PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 2 तक

तमिल थलाइवाज की रोमांचक जीत, पुनेरी पलटन ने टाई ब्रेकर में बेंगलुरु बुल्स को हराया।
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) का आगाज धमाकेदार मुकाबलों के साथ हुआ। पहले मैच में तमिल थलाइवाज ने तेलुगु टाइटंस को नजदीकी मुकाबले में 38-35 से हराया। वहीं दूसरा मैच 32-32 से टाई होने के बाद पुनेरी पलटन ने टाई ब्रेकर में बेंगलुरु बुल्स को 6-4 से मात दी।
पहले मैच में तमिल थलाइवाज की तरफ से अर्जुन देशवाल ने सुपर 10 लगाया और सबसे ज्यादा 12 रेड पॉइंट हासिल किये। कप्तान पवन सहरावत ने मैच के दूसरे हाफ में काफी अच्छा खेल दिखाया और 9 रेड पॉइंट लिए।
डिफेंस में थलाइवाज के हिमांशु और सुरेश जाधव ने 3-3 टैकल पॉइंट अपने नाम किये। तेलुगु टाइटंस की तरफ से भरत ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए मैच में 11 पॉइंट हासिल किये जिसमें 9 रेड और 2 टैकल पॉइंट थे, लेकिन उन्हें बाकी किसी का साथ नहीं मिला और अंत में टीम को हार मिली।
दूसरे मैच में बेंगलुरु बुल्स की तरफ से आकाश शिंदे ने सुपर 10 लगाया और 12 रेड पॉइंट लिए, वहीं डिफेंस में कप्तान अंकुश राठी ने हाई 5 लगाया और 5 टैकल पॉइंट लिए।
पुनेरी पलटन की तरफ से आदित्य शिंदे ने सबसे ज्यादा 9 रेड पॉइंट लिए और डिफेंस में गौरव खत्री ने 5 टैकल पॉइंट लेकर हाई 5 लगाया। मैच टाई होने के बाद दोनों टीमों को 5-5 रेड मिले, जिसमें पलटन ने बाजी मारी।
PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 के पहले दिन के बाद तमिल थलाइवाज की टीम पहली जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर है, वहीं टाई ब्रेकर में बुल्स के खिलाफ जीत हासिल करने वाली पुनेरी पलटन अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। बुल्स के साथ तेलुगु टाइटंस के लिए नए सीजन की शुरुआत हार के साथ हुई।
अर्जुन देशवाल और आकाश शिंदे के नाम सबसे ज्यादा रेड पॉइंट
PKL 12 के पहले दिन के बाद तमिल थलाइवाज के अर्जुन देशवाल 12 रेड पॉइंट के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं। उनके साथ बेंगलुरु बुल्स के आकाश शिंदे भी 12 रेड पॉइंट के साथ टॉप पर हैं। पुनेरी पलटन के आदित्य शिंदे, तेलुगु टाइटंस के भरत और तमिल थलाइवाज के कप्तान पवन सहरावत 9-9 रेड पॉइंट के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं।
- 1. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 12 पॉइंट्स
- 2. आकाश शिंदे (बेंगलुरु बुल्स) – 12 पॉइंट्स
- 3. पवन सहरावत (तमिल थलाइवाज) – 9 पॉइंट्स
- 4. आदित्य शिंदे (पुनेरी पलटन) – 9 पॉइंट्स
- 5. भरत हूडा (तेलुगु टाइटंस) – 9 पॉइंट्स
डिफेंस में पहले दिन अंकुश और गौरव का जलवा
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के पहले दिन डिफेंस में दो हाई 5 देखने को मिले। बेंगलुरु बुल्स के कप्तान अंकुश राठी और पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 5-5 टैकल पॉइंट के साथ टॉप पर हैं। तेलुगु टाइटंस के शुभम शिंदे 4 टैकल पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं, वहीं बेंगलुरु बुल्स के संजय कृष्ण ढुल और तमिल थलाइवाज के हिमांशु एवं सुरेश जाधव 3-3 टैकल पॉइंट के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।
- 1. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 5 पॉइंट्स
- 2. अंकुश राठी (बेंगलुरु बुल्स) – 5 पॉइंट्स
- 3. शुभम शिंदे (तेलुगु टाइटंस) – 4 पॉइंट्स
- 4. संजय ढुल (बेंगलुरु बुल्स) – 3 पॉइंट्स
- 5. हिमांशु एवं सुरेश जाधव (तमिल थलाइवाज) – 3 पॉइंट्स
PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?
तमिल थलाइवाज PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है।
PKL 12 के पहले दिन किन टीमों ने जीत हासिल की?
PKL 12 के पहले दिन तमिल थलाइवाज और तेलुगु टाइटंस ने जीत हासिल की।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी
- IPL 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम