PKL 11: यू मुम्बा vs तेलुगु टाइटंस मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

इस सीजन इन दोनों टीमों के बीच हुई पहली भिड़ंत में तेलुगु टाइटंस ने यू मुम्बा को हराया था।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 82वां मैच गुरुवार 28 नवंबर को यू मुम्बा और तेलुगु टाइटंस के बीच खेला जाएगा। तेलुगु टाइटंस की टीम एक लंबे अंतराल के बाद मैट पर दिखाई देगी। देखने वाली बात होगी कि पवन सेहरावत इस मैच से वापसी करते हैं या नहीं। वैसे टीम उनके बिना भी मुकाबले जीत रही है।
यू मुम्बा की टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम ने इस सीजन अभी तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 8 मैचों में जीत मिली है और 4 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच टीम का टाई रहा है। अंक तालिका में इस वक्त यू मुम्बा की टीम दूसरे पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ तेलुगु टाइटंस ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अभी तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 8 मैचों में जीत मिली है और 5 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में इस वक्त टाइटंस की टीम चौथे नंबर पर है।
PKL 11: यू मुम्बा का स्क्वाड
यू मुम्बा ने अपने पिछले मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स की टीम को हराया था। टीम के लिए अच्छी बात यह है कि अब अजीत चौहान के अलावा रेडिंग में मंजीत भी पॉइंट लाने लगे हैं। पिछले मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ अजीत चौहान बहुत ज्यादा नहीं चले थे लेकिन मंजीत ने उन्हें रेडिंग में अच्छी तरह से सपोर्ट दिया था और इसी वजह से यू मुम्बा की टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही थी। पिछले मुकाबले में आमिरमोहम्मद जफरदानेश की जगह स्टुअर्ट सिंह को खिलाया गया था लेकिन वो एक भी पॉइंट नहीं ले पाए थे।
यू मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
मंजीत (रेडर), रोहित राघव (रेडर), अजीत चौहान (रेडर), परवेश भैंसवाल (लेफ्ट कवर), सुनील कुमार (राइट कवर), सोमबीर (लेफ्ट कॉर्नर) और रिंकू (राइट कॉर्नर)।
PKL 11: तेलुगु टाइटंस का स्क्वाड
तेलुगु टाइटंस की टीम प्लेऑफ में जाने की तगड़ी दावेदार लग रही है। इस बार टाइटंस की टीम सिर्फ पवन सहरावत पर ही डिपेंड नहीं है और उनके बिना भी टीम कई सारे मैच जीत चुकी है। डिफेंस भी अपना काम कर रहा है। ऐसे में टीम अब काफी बेहतर नजर आने लगी है। तेलुगु टाइटंस इस सीजन हरियाणा स्टीलर्स जैसी टीम को हरा चुकी है और इसी वजह से उन्हें कम करके बिल्कुल भी आंका नहीं जा सकता है। पवन सहरावत की अनुपस्थिति में विजय मलिक ने शानदार तरीके से टीम को लीड किया है और पॉइंट भी लिए हैं।
तेलुगु टाइटंस की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
शंकर गदई (ऑलराउंडर), विजय मलिक (रेडर), आशीष नरवाल (रेडर), सागर (राइट कवर), अजीत पवार (लेफ्ट कवर), कृष्णन (राइट कॉर्नर) और अंकित (लेफ्ट कॉर्नर)।
इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें
यू मुम्बा की टीम मंजीत, अजीत चौहान और कप्तान सुनील कुमार जैसे खिलाड़ियों पर काफी ज्यादा निर्भर करेगी। वहीं तेलुगु टाइटंस की टीम विजय मलिक, शंकर गदई, आशीष नरवाल और अंकित जैसे खिलाड़ियों से बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद करेगी।
सफलता का मंत्र
तेलुगु टाइटंस को उनकी सफलता का मंत्र मिल गया है। टीम ने जिस तरह से एकजुट होकर अभी तक परफॉर्म किया है ठीका वैसा ही उन्हें यहां पर भी करने की जरूरत है। सभी खिलाड़ियों को मिलकर पॉइंट लाने होंगे। जबकि यू मुम्बा को अगर जीत हासिल करनी है तो रेडिंग में अजीत चौहान के अलावा मंजीत को भी पॉइंट्स लाने होंगे, जैसा पिछले मैच में उन्होंने किया था।
MUM vs TEL के बीच हेड टू हेड आंकड़े
तेलुगु टाइटंस की टीम का प्रदर्शन पिछले दो सीजन उतना अच्छा नहीं रहा था और इसी वजह से हेड टू हेड मुकाबलों में भी वो यू मुम्बा से पीछे हैं। दोनों ही टीमों ने आपस में अभी तक कुल मिलाकर 19 मैच खेले हैं। इसमें से 6 मैच में तेलुगु टाइटंस को जीत मिली है। वहीं यू मुम्बा ने 10 मुकाबले जीते हैं, जबकि तीन मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ है। यू मुम्बा की टीम चाहेगी कि अपनी इस बढ़त को बरकरार रखा जाए। वहीं तेलुगु टाइटंस की कोशिश वापसी करने पर रहेगी।
मैच– 19
यू मुम्बा ने जीता – 10
तेलुगु टाइटंस ने जीता – 6
टाई – 3
हाईएस्ट स्कोर – 52-46
न्यूनतम स्कोर – 25-20
क्या आप जानते हैं?
तेलुगु टाइटंस ने पीकेएल के दूसरे और चौथे सीजन में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। ये उनका सबसे बेस्ट सीजन रहा था। वहीं यू-मुम्बा की टीम ने पीकेएल के पहले तीन सीजन में लगातार फाइनल में जगह बनाई थी। इनमें से दो बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं टीम ने दूसरे सीजन का टाइटल अपने नाम किया था।
यू मुम्बा और तेलुगु टाइटंस के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?
दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.