Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: तेलुगु टाइटंस vs पुनेरी पलटन मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 8, 2024 at 7:12 PM
Modified at :November 8, 2024 at 7:12 PM
PKL 11: तेलुगु टाइटंस vs पुनेरी पलटन मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

दोनों ही टीमें काफी शानदार खेल दिखा रही हैं।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 43वां मैच तेलुगु टाइटंस और पुनेरी पलटन के बीच खेला जाएगा। पवन सेहरावत की तेलुगु टाइटंस का अपने होम लेग हैदराबाद में यह आखिरी मैच होगा और वो जीत के साथ विदाई लेना चाहेंगे। जबकि दूसरी तरफ पुनेरी पलटन की टीम भी काफी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम की निगाहें जीत की हैट्रिक लगाने पर होंगी।

तेलुगु टाइटंस ने अभी तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 4 मैचों में जीत मिली है और 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टाइटंस की टीम लगातार तीन मैच जीत चुकी है और अंक तालिका में वो 5वें पायदान पर हैं। पुनेरी पलटन ने अभी तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 5 मैचों में जीत मिली है, एक मैच टाई रहा है और एक मैच में हार मिली है। अंक तालिका में टीम टॉप पर मौजूद है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

PKL 11: तेलुगु टाइटंस का स्क्वाड

तेलुगु टाइटंस की टीम इस सीजन काफी जबरदस्त खेल दिखा रही है। हालांकि शुरुआत में जब उन्हें कुछ मैचों में हार मिली थी, तब ऐसा लगा था कि कहीं पिछले दो सीजन जैसा हाल ना हो जाए जब टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही थी। लेकिन टाइटंस ने लगातार तीन मैच जीत लिए हैं। सीजन के 5 बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब उन्होंने लगातार तीन मैच जीते हैं। कप्तान पवन सहरावत शानदार खेल दिखा रहे हैं और उन्हें रेडिंग में आशीष नरवाल का अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। डिफेंस भी अपना काम कर रहा है। ऐसे में टीम अब काफी बेहतर नजर आने लगी है।

तेलुगु टाइटंस की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

पवन सहरावत (रेडर), विजय मलिक (रेडर), आशीष नरवाल (रेडर), सागर (राइट कवर), अजीत पवार (लेफ्ट कवर), कृष्णन (राइट कॉर्नर) और अंकित (लेफ्ट कॉर्नर)।

PKL 11: पुनेरी पलटन का स्क्वाड

पुनेरी पलटन ने अपने पिछले मुकाबले में गुजरात जायंट्स को एकतरफा हरा दिया था। पिछले मुकाबले में कप्तान असलम ईनामदार नहीं खेले थे, इसके बावजूद काफी बड़ी जीत टीम को मिली थी। टीम की खास बात यह है कि किसी एक खिलाड़ी पर पूरी टीम निर्भर है। रेडिंग में असलम ईनामदार, मोहित गोयत, पंकज मोहिते और आकाश शिंदे अपना-अपना योगदान दे रहे हैं। जबकि डिफेंस में गौरव खत्री, अबिनेशन नादराजन, अमन और संकेत सावंत जैसे खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में पुणे की टीम काफी सॉलिड नजर आ रही है।

पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

असलम ईनामदार (रेडर) अबिनेश नादराजन (राइट कवर) संकेत सावंत (लेफ्ट कवर), मोहित गोयत (रेडर), पंकज मोहिते (रेडर), गौरव खत्री (राइट कॉर्नर) और अमन (लेफ्ट कॉर्नर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

तेलुगु टाइटंस की टीम कप्तान पवन सेहरावत के अलावा विजय मलिक, कृष्णन धुल और अंकित जैसे खिलाड़ियों से बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद करेगी। इसके अलावा आशीष नरवाल के ऊपर सबकी निगाहें होंगी कि पिछले मुकाबले में 11 पॉइंट्स लेने के बाद वो इस मैच में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। जबकि पुनेरी पलटन की टीम मोहित गोयत, असलम ईनामदार, अमन, पंकज मोहिते और गौरव खत्री से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

सफलता का मंत्र

तेलुगु टाइटंस को अगर जीत हासिल करनी है तो फिर उनके डिफेंडर्स को ज्यादा पॉइंट्स लीक नहीं करना होगा पुनेरी पलटन के पास जबरदस्त रेडर्स हैं और इसी वजह से उनको रोकना काफी जरूरी होगा। जबकि पुनेरी पलटन के लिए जरूरी है कि वो इस मैच में पवन सेहरावत को ज्यादा पॉइंट्स ना दें। अगर उन्हें मैट से बाहर रखा गया तो टाइटंस की पूरी टीम दबाव में आ जाएगी।

TEL vs PUN के बीच हेड टू हेड आंकड़े

तेलुगु टाइटंस और पुनेरी पलटन के बीच अभी तक पीकेएल में जितने भी मुकाबले खेले गए हैं, उनमें पुनेरी पलटन की टीम ने ज्यादा मुकाबले जीते हैं। दोनों ही टीमों के बीच पीकेएल में कुल मिलाकर 20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से छह मुकाबले में तेलुगु टाइटंस ने जीत हासिल की है और 13 मैचों में पुनेरी पलटन को जीत मिली है। वहीं एक मुकाबला दोनों टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुआ है। पिछले पीकेएल सीजन भी दोनों मैचों में पुनेरी पलटन ने तेलुगु टाइटंस को हराया था।

मैच– 20

तेलुगु टाइटंस ने जीता – 6

पुनेरी पलटन ने जीता – 13

टाई – 1

हाईएस्ट स्कोर – 60-60

न्यूनतम स्कोर – 18-24

क्या आप जानते हैं?

तेलुगु टाइटंस ने इस सीजन लगातार तीन मैच जीत लिए हैं और इसके साथ उन्होंने 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सीजन 5 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब टाइटंस ने एक सीजन में लगातार तीन मैच जीते हों।

तेलुगु टाइटंस और पुनेरी पलटन के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.