PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 102 तक

बंगाल वॉरियर्स, यू मुम्बा और हरियाणा स्टीलर्स ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 21 अक्टूबर को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बंगाल वॉरियर्स ने रोमांचक मुकाबले में तमिल थलाइवाज को 44-43 से हराया। बंगाल वॉरियर्स की तरफ से कप्तानी विश्वास ने की और सुपर 10 के साथ 19 रेड पॉइंट लिए।
उनके अलावा हिमांशु नरवाल ने 9 रेड पॉइंट लिए। तमिल थलाइवाज की तरफ से कप्तान अर्जुन देशवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 के साथ 20 रेड पॉइंट लिए लेकिन डिफेंस के फ्लॉप होने के कारण उन्हें अंत में हार का सामना करना पड़ा।
दूसरे मैच में यू मुम्बा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-36 से हराया। यू मुम्बा के अजीत चौहान ने सुपर 10 के साथ 14 रेड पॉइंट और साथ में 1 टैकल पॉइंट भी लिया। डिफेंस में परवेश भैंसवाल ने हाई 5 के साथ 7 और कप्तान सुनील कुमार ने 4 टैकल पॉइंट लिए।
जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से नितिन कुमार ने सुपर 10 के साथ 13 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में दीपांशु खत्री ने हाई 5 के साथ 5 और आर्यन कुमार ने 4 टैकल पॉइंट लिए।
तीसरे मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने एकतरफा मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 50-32 से हराया। हरियाणा की तरफ से शिवम पटारे ने सुपर 10 के साथ 16 और विनय ने सुपर 10 के साथ 14 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में नीरज ने 4 और हरदीप ने 3 टैकल पॉइंट लिए।
गुजरात जायंट्स की तरफ से हिमांशु सिंह ने सुपर 10 के साथ 15 रेड पॉइंट लिए लेकिन डिफेंस में किसी ने कुछ ख़ास नहीं किया और यही उनकी बड़ी हार का कारण बना
PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 में 21 अक्टूबर के मैचों के बाद पुनेरी पलटन की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है और दबंग दिल्ली के साथ उनका क्वालीफ़ायर 1 खेलना तय है। यू मुम्बा की टीम 10वीं जीत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। हरियाणा स्टीलर्स की टीम नौवीं जीत के साथ छठे स्थान पर हैं और उनका टॉप 8 में रहना पक्का है।
जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम नौवीं हार के साथ सातवें स्थान पर है और उनका भी टॉप 8 में रहना अब पक्का है। तमिल थलाइवाज के 18 मैच पूरे हुए और 12 हार के साथ वह आठवें स्थान पर हैं लेकिन उनका आगे जाना काफी मुश्किल लग रहा है।
गुजरात जायंट्स 11वीं हार के साथ 10वें स्थान पर चली गई है और उनका भी आगे जाना लगभग असंभव लग रहा है। बंगाल वॉरियर्स की टीम छठी जीत के बावजूद आखिरी स्थान पर बनी हुई है।
सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ देवांक दलाल पहले स्थान पर मौजूद
PKL 12 में 21 अक्टूबर के मैचों के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 271 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। पटना पाइरेट्स के अयान लोचब 213 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल 209 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं और इस सीजन रेड पॉइंट का दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने।
तेलुगु टाइटंस के भरत हूडा 157 रेड पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं। बेंगलुरु बुल्स के अलीरेजा 156 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।
- 1. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 271 पॉइंट्स
- 2. अयान लोचब (पटना पाइरेट्स) – 213 पॉइंट्स
- 3. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 209 पॉइंट्स
- 4. भरत हूडा (तेलुगु टाइटंस) – 157 पॉइंट्स
- 5. अलीरेजा (बेंगलुरु बुल्स) – 156 पॉइंट्स
सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ नितेश कुमार फिर से टॉप पर पहुंचे
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 21 अक्टूबर के मैचों के बाद तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 65 पॉइंट के साथ फिर से टॉप पर पहुंच गए हैं। हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया 64 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 50 पॉइंट के साथ के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। दबंग दिल्ली के फज़ल अत्राचली और बेंगलुरु बुल्स के दीपक शंकर 49-49 पॉइंट के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर कायम हैं। यू मुम्बा के कप्तान सुनील कुमार भी 49 पॉइंट के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर आ गए हैं।
- 1. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 65 पॉइंट्स
- 2. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 64 पॉइंट्स
- 3. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 50 पॉइंट्स
- 4. दीपक शंकर (बेंगलुरु बुल्स) – 49 पॉइंट्स
- 5. फजल अत्राचली (दबंग दिल्ली) – 49 पॉइंट्स
PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?
पुनेरी पलटन 13 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.