PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 108 तक

PKL 12 के टॉप 8 में जगह बनाने वाली आखिरी टीम बनी पटना पाइरेट्स ।
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 23 अक्टूबर को तीन मुकाबले खेले गए और इसी के साथ लीग स्टेज का अंत हुआ। पहले मैच में बेंगलुरु बुल्स ने गुजरात जायंट्स को 54-26 से बुरी तरह हराया और 11वीं जीत दर्ज की।
बुल्स की तरफ से आकाश शिंदे ने सुपर 10 के साथ 11 रेड पॉइंट लिए और अलीरेजा ने सुपर 10 के साथ 10 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में संजय ने हाई 5 के साथ 5 टैकल पॉइंट लिए। इसके अलावा दीपक शंकर ने 4 और कप्तान योगेश ने 3 टैकल पॉइंट लिए।
गुजरात जायंट्स की तरफ से श्रीधर कदम ने सबसे ज्यादा 8 रेड पॉइंट लिए और डिफेंस में हिमांशु जागलान ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए। कप्तान राकेश ने मैच में एक भी रेड नहीं किया और सब्स्टीट्यूट में शामिल थे।
दूसरे मैच में यूपी योद्धा ने यू मुम्बा को 35-32 से हराया और सातवीं जीत के साथ अपने टूर्नामेंट का अंत किया। यूपी की तरफ से डिफेंस में कप्तान सुमित ने हाई 5 के साथ 5 और हितेश ने 4 टैकल पॉइंट लिए। रेडिंग में शिवम चौधरी ने सबसे ज्यादा 7 रेड पॉइंट लिए। यू मुम्बा की तरफ से अजीत चौहान ने सुपर 10 के साथ 11 रेड पॉइंट लिए लेकिन उनके अलावा डिफेंस में रिंकू ही हाई 5 के साथ 5 टैकल पॉइंट ले सके और बाकी खिलाड़ी फ्लॉप रहे।
तीसरे मैच में पटना पाइरेट्स ने एकतरफा मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 33-18 से हराया और आठवीं जीत के साथ उन्होंने टॉप 8 के लिए क्वालीफाई किया। पटना की तरफ से कप्तान अयान ने मैच में 11 पॉइंट लिए जिसमें 9 रेड और 2 टैकल पॉइंट थे। डिफेंस में नवदीप ने सबसे ज्यादा 3 टैकल पॉइंट लिए।
जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से रेडिंग और डिफेंस दोनों फ्लॉप रहा। मीतू ने रेडिंग में सबसे ज्यादा 5 पॉइंट लिए और डिफेंस में सबसे ज्यादा 3-3 टैकल पॉइंट मोहित एवं साहिल देसवाल ने लिए।
PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 में 23 अक्टूबर को लीग स्टेज का अंत हुआ और पुनेरी पलटन (18 मैच में 13 जीत) की टीम पहले स्थान पर रही। दबंग दिल्ली के नाम भी 18 मैच में 13 जीत रहे लेकिन स्कोर अंतर के कारण वह पुनेरी पलटन के नीचे दूसरे स्थान पर रहे। बेंगलुरु बुल्स की टीम 18 मैच में 11 जीत के साथ तीसरे और तेलुगु टाइटंस 18 मैच में 10 जीत एवं बेहतर स्कोर अंतर के साथ चौथे स्थान पर रही।
हरियाणा स्टीलर्स और यू मुम्बा की टीमें 18-18 मैचों में 10-10 जीत के साथ पांचवें और छठे स्थान पर रही। पटना पाइरेट्स 18 मैचों में 8 जीत और बेहतर स्कोर अंतर के साथ सातवें स्थान पर रही। जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम 18 मैचों में 10 जीत और खराब स्कोर अंतर के कारण आठवें स्थान पर रही।
यूपी योद्धा (18 मैच में 7 जीत) नौवें और तमिल थलाइवाज (18 मैच में 6 जीत)10वें स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट से बाहर हुई। गुजरात जायंट्स (18 मैच में 6 जीत) और बंगाल वॉरियर्स (18 मैच में 6 जीत) ने 11वें और 12वें स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का निराशाजनक अंत किया।
सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ देवांक दलाल पहले स्थान पर मौजूद
PKL 12 में लीग स्टेज खत्म होने के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 271 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। पटना पाइरेट्स के अयान लोचब 242 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल 209 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
बेंगलुरु बुल्स के अलीरेजा 180 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। तेलुगु टाइटंस के भरत हूडा 172 रेड पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर चले गए हैं।
- 1. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 271 पॉइंट्स
- 2. अयान लोचब (पटना पाइरेट्स) – 242 पॉइंट्स
- 3. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 209 पॉइंट्स
- 4. अलीरेजा (बेंगलुरु बुल्स) – 180 पॉइंट्स
- 5. भरत हूडा (तेलुगु टाइटंस) – 172 पॉइंट्स
सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ जयदीप दहिया टॉप पर कायम
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन का लीग स्टेज खत्म होने के बाद हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया 67 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 65 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
बेंगलुरु बुल्स के दीपक शंकर 59 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर कायम हैं। यू मुम्बा के कप्तान सुनील कुमार और बेंगलुरु बुल्स के कप्तान योगेश 51-51 टैकल पॉइंट के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर आ गए हैं।
- 1. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 67 पॉइंट्स
- 2. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 65 पॉइंट्स
- 3. दीपक शंकर (बेंगलुरु बुल्स) – 59 पॉइंट्स
- 4. सुनील कुमार (यू मुम्बा) – 51 पॉइंट्स
- 5. योगेश दहिया (बेंगलुरु बुल्स) – 51 पॉइंट्स
PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?
पुनेरी पलटन 13 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.