PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 64 तक

पुनेरी पलटन की नौवीं जीत, गुजरात जायंट्स ने बंगाल वॉरियर्स को चौंकाया।
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 4 अक्टूबर को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पुनेरी पलटन ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 41-36 से हराया। दूसरे मैच में गुजरात जायंट्स ने बंगाल वॉरियर्स को चौंकाया और 47-40 से जीत हासिल कर अपनी तीसरी जीत दर्ज की।
पहले मैच में पुनेरी पलटन की तरफ से आदित्य शिंदे ने सुपर 10 लगाया और 13 रेड पॉइंट लिए। उनके अलावा कप्तान पंकज मोहिते ने 8 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में विशाल भारद्वाज ने 3 और गौरव खत्री ने 2 टैकल पॉइंट लिए। मोहित गोयत ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 7 पॉइंट लिए जिसमें 5 रेड और 2 टैकल पॉइंट थे।
जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से अली चौबरतश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 के साथ 21 रेड पॉइंट और साथ में एक टैकल पॉइंट लिया। हालाँकि उनके अलावा सभी खिलाड़ी फ्लॉप रहे और इसी वजह से जयपुर को अंत में हार का सामना करना पड़ा।
दूसरे मैच में गुजरात जायंट्स की तरफ से राकेश ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 के साथ 18 रेड पॉइंट लिए और अंकित दहिया ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 9 पॉइंट (5 रेड और 4 टैकल) लिए। मोहम्मदरेज़ा शादलू ने डिफेंस में हाई 5 पूरा किया और 5 टैकल पॉइंट के साथ 2 रेड पॉइंट भी लिए। विश्वंत वी ने डिफेंस में 4 टैकल पॉइंट लिए।
बंगाल वॉरियर्स की तरफ से कप्तान देवांक दलाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 के साथ 25 रेड पॉइंट लिए लेकिन अकेले दम पर टीम को जीत नहीं दिला सके। बंगाल का डिफेंस पूरी तरह फ्लॉप रहा और यही अंत में उनकी हार का कारण बना।
PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 में 4 अक्टूबर के मैचों के बाद दबंग दिल्ली की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है और पुनेरी पलटन की टीम नौवीं जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम पांचवीं हार के बावजूद पांचवें स्थान पर कायम है।
गुजरात जायंट्स अपनी तीसरी जीत के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गई है और बंगाल वॉरियर्स सातवीं हार के साथ 11वें स्थान पर खिसक गई है। पटना पाइरेट्स आखिरी स्थान पर चली गई है।
देवांक दलाल सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ टॉप पर कायम
PKL 12 में 4 अक्टूबर के मैचों के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 181 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक 134 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल 118 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
जयपुर पिंक पैंथर्स के नितिन कुमार 109 रेड पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं। पटना पाइरेट्स के अयान लोचब भी 104 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर कायम हैं।
- 1. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 181 पॉइंट्स
- 2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 134 पॉइंट्स
- 3. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 118 पॉइंट्स
- 4. नितिन कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 109 पॉइंट्स
- 5. अयान लोचब (पटना पाइरेट्स) – 104 पॉइंट्स
सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ नितेश कुमार टॉप पर बरकरार
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 4 अक्टूबर के मैचों के बाद तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 42 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 38 पॉइंट के साथ अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया 37 टैकल पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
यूपी योद्धा के कप्तान सुमित सांगवान 33 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं। बंगाल वॉरियर्स के आशीष मलिक भी 33 पॉइंट के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
- 1. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 42 पॉइंट्स
- 2. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 38 पॉइंट्स
- 3. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 37 पॉइंट्स
- 4. आशीष मलिक (बंगाल वॉरियर्स) – 33 पॉइंट्स
- 5. सुमित सांगवान (यूपी योद्धा) – 33 पॉइंट्स
PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?
दबंग दिल्ली नौ जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, तीसरा टी20 मैच
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के लिए भारत को करने होंगे ये तीन बड़े बदलाव
- ICC और JioStar का रिश्ता कायम, चार साल के लिए क्रिकेट फैंस की टेंशन हुई खत्म
- IPL 2026: टॉप पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जो ऑक्शन का होंगे हिस्सा
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, दूसरा टी20 मैच
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- WPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम
- WPL 2026 के ऑक्शन में बिके पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
- महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली टीमों की लिस्ट