Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

UP vs PUN Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 97, PKL 11

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :December 7, 2024 at 8:21 AM
Modified at :December 7, 2024 at 8:21 AM
UP vs PUN Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 97, PKL 11

UP vs PUN के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

7 दिसंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में यूपी योद्धा और पुनेरी पलटन (UP vs PUN) के बीच 97वां मैच खेला जाएगा। यूपी की टीम अभी 16 मैचों में 8 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है, दूसरी ओर पुणे 7 जीत के बाद टेबल में आठवें स्थान पर है।

इस मैच में भवानी राजपूत, भरत हुड्डा, मोहित गोयत और पंकज मोहिते जैसे टॉप रेडर्स खेलते हुए नजर आ सकते हैं। डिफेंस की बात करें तो सुमित, हितेश के अलावा गौरव खत्री और अबिनेश नादराजन अपनी-अपनी टीम के लिए खूब सारे टैकल पॉइंट्स बटोरना चाहेंगे। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो जो यूपी बनाम पुणे मैच में DREAM11 के जरिए आपको फायदा दिला सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: यूपी योद्धा vs पुनेरी पलटन

तारीख: 7 दिसंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे

स्थान: पुणे

UP vs PUN पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स

यूपी योद्धा के लिए पिछले मैच में भवानी राजपूत और गगन गौड़ा ने रेडिंग में सुपर-10 स्कोर किया था, दूसरी ओर भरत हुड्डा से भी टीम को काफी उम्मीदें होंगी। डिफेंस पर नजर डालें तो सुमित और हितेश चाहे पिछले मैच में बढ़िया प्रदर्शन ना कर सके हों, लेकिन दोनों बढ़िया फॉर्म में चल रहे हैं।

पुनेरी पलटन के लिए पंकज मोहिते पिछली भिड़ंत में टॉप रेडर बनकर उभरे और अगले मैच में मोहित गोयत और आकाश शिंदे भी अगले मैच में टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। डिफेंस में पिछले मैच में अबिनेश नादराजन ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए 4 टैकल पॉइंट्स बटोरे और उनके अलावा दादासाओ पुजारी भी खुद को मिले मौकों का भरपूर फायदा उठा रहे हैं।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

यूपी योद्धा की संभवत स्टार्टिंग सेवन:

गगन गौड़ा, भवानी राजपूत, भरत हुड्डा, सुमित, हितेश, आशु सिंह और महेंद्र सिंह।

पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

मोहित गोयत, पंकज मोहिते, आकाश शिंदे, संकेत सावंत, अबिनेश नादराजन, गौरव खत्री, अमन।

UP vs PUN: DREAM11 टीम 1

UP vs PUN DREAM11 Prediction

रेडर: पंकज मोहिते, आकाश शिंदे, गगन गौड़ा

डिफेंडर: सुमित, हितेश

ऑलराउंडर: अबिनेश नादराजन, भरत हुड्डा

कप्तान: गगन गौड़ा

उपकप्तान: हितेश

UP vs PUN: DREAM11 टीम 2

UP vs PUN DREAM 11 Prediction

रेडर: मोहित गोयत, भवानी राजपूत, गगन गौड़ा

डिफेंडर: गौरव खत्री, सुमित, हितेश

ऑलराउंडर: अबिनेश नादराजन

कप्तान: भवानी राजपूत

उपकप्तान: गगन गौड़ा

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.