Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: तेलुगु टाइटंस vs बंगाल वारियर्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 6, 2024 at 4:04 PM
Modified at :December 6, 2024 at 4:04 PM
PKL 11: तेलुगु टाइटंस vs बंगाल वारियर्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

दोनों ही टीमों के प्रदर्शन में इस सीजन जमीन-आसमान का अंतर है।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 98वां मैच तेलुगु टाइटंस और बंगाल वारियर्स के बीच खेला जाएगा। एक टीम टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखा रही है तो दूसरी टीम प्लेऑफ में जाने की जद्दोजहद कर रही है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इस मैच में किस टीम को जीत मिलती है।

तेलुगु टाइटंस ने अभी तक 16 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 9 मैचों में जीत मिली है और 7 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ बंगाल वारियर्स ने अभी तक 15 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 4 मैचों में जीत मिली है और 9 मुकाबले में हार मिली है। वहीं टीम के 2 मैच टाई रहे हैं। टीम अंक तालिका में इस वक्त 10वें पायदान पर है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

PKL 11: तेलुगु टाइटंस का स्क्वाड

तेलुगु टाइटंस की टीम भले ही अंक तालिका में इस वक्त सातवें पायदान पर चल रही है लेकिन सिर्फ एक जीत हासिल करते ही वो आसानी से टॉप-4 में आ जाएंगे। टीम ने इस सीजन अपने खेल से हर किसी को चौंकाया है। पिछले दो सीजन से अंक तालिका में निचले पायदान पर रहने वाली टीम इस सीजन प्लेऑफ में जाने की तगड़ी दावेदार लग रही है।

इस बार टाइटंस की टीम सिर्फ पवन सहरावत पर ही डिपेंड नहीं है और उनके बिना भी कई सारे मैच जीत चुकी है। डिफेंस भी अपना काम कर रहा है। पवन सहरावत की अनुपस्थिति में विजय मलिक ने शानदार तरीके से टीम को लीड किया है और पॉइंट भी लिए हैं।

तेलुगु टाइटंस की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

शंकर गदई (ऑलराउंडर), विजय मलिक (रेडर), मंजीत (रेडर), आशीष नरवाल (रेडर), सागर (राइट कवर), अजीत पवार (लेफ्ट कवर) और अंकित (लेफ्ट कॉर्नर)।

PKL 11: बंगाल वारियर्स का स्क्वाड

बंगाल वारियर्स के लिए अब दिग्गज रेडर मनिंदर सिंह अब चलने लगे हैं और इसी वजह से टीम अब मैच भी जीतने लगी है। पिछले मैच में बंगाल ने टेबल टॉपर हरियाणा स्टीलर्स को हरा दिया था। इस जीत से उन्हें काफी कॉन्फिडेंस मिला होगा कि वो अब किसी भी टीम को हरा सकते हैं। बंगाल वारियर्स के लिए अब डिफेंस भी अच्छा खेल दिखाने लगा है। बंगाल को अगर प्लेऑफ में जाना है तो अब हर एक मैच में जीत हासिल करनी होगी और इसी वजह से तेलुगु टाइटंस के खिलाफ सबको मिलकर बेहतरीन खेल दिखाना होगा।

बंगाल वारियर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

मनिंदर सिंह (रेडर), प्रणय राने (रेडर), मंजीत (लेफ्ट कवर), मयूर कदम (राइट कवर), सिद्धेश टटकरे (लेफ्ट कवर), नितेश कुमार (राइट कॉर्नर) और फजल अत्राचली (लेफ्ट कॉर्नर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

तेलुगु टाइटंस के लिए आशीष नरवाल, सागर, विजय मलिक और अंकित जैसे खिलाड़ियों पर काफी दारोमदार रहेगा। वहीं बंगाल वारियर्स की टीम मनिंदर सिंह, प्रणय राने और फजल अत्राचली से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। टीम की जीत के लिए इनका चलना बेहद जरूरी होगा।

सफलता का मंत्र

बंगाल वारियर्स की जीत के लिए उनके मेन रेडर मनिंदर सिंह का चलना बेहद जरूरी है। जब तक रेडिंग में मनिंदर सिंह ज्यादा से ज्यादा पॉइंट्स नहीं लाएंगे, तब तक टीम को जीत नहीं मिलेगी। जबकि तेलुगु टाइटंस की जीत के लिए जरूरी है कि उनके डिफेंडर्स इस मैच में मनिंदर सिंह को रेडिंग में ज्यादा पॉइंट दे। इससे उनके जीतने के चांस बढ़ जाएंगे।

TEL vs BEN के बीच हेड टू हेड आंकड़े

तेलुगु टाइटंस का प्रदर्शन पिछले तीन सीजन के दौरान बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था और इसका असर उनके हेड टू हेड आंकड़ों में भी दिख रहा है। बंगाल वारियर्स के साथ हुए मुकाबलों में टीम काफी पीछे है। दोनों ही टीमों के बीच अभी तक कुल मिलाकर 23 मैच खेले गए हैं, जिसमें से टाइटंस को सिर्फ 4 ही मैचों में जीत मिली है, जबकि बंगाल वारियर्स ने 14 मुकाबले जीते हैं। वहीं 5 मैच दोनों टीमों के बीच टाई भी रहा है। इससे ये भी पता चलता है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी कांटे का होता है।

मैच– 23

तेलुगु टाइटंस ने जीता – 4

बंगाल वारियर्स ने जीता – 14

टाई – 5

हाईएस्ट स्कोर – 44-55

न्यूनतम स्कोर – 17-18

क्या आप जानते हैं?

तेलुगु टाइटंस ने पीकेएल के दूसरे और चौथे सीजन में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। ये उनका सबसे बेस्ट सीजन रहा था। वहीं बंगाल वारियर्स ने सातवें सीजन के दौरान पीकेएल का टाइटल अपने नाम किया था।

तेलुगु टाइटंस और बंगाल वारियर्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.