Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: यू मुम्बा vs पुनेरी पलटन मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 2, 2024 at 9:30 PM
Modified at :December 2, 2024 at 9:30 PM
PKL 11: यू मुम्बा vs पुनेरी पलटन मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

पुणे लेग के दूसरे मैच में महाराष्ट्र की दो बेहतरीन टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 90वां मैच यू मुम्बा और पुनेरी पलटन के बीच खेला जाएगा। पुनेरी पलटन की टीम अपने होम लेग में मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी और इसी वजह से उन्हें काफी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। वहीं महाराष्ट्र की एक और टीम यू मुम्बा भी एक्शन में होगी और इसी वजह से काफी जबरदस्त मैच देखने को मिल सकता है।

यू मुम्बा ने इस सीजन अभी तक 14 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 8 मैच में जीत मिली है और 5 मुकाबले में हार मिली है और एक मुकाबला टाई रहा है। टीम अंक तालिका में सातवें पायदान पर है। हालांकि मात्र एक जीत से टीम तीसरे पायदान पर आ सकती है। वहीं पुनेरी पलटन ने 15 में से 7 मैच जीते हैं और 5 मुकाबले हारे हैं और तीन मैच टीम का टाई रहा है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

PKL 11: यू मुम्बा का स्क्वाड

यू मुम्बा की टीम वैसे तो इस सीजन काफी अच्छा खेल दिखा रही है लेकिन पिछले मैच में उन्हें तेलुगु टाइटंस से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। टीम को पिछले तीन में से दो मैचों में हार मिल चुकी है और इसी वजह से वो टॉप-6 से बाहर हो चुके हैं। हालांकि टीम के लिए अच्छी बात यह है कि अब अजीत चौहान के अलावा रेडिंग में मंजीत भी पॉइंट लाने लगे हैं।

दोनों ही रेडर्स एक दूसरे को काफी अच्छी तरह से सपोर्ट करने लगे हैं। टीम चाहेगी कि दोनों ही रेडर पुणे लेग में भी शानदार प्रदर्शन करें और टीम को जीत दिलाएं।

यू मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

मंजीत (रेडर), रोहित राघव (रेडर), अजीत चौहान (रेडर), परवेश भैंसवाल (लेफ्ट कवर), सुनील कुमार (राइट कवर), सोमबीर (लेफ्ट कॉर्नर) और रिंकू (राइट कॉर्नर)।

PKL 11: पुनेरी पलटन का स्क्वाड

पुनेरी पलटन की टीम इस सीजन उतना अच्छा खेल नहीं दिखा पा रही है। लगातार दो हार के बाद उन्हें पिछले मैच में किसी तरह से आखिरी रेड में गुजरात जायंट्स के खिलाफ जीत मिली थी। पुनेरी पलटन के रेडर्स तो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। किसी मैच में मोहित गोयत चलते हैं, किसी मैच में पंकज मोहिते और किसी मैच में आकाश शिंदे बेहतर खेल दिखाते हैं।

हालांकि, पुनेरी पलटन के डिफेंडर्स उतना नहीं चल पा रहे हैं। इसी वजह से टीम लगातार जीत हासिल नहीं कर पा रही है। गौरव खत्री, संकेत सावंत और अबिनेश नादराजन उस तरह से पॉइंट्स नहीं ला पा रहे हैं जिसकी जरूरत है।

पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

आकाश शिंदे (रेडर) अबिनेश नादराजन (राइट कवर) संकेत सावंत (लेफ्ट कवर), मोहित गोयत (रेडर), पंकज मोहिते (रेडर), गौरव खत्री (राइट कॉर्नर) और मोहित (लेफ्ट कॉर्नर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

यू मुम्बा की टीम मंजीत, अजीत चौहान और कप्तान सुनील कुमार जैसे खिलाड़ियों पर काफी ज्यादा निर्भर करेगी। जबकि पुनेरी पलटन की निगाहें मोहित गोयत, आकाश शिंदे और गौरव खत्री जैसे खिलाड़ियों पर होंगी। टीम की जीत के लिए इन खिलाड़ियों का चलना जरूरी होगा।

सफलता का मंत्र

यू मुम्बा को अगर जीत हासिल करनी है तो रेडिंग में अजीत चौहान के अलावा मंजीत को भी पॉइंट्स लाने होंगे, जैसा पिछले मैच में उन्होंने किया था। इसके अलावा उनके डिफेंस को पुनेरी पलटन के रेडर्स को भी रोकना होगा। जबकि पुनेरी पलटन की जीत के लिए जरुरी है कि उनके रेडर्स और डिफेंडर्स एक दूसरे को सपोर्ट करें। दोनों का एकसाथ चलना काफी जरुरी होगा। किसी एक डिपार्टमेंट के अच्छा खेलने से टीम को जीत नहीं मिलेगी।

MUM vs PUN के बीच हेड टू हेड आंकड़े

पुनेरी पलटन और यू-मुम्बा के बीच अभी तक जितने भी मैच हुए हैं, उनमें मुकाबला एकदम बराबरी का रहा है। दोनों ही टीमों ने अभी तक आपस में कुल मिलाकर 23 मैच खेले हैं और इस दौरान पुनेरी पलटन ने 10 और यू-मुम्बा ने भी 10 मुकाबलों में जीत हासिल की है। दोनों ही टीमों के बीच तीन मुकाबले टाई पर समाप्त हुए हैं। इन आंकड़ों को देखकर लगता है कि दोनों टीमें किसी से कम नहीं रही हैं। इस सीजन हालांकि पुनेरी पलटन की टीम यू मुम्बा को एक मैच में हरा चुकी है।

मैच– 23

यू मुम्बा – 10

पुनेरी पलटन ने जीता – 10

टाई – 3

हाईएस्ट स्कोर – 44-43

न्यूनतम स्कोर – 19-21

क्या आप जानते हैं?

यू-मुम्बा ने पीकेएल के दूसरे सीजन का खिताब अनूप कुमार की कप्तानी में जीता था। इसके बाद आगे चलकर अनूप कुमार पुनेरी पलटन के कोच भी बने।

यू मुम्बा vs पुनेरी पलटन के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं ?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.

Latest News
Advertisement