादलू

उपकप्तान: विनय

TEL vs HAR: DREAM11 टीम 2

TEL vs HAR DREAM 11 Prediction

रेडर: विनय, आशीष नरवाल, शिवम पटारे

डिफेंडर: राहुल सेतपाल, जयदीप दहिया

ऑलराउंडर: मोहम्मदरेजा शादलू, विजय मलिक

कप्तान: विनय

उपकप्तान: विजय मलिक

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.