PKL 11: तेलुगु टाइटंस vs यूपी योद्धा मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ खेलकर आ रही हैं।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 91वां मैच तेलुगु टाइटंस और यूपी योद्धा के बीच गुरुवार 4 दिसंबर को खेला जाएगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। तेलुगु टाइटंस की टीम ज्यादा बेहतर पोजिशन में है और वो चाहेंगे कि एक और मुकाबला जीतकर अपनी दावेदारी को और मजबूत किया जाएगा।
तेलुगु टाइटंस ने इस सीजन अभी तक 15 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 9 मैचों में जीत मिली है और 6 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम पॉइंट्स टेबल में इस वक्त चौथे पायदान पर है। जबकि यूपी योद्धा ने अभी तक 14 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 7 मुकाबलों में जीत मिली है और 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम का एक मैच टाई रहा है। पॉइंट्स टेबल में यूपी की टीम टॉप 6 से बाहर चल रही है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।
PKL 11: तेलुगु टाइटंस का स्क्वाड
तेलुगु टाइटंस ने इस सीजन अपने खेल से हर किसी को चौंकाया है। पिछले दो सीजन से अंक तालिका में निचले पायदान पर रहने वाली टीम इस सीजन प्लेऑफ में जाने की तगड़ी दावेदार लग रही है। इस बार टाइटंस की टीम सिर्फ पवन सहरावत पर ही डिपेंड नहीं है और उनके बिना भी कई सारे मैच जीत चुकी है। डिफेंस भी अपना काम कर रहा है।
ऐसे में टीम अब काफी बेहतर नजर आने लगी है। पवन सहरावत की अनुपस्थिति में विजय मलिक ने शानदार तरीके से टीम को लीड किया है और पॉइंट भी लिए हैं। इसके अलावा डिफेंस का भी खेल काफी जबरदस्त रहा है।
तेलुगु टाइटंस की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
शंकर गदई (ऑलराउंडर), विजय मलिक (रेडर), आशीष नरवाल (रेडर), सागर (राइट कवर), अजीत पवार (लेफ्ट कवर), कृष्णन (राइट कॉर्नर) और अंकित (लेफ्ट कॉर्नर)।
PKL 11: यूपी योद्धा का स्क्वाड
यूपी योद्धा की टीम इस सीजन निरंतरता के साथ परफॉर्म नहीं कर पाई है। किसी मैच में तो चैंपियन की तरह खेल दिखाते हैं और किसी मैच में फिसड्डी साबित होते हैं। टीम ने तमिल थलाइवाज के खिलाफ जीता हुआ मुकाबला गंवा दिया था लेकिन इसके बाद जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। यूपी योद्धा के दो बड़े रेडर सुरेंदर गिल और भरत इस सीजन फ्लॉप हो गए और इसका उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा। इन दो रेडर्स के नहीं चलने की वजह से टीम को कई मैचों में हार मिली है।
यूपी योद्धा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
गगन गौड़ा (रेडर), भवानी राजपूत (रेडर), भरत हूडा (रेडर), सुमित सांगवान, (लेफ्ट कॉर्नर), हितेश (लेफ्ट कवर), आशु सिंह (राइट कवर) और महेंद्र सिंह (लेफ्ट कवर)।
इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें
तेलुगु टाइटंस की टीम में सबसे ज्यादा निगाह विजय मलिक पर रहेगी। उनके ऊपर टीम का सारा दारोमदार रहेगा कि वो टीम को एक और जीत दिलाएं। इसके अलावा आशीष नरवाल भी एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। यूपी योद्धा की निगाहें गगन गौड़ा, भवानी राजपूत, हितेश और सुमित सांगवान पर होंगी। टीम की जीत में ये खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा भरत को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
सफलता का मंत्र
यूपी योद्धा की जीत के लिए जरूरी है कि उनके डिफेंडर्स विजय मलिक को जितना हो सके मैट से बाहर रखें। अगर विजय मलिक को रोक लिया गया तो फिर टीम का काम आसान हो सकता है। वहीं तेलुगु टाइटंस को उनकी सफलता का मंत्र मिल गया है। टीम ने जिस तरह से एकजुट होकर अभी तक परफॉर्म किया है ठीक वैसा ही उन्हें यहां पर भी करने की जरूरत है। सभी खिलाड़ियों को मिलकर पॉइंट लाने होंगे।
TEL vs UP के बीच हेड-टू-हेड आंकड़े
यूपी योद्धा और तेलुगु टाइटंस के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले पीकेएल में हुए हैं, उनमें यूपी योद्धा का पलड़ा पूरी तरह से भारी रहा है। यूपी और टाइटंस ने अभी तक कुल मिलाकर 15 मैच खेले हैं, जिसमें से यूपी ने 10 मैचों में जीत हासिल की है और तेलुगु टाइटंस को सिर्फ 3 ही मैचों में जीत मिली है। वहीं दो मुकाबले दोनों टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुए हैं। ऐसे में यहां पर यूपी का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा है।
मैच– 15
तेलुगु टाइटंस ने जीता – 3
यूपी योद्धा ने जीता – 10
टाई – 2
हाईएस्ट स्कोर – 49-48
न्यूनतम स्कोर – 18-20
क्या आप जानते हैं?
तेलुगु टाइटंस ने इस सीजन लगातार चार मैच जीत लिए हैं और इसके साथ उन्होंने 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सीजन 5 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब टाइटंस ने एक सीजन में लगातार तीन या उससे ज्यादा मैच जीते हों।
तेलुगु टाइटंस और यूपी योद्धा के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?
दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.