Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: यू मुम्बा vs गुजरात जायंट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 7, 2024 at 4:49 PM
Modified at :December 7, 2024 at 4:49 PM
PKL 11: यू मुम्बा vs गुजरात जायंट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

गुजरात जायंट्स की टीम प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी है।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 100वां मुकाबला यू मुम्बा और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। यू मुम्बा की इस सीजन काफी जबरदस्त खेल दिखा रही है और आसानी से प्लेऑफ में जाती हुई दिख रही है। वहीं गुजरात जायंट्स को लगातार हार का सामना करना पड़ा है और इसी वजह से वो टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़े हैं।

यू मुम्बा ने अभी तक 16 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 9 मैचों में जीत मिली है और 5 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि दो मैच टीम का टाई रहा है। वहीं गुजरात जायंट्स ने अभी तक 16 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 4 मैचों में जीत मिली है और 10 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है और दो मैच टीम का टाई रहा है। टीम पॉइंट्स टेबल में 11वें पायदान पर है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

PKL 11: यू मुम्बा का स्क्वाड

यू मुम्बा ने पुनेरी पलटन के खिलाफ तो काफी जबरदस्त जीत हासिल की थी लेकिन इसके बाद जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ उनका मैच टाई रहा था। इस मैच में उनके डिफेंडर्स ने जबरदस्त खेल दिखाया था। सोमबीर ने अकेले 7 पॉइंट लिए थे। जबकि रिंकू ने भी राइट कॉर्नर पर दो पॉइंट हासिल किए थे। हालांकि टीम का रेडिंग डिपार्टमेंट पूरी तरह से फ्लॉप रहा था। अजीत चौहान मात्र 3 ही पॉइंट हासिल कर पाए थे। मंजीत और रोहित राघव भी कुछ खास नहीं कर सके थे।

यू मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

मंजीत (रेडर), रोहित राघव (रेडर), अजीत चौहान (रेडर), परवेश भैंसवाल (लेफ्ट कवर), सुनील कुमार (राइट कवर), सोमबीर (लेफ्ट कॉर्नर) और रिंकू (राइट कॉर्नर)।

PKL 11: गुजरात जायंट्स का स्क्वाड

गुजरात जायंट्स के लिए प्लेऑफ की राह अब काफी मुश्किल हो गई है। उन्होंने दो मैचों में लगातार जीत हासिल की थी लेकिन इसके बाद पिछले तीन मैचों से मुकाबला नहीं जीत पाए हैं। गुजरात को अगर प्लेऑफ में जाना है तो अपने बचे हुए सारे मैच जीतने होंगे। हालांकि लगता नहीं है कि टीम यहां से हर एक मुकाबला जीत लेगी, क्योंकि सारे खिलाड़ी ऐसा नहीं है कि बहुत ज्यादा जबरदस्त फॉर्म में हैं। इसी वजह से टीम का प्लेऑफ में जाना काफी मुश्किल है।

गुजरात जायंट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

प्रतीक दहिया (रेडर), राकेश (रेडर), गुमान सिंह (रेडर), मोहम्मद नबीबख्श (ऑलराउंडर), नीरज कुमार (राइट कवर), मोहित (राइट कवर) और सोमबीर (डिफेंडर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

यू मुम्बा की टीम मंजीत, अजीत चौहान और कप्तान सुनील कुमार जैसे खिलाड़ियों पर काफी ज्यादा निर्भर करेगी। ये खिलाड़ी टीम को एक और जीत दिला सकते हैं। गुजरात जायंट्स की टीम इस मुकाबले में प्रतीक दहिया और गुमान सिंह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। इसके अलावा नीरज कुमार भी डिफेंस में कमाल कर सकते हैं।

सफलता का मंत्र

यू मुम्बा को जीत हासिल करने के लिए जरूरी है कि उनके रेडर्स बेहतर खेल दिखाएं। उन्हें पिछले मैच में इसी वजह से जीत नहीं मिली थी, क्योंकि रेडर्स पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। इसी वजह से रेडर्स को अपने डिफेंडर्स का साथ देना होगा। जबकि गुजरात के लिए जरूरी है कि उनके मेन रेडर्स प्वॉइंट लेकर आएं। गुमान सिंह को और ज्यादा बेहतर करना होगा और राकेश को भी ज्यादा से ज्यादा प्वॉइंट रेडिंग में लेकर आने होंगे।

MUM vs GUJ के बीच हेड टू हेड आंकड़े

यू मुम्बा और गुजरात जायंट्स के बीच अभी तक कुल मिलाकर 15 मैच खेले गए हैं। इनमें से 9 मैचों में गुजरात जायंट्स ने जीत हासिल की है और 5 मैचों में यू-मुम्बा को जीत मिली है। एक मुकाबला दोनों ही टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुआ है। इससे ये पता चलता है कि हेड टू हेड आंकड़ों में गुजरात जायंट्स का पलड़ा अभी तक भारी रहा है। हालांकि इस सीजन यू मुम्बा की टीम एक बार गुजरात जायंट्स को हरा चुकी है।

मैच -15

यू मुम्बा ने जीता – 4

गुजरात जायंट्स ने जीता – 10

टाई – 1

हाईएस्ट स्कोर – 37-45

न्यूनतम स्कोर – 21-20

क्या आप जानते हैं?

गुजरात जायंट्स अभी तक दो बार पीकेएल के फाइनल में पहुंच चुकी है लेकिन दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं यू मुम्बा के कप्तान सुनील कुमार और बेहतरीन डिफेंडर प्रवेश भैंसवाल इससे पहले गुजरात का हिस्सा रह चुके हैं और उनकी जोड़ी उस वक्त काफी मशहूर हुआ करती थी।

यू मुम्बा vs गुजरात जायंट्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.