Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: पीकेएल सीजन 11 के लिए यू मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग 7

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :August 28, 2024 at 6:23 PM
Modified at :August 28, 2024 at 6:23 PM
PKL 11: पीकेएल सीजन 11 के लिए यू मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग 7

टीम का डिफेंस इस बार काफी सेटल दिखाई दे रहा है।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) के दौरान यू मुम्बा (U Mumba) की टीम काफी बदली हुई नजर आने वाली है। रेडिंग से लेकर डिफेंस में भी इस बार कई बड़े बदलाव हुए हैं। दसवें सीजन में यू मुम्बा ने दोबारा गुलामरेजा मजनदरानी को दोबारा कोच नियुक्त किया था और दसवें सीजन में भी वो टीम के कोच बने रहेंगे। यह चौंकाने वाली बात है कि इस बार सुरेंदर सिंह और महेंद्र सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की छुट्टी कर दी है।

यू मुम्बा ने पिछले सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी, लेकिन टीम का कॉम्बिनेशन ना बन पाने के कारण टीम को एकसाथ कई हार झेलनी पड़ीं। पिछले सीजन यह टीम प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर रही थी। दूसरे सीजन चैंपियन बनने और तीसरे सीजन में फाइनल में पहुंचने के बाद यू मुम्बा कभी खिताबी भिड़ंत में नहीं पहुंच सकी है। इस बार टीम बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी।

ऑक्शन से पूर्व यू मुम्बा ने सुरेंदर सिंह और महेंद्र सिंह समेत कई अनुभवी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। मगर सुनील सिंह को 1.015 करोड़ रुपये में खरीद कर इस टीम ने बहुत बड़ा दांव खेला है। संभव ही इस बार सुनील यू मुम्बा के कप्तान होंगे, वहीं मंजीत दहिया मेन रेडर के तौर पर नजर आएंगे जिनपर 80 लाख रुपये की बोली लगी थी। उनके अलावा शिवम, स्टुवर्ट सिंह और सतीश कनन समेत कई प्रतिभाशाली रेडर टीम में मौजूद हैं। तो चलिए जानते हैं पीकेएल सीजन 11 में यू मुम्बा की प्लेइंग 7 कैसी दिख सकती है।

रेडिंग में मंजीत दहिया से रहेगी उम्मीदें

यू मुम्बा इस बार प्लेइंग 7 में तीन रेडर्स के कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है। 80 लाख में बिके मंजीत दहिया संभव ही मेन रेडर होंगे, जिन्होंने पिछले सीजन पटना पाइरेट्स के लिए खेलते हुए 115 रेड प्वाइंट हासिल किए थे। वहीं शिवम सपोर्टिंग रेडर का रोल निभा सकते हैं, जो पिछले तीन सीजन से यू मुम्बा के साथ जुड़े हुए हैं।

युवा कबड्डी सीरीज से आए अजीत चौहान भी चर्चा का केंद्र बन सकते हैं, वहीं सतीश कनन भी युवा रेडर हैं जिन्हें पिछले सीजन तमिल थलाइवाज में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। दसवें सीजन में आमिरमोहम्मद जफरदानेश ने अपनी ऑलराउंड स्किल्स और भरपूर एनर्जी से कबड्डी फैंस का दिल जीता था। इसलिए रेडिंग कॉम्बिनेशन की बात करें तो मंजीत दहिया और शिवम के साथ तीसरे रेडर आमिरमोहम्मद हो सकते हैं।

दो बढ़िया डिफेंडर्स के साथ इस बार उतरेगी मुम्बा

डिफेंस का भार राइट कवर सुनील कुमार पर रहेगा, जो संभव ही टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। बड़े-बड़े दिग्गज भी सुनील की तारीफ करते रहे हैं और उन्हीं की कप्तानी में जयपुर पिंक पैंथर्स ने नौवें सीजन का फाइनल खेला और दसवें सीजन में प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। उनके अलावा यू मुम्बा ने 11वें सीजन के लिए सोमबीर को रिटेन किया था, जो एक बार फिर लेफ्ट कॉर्नर के रोल में नजर आ सकते हैं।

दूसरी ओर रिंकू पिछले सीजन केवल 9 मैच खेल पाए, जिनमें उन्होंने 28 टैकल प्वाइंट अर्जित किए थे। वो इस बार मेन राइट कॉर्नर डिफेंडर के रूप में दिख सकते हैं। राइट कवर पर सुनील कुमार, वहीं लेफ्ट कवर का भार परवेश भैंसवाल संभाल सकते हैं, जिन्हें यू मुम्बा ने 19.5 लाख रुपये में खरीदा है.। कुल मिलाकर देखा जाए तो यू मुम्बा की टीम में अनुभव की भरमार नजर आ रही है।

पीकेएल के 11वें सीजन के लिए यू मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग 7:

रेडर्स: मंजीत दहिया, शिवम, आमिर मोहम्मद जफरदानेश

डिफेंडर्स: सुनील कुमार, परवेश भैंसवाल, रिंकू, सोमबीर

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.