PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 68 तक

पटना पाइरेट्स ने यूपी योद्धा को हराया, दबंग दिल्ली की 10वीं जीत।
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 6 अक्टूबर को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में दबंग दिल्ली ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-27 से हराया और अपनी 10वीं जीत हासिल की। दूसरे मैच में पटना पाइरेट्स ने यूपी योद्धा को 36-28 से हराया और तीसरी जीत दर्ज की।
पहले मैच में दबंग दिल्ली की तरफ से कप्तान आशु मलिक ने सबसे ज्यादा 8 रेड पॉइंट लिए और डिफेंस में संदीप ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हाई 5 के साथ 7 टैकल पॉइंट लिए। फज़ल अत्राचली ने डिफेंस में 3 टैकल पॉइंट लिए।
जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से रेडिंग में सभी खिलाड़ी फ्लॉप रहे और यही उनके हार का कारण बना। डिफेंस में दीपांशु खत्री और रेज़ा मीरबघेरी ने हाई 5 पूरा किया एवं 5-5 टैकल पॉइंट लिए। आर्यन कुमार ने भी बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 4 टैकल पॉइंट लिए।
दूसरे मैच में पटना पाइरेट्स की तरफ से अयान का शानदार प्रदर्शन जारी है और उन्होंने सुपर 10 के साथ 15 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में नवदीप ने हाई 5 के साथ 5 टैकल पॉइंट लिए। उनके अलावा दीपक ने 4 और कप्तान अंकित ने 3 टैकल पॉइंट लिए।
यूपी योद्धा की तरफ से गगन गौड़ा ने सुपर 10 के साथ 10 रेड पॉइंट लिए लेकिन भवानी राजपूत फ्लॉप रहे और सिर्फ 2 पॉइंट ले सके। यूपी का डिफेंस फ्लॉप रहा और कप्तान सुमित सांगवान सिर्फ 2 टैकल पॉइंट ही ले सके।
PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 में 6 अक्टूबर के मैचों के बाद दबंग दिल्ली की टीम 10वीं जीत के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। जयपुर पिंक पैंथर्स छठी हार के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है। पटना पाइरेट्स की टीम तीसरी जीत के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गई है और यूपी योद्धा आठवीं हार के बावजूद नौवें स्थान पर कायम है।
सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ देवांक दलाल का दबदबा बरकरार
PKL 12 में 6 अक्टूबर के मैचों के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 181 पॉइंट के साथ टॉप पर बने हुए हैं। दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक 142 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल 127 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
पटना पाइरेट्स के अयान लोचब 119 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। यूपी योद्धा के गगन गौड़ा अब 111 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
- 1. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 181 पॉइंट्स
- 2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 142 पॉइंट्स
- 3. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 127 पॉइंट्स
- 4. अयान लोचब (पटना पाइरेट्स) – 119 पॉइंट्स
- 5. गगन गौड़ा (यूपी योद्धा) – 111 पॉइंट्स
सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ नितेश कुमार टॉप पर मौजूद
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 6 अक्टूबर के मैचों के बाद तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 46 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 38 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया 37 टैकल पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
यूपी योद्धा के कप्तान सुमित सांगवान 35 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। बेंगलुरु बुल्स के दीपक शंकर और दबंग दिल्ली के फज़ल अत्राचली 34-34 टैकल पॉइंट के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं।
- 1. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 46 पॉइंट्स
- 2. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 38 पॉइंट्स
- 3. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 37 पॉइंट्स
- 4. सुमित सांगवान (यूपी योद्धा) – 35 पॉइंट्स
- 5. फज़ल अत्राचली (दबंग दिल्ली) – 34 पॉइंट्स
PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?
दबंग दिल्ली 10 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.