PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 48 तक

जयपुर पिंक पैंथर्स की टाई ब्रेकर में जीत, तेलुगु टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात जायंट्स को हराया।
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 23 सितम्बर को 2 मुकाबले खेले गए। पहले मैच में नज़दीकी मुकाबले में तेलुगु टाइटंस ने गुजरात जायंट्स को 30-29 से हराया। दूसरा मैच 38-38 से टाई होने के बाद जयपुर पिंक पैंथर्स ने टाई ब्रेकर में रोमांचक अंदाज़ में यू मुम्बा को 6-4 से हराया।
पहले मैच में तेलुगु टाइटंस की तरफ से भरत ने सबसे ज्यादा 9 पॉइंट लिए जिसमें 8 रेड पॉइंट थे। कप्तान विजय मलिक ने 7 रेड पॉइंट हासिल किये। डिफेंस में शुभम शिंदे ने 4 और अंकित ने 3 टैकल पॉइंट लिए।
गुजरात जायंट्स की तरफ से मोहम्मदरेज़ा शादलू सब्स्टीट्यूट के तौर पर आये और 6 रेड पॉइंट लिए, लेकिन कुल मिलाकर सभी प्रमुख खिलाड़ी फ्लॉप रहे और अंत में इसी वजह से उन्हें एक पॉइंट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
दूसरे मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से नितिन कुमार ने सुपर 10 लगाया और 14 रेड पॉइंट हासिल किये। डिफेंस में आशीष कुमार और रेजा मीरबघेरी ने 3-3 टैकल पॉइंट हासिल किये।
यू मुम्बा की तरफ से संदीप ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 लगाया और 14 रेड पॉइंट लिए लेकिन अंत में टीम को जीत नहीं दिला सके। डिफेंस में लोकेश घोसलिया ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए। मैच टाई होने के बाद टाई ब्रेकर के 5-5 रेड के बाद जयपुर की टीम ने बाज़ी मारी।
PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 में 23 सितम्बर के मैचों के बाद पुनेरी पलटन की टीम अभी भी पहले स्थान पर बनी हुई है। तेलुगु टाइटंस की टीम पांचवीं जीत के बाद चौथे और जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम पांचवीं जीत के बाद पांचवें स्थान पर आ गई है। यू मुम्बा की टीम चौथे हार के बाद सातवें स्थान पर कायम है। गुजरात जायंट्स की टीम आठ मैचों में सातवीं हार के साथ आखिरी स्थान पर ही मौजूद है।
देवांक दलाल सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ टॉप पर कायम
PKL 12 में 23 सितम्बर के मैचों के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 109 पॉइंट के साथ अभी भी टॉप पर कायम हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के नितिन कुमार इस सीजन 100 रेड पॉइंट पूरा करने वाले दूसरे रेडर बने और 101 रेड पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक 83 रेड पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर बरक़रार हैं।
तेलुगु टाइटंस के भरत 82 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं। तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल 81 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।
- 1. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 109 पॉइंट्स
- 2. नितिन कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 101 पॉइंट्स
- 3. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 83 पॉइंट्स
- 4. भरत हूडा (तेलुगु टाइटंस) – 82 पॉइंट्स
- 5. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 81 पॉइंट्स
सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ गौरव खत्री टॉप पर मौजूद
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 23 सितम्बर के मैचों के बाद पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 30 टैकल पॉइंट के साथ अभी भी टॉप पर कायम हैं। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 26 टैकल पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
यूपी योद्धा के कप्तान सुमित सांगवान और बेंगलुरु बुल्स के कप्तान योगेश दहिया 25-25 पॉइंट के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर ही हैं। पुनेरी पलटन के गुरदीप, बेंगलुरु बुल्स के दीपक शंकर और हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया 24-24 पॉइंट के साथ अभी भी संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं।
- 1. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 30 पॉइंट्स
- 2. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 26 पॉइंट्स
- 3. सुमित सांगवान (यूपी योद्धा) – 25 पॉइंट्स
- 4. योगेश दहिया (बेंगलुरु बुल्स) – 25 पॉइंट्स
- 5. गुरदीप (पुनेरी पलटन) – 24 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.