PKL 11: यू मुम्बा vs दबंग दिल्ली मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस सीजन उतना अच्छा नहीं रहा है।
प्रो कबड्डी लीग 2024 (PKL 11) में मंगलवार 5 नवंबर को यू मुम्बा और दबंग दिल्ली के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। यू मुम्बा को पुनेरी पलटन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दबंग दिल्ली को पटना पाइरेट्स के खिलाफ शिकस्त मिली थी। ऐसे में दोनों ही टीमें चाहेंगी कि इस मुकाबले में जीत हासिल करें।
यू मुम्बा ने इस सीजन अभी तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें 2 मैच में जीत मिली है और 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि टीम का एक मुकाबला टाई रहा है। अंक तालिका में यू मुम्बा की टीम इस वक्त 9वें पायदान पर है। जबकि दबंग दिल्ली ने कुल मिलाकर 6 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने मात्र 2 मैच जीते हैं और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली की टीम प्वॉइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर है।
आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।
PKL 11: यू मुम्बा का स्क्वाड
यू मुम्बा ने बंगाल वारियर्स के खिलाफ टाई खेला और उसके बाद जयपुर पिंक पैंथर्स को हरा दिया था। ऐसा लगा कि टीम अब फॉर्म में आ गई है लेकिन उसके बाद पिछले ही मैच में यू-मुम्बा को पुनेरी पलटन के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम का डिफेंस काफी खराब खेला। कप्तान सुनील कुमार से खुद कई गलतियां हुईं और इसका खामियाजा यू-मुम्बा की टीम को भुगतना पड़ा। ऐसे में अगर यू-मुम्बा को जीत हासिल करनी है तो उन्हें अपने डिफेंस को काफी मजबूत करना होगा।
यू मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
आमिरमोहम्मद जफरदानेश (रेडर), मंजीत दहिया (रेडर), अजीत चव्हाण (रेडर), परवेश भैंसवाल (लेफ्ट कवर), सुनील कुमार (राइट कवर), सोमबीर (लेफ्ट कॉर्नर) और रिंकू (राइट कॉर्नर)।
PKL 11: दबंग दिल्ली का स्क्वाड
दबंग दिल्ली को पिछले मैच में पटना पाइरेट्स ने बुरी तरह हरा दिया था। नवीन कुमार के नहीं खेलने का असर टीम के ऊपर साफतौर पर दिखाई दे रहा था। आशु मलिक रेडिंग में प्वॉइंट्स ला रहे थे लेकिन नवीन कुमार की भरपाई करना उतना आसा नहीं है। दबंग दिल्ली के डिफेंस ने पिछले मैच में काफी खराब खेल दिखाया था तोहफे में कई सारे प्वॉइंट्स दे दिए थे। ऐसे में टीम को अगर जीत हासिल करनी है तो नवीन कुमार का कमबैक और डिफेंस का बेहतर करना काफी जरूरी है।
दबंग दिल्ली की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
आशीष ( रेडर), विनय (रेडर) आशु मलिक ( रेडर), रिंकू नरवाल (लेफ्ट कॉर्नर), योगेश दहिया (राइट कॉर्नर), संदीप (लेफ्ट कवर) और नितिन पनवार (राइट कवर)।
इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें
यू मुम्बा की निगाहें अजीत चवान पर काफी ज्यादा होंगी। उन्होंने पिछले मैच में रेडिंग में सबसे ज्यादा 9 प्वॉइंट लिए थे और इसी वजह से उनसे काफी ज्यादा उम्मीद बढ़ गई है। इसके अलावा देखने वाली बात होगी कि आमिरमोहम्मद जफरदानेश कैसे वापसी करते हैं। जबकि दबंग दिल्ली की निगाहें आशु मलिक, विक्रांत, योगेश और नवीन जैसे खिलाड़ियों पर काफी ज्यादा होंगी।
सफलता का मंत्र
दबंग दिल्ली की जीत के लिए जरूरी है कि उनका डिफेंस बेहतर खेल दिखाए। अगर डिफेंस ने ज्यादा प्वॉइंट्स नहीं लीक किए तो रेडिंग में आशु मलिक और विनय प्वॉइंट्स लाते रहेंगे। जबकि यू-मुम्बा को भी अपने डिफेंस पर काफी ध्यान देना होगा। उन्होंने अगर आशु मलिक को ज्यादा प्वॉइंट नहीं दिए तो फिर टीम को सफलता मिल सकती है।
MUM vs DEL के बीच हेड टू हेड आंकड़े
दबंग दिल्ली और यू मुम्बा के बीच अभी तक पीकेएल में कुल मिलाकर 23 मैच खेले गए हैं। इस दौरान दबंग दिल्ली ने 10 मैच जीते हैं और यू मुम्बा को 12 मुकाबलों में जीत मिली है। जबकि दोनों टीमों के बीच एक मैच अभी तक टाई रहा है। इस सीजन एक मैच में दिल्ली की टीम मुंबई को हरा चुकी है।
मैच– 23
यू मुम्बा ने जीता – 12
दबंग दिल्ली ने जीता – 10
टाई – 1
हाईएस्ट स्कोर – 44-41
न्यूनतम स्कोर – 24-17
क्या आप जानते हैं?
दबंग दिल्ली के कप्तान नवीन कुमार पीकेएल में सबसे तेज 1000 रेड प्वॉइंट पूरे करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने ये कारनामा मात्र 990 मैचों में ही कर दिखाया और इस मामले में उन्होंने यूपी योद्धा के दिग्गज रेडर परदीप नरवाल का रिकॉर्ड तोड़ा था।
यू मुम्बा vs दबंग दिल्ली के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं ?
दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, दूसरा टी20 मैच
- पटना पाइरेट्स ने कोचिंग स्टाफ में किया बड़ा बदलाव, PKL 13 से पहले प्रशांत राय को किया बाहर
- 2025 में WWE इवेंट्स में हुई पांच सबसे बढ़िया चीजें
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, पहला टी20 मैच
- IND vs SA 2025: सबसे ज्यादा रन और विकेट, तीसरे वनडे के बाद
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- WPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम
- WPL 2026 के ऑक्शन में बिके पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
- महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली टीमों की लिस्ट