Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

UP vs GUJ Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 20, PKL 11

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :October 27, 2024 at 9:25 AM
Modified at :October 27, 2024 at 9:25 AM
UP vs GUJ Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 20, PKL 11
Advertisement

UP vs GUJ के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

27 अक्टूबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में यूपी योद्धा और गुजरात जायंट्स (UP vs GUJ) के बीच 20वां मैच खेला जाएगा। यूपी की टीम अभी तक तीन मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, दूसरी ओर गुजरात फिलहाल आठवें स्थान पर विराजमान है।

यूपी योद्धा के पास सुरेंदर गिल, भरत हुड्डा और भवानी राजपूत हैं, जो एक-दूसरे के ना चलने की स्थिति में रेडिंग का काम बखूबी कर रहे हैं। यूपी के लिए सुमित बहुत शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। गुजरात जायंट्स की बात करें तो टीम का संयोजन परफेक्ट नहीं बन पा रहा है। गुमान सिंह टॉप फॉर्म में नहीं दिखे हैं और प्रतीक दहिया के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं है। वहीं डिफेंस में सोमबीर के अलावा अन्य खिलाड़ियों को भी जिम्मेदारी उठानी होगी। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में, जो आपको यूपी बनाम गुजरात मैच में DREAM11 के जरिए पैसा कमाकर दे सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: यूपी योद्धा vs गुजरात जायंट्स

तारीख: 27 अक्टूबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे

स्थान: हैदराबाद

UP vs GUJ पीकेएल11: फैंटेसी टिप्स

यूपी योद्धा के लिए सुरेंदर गिल कप्तान होने के अलावा मेन रेडर भी हैं और कभी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। दूसरी ओर भरत हुड्डा से भी काफी उम्मीदें होंगी, जो अपनी लंबाई का फायदा उठाकर गुजरात के डिफेंडरों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। यूपी के लिए डिफेंस में सुमित अच्छा कर रहे हैं, जो सीजन में 14 टैकल पॉइंट्स हासिल कर चुके हैं। उनके अलावा साहुल कुमार और आशु सिंह को बेहतर करना होगा।

गुजरात जायंट्स को उम्मीद होगी कि गुमान सिंह इस मैच में लय प्राप्त कर पाएंगे, वहीं प्रतीक दहिया अभी तक गुजरात के लिए टॉप रेडर साबित हुए हैं। राकेश अच्छा नहीं कर पा रहे हैं, वहीं कोच ने अभी तक मोहम्मद नबीबक्श को ज्यादा मौके नहीं दिए हैं। डिफेंस में सोमबीर ने अकेले दम पर डिफेंस की कमान संभाली हुई है।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

यूपी की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

सुरेंदर गिल, भरत हुड्डा, भवानी राजपूत, महेंद्र सिंह, आशु सिंह, सुमित, साहुल कुमार

गुजरात जायंट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

गुमान सिंह, प्रतीक दहिया, राकेश, मोहम्मद नबीबक्श, नीरज कुमार, सोमबीर, जितेंद्र यादव

UP vs GUJ: DREAM11 टीम 1

UP vs Gujarat Dream 11 Prediction

रेडर: सुरेंदर गिल, गुमान सिंह

डिफेंडर: सोमबीर, सुमित, साहुल कुमार, नीरज कुमार

ऑलराउंडर: प्रतीक दहिया

कप्तान: सुरेंदर गिल

उपकप्तान: गुमान सिंह

UP vs GUJ: DREAM11 टीम 2

UP vs Gujarat Dream11 Prediction

रेडर: सुरेंदर गिल, गुमान सिंह, भरत हुड्डा

डिफेंडर: सोमबीर, सुमित

ऑलराउंडर: प्रतीक दहिया, आशु सिंह

कप्तान: सुरेंदर गिल

उपकप्तान: सुमित

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Advertisement
Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

Advertisement