PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 74 तक

रोमांचक मैच में दबंग दिल्ली को आखिरी मिनट में मिली हार, गुजरात ने यूपी को दी मात।
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 9 अक्टूबर को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बंगाल वॉरियर्स ने दबंग दिल्ली को आखिरी लम्हों में 37-36 से हराया। दूसरे मैच में गुजरात जायंट्स ने यूपी योद्धा को 41-39 से हराया और चौथी जीत दर्ज की।
पहले मैच में बंगाल वॉरियर्स की तरफ से कप्तान देवांक ने सुपर 10 लगाया और 12 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में आशीष मलिक ने हाई 5 के साथ 5 टैकल पॉइंट लिए और मंजीत ने 4 टैकल पॉइंट लिए। रेडिंग में हिमांशु नरवाल ने भी 6 रेड पॉइंट लिए।
दबंग दिल्ली की तरफ से इस मैच में फज़ल अत्राचली ने कप्तानी की लेकिन 3 टैकल पॉइंट ही ले सके। रेडर्स भी फ्लॉप रहे और सबसे ज्यादा 6 रेड पॉइंट नीरज नरवाल ने लिए। मैच के आखिरी मिनट में काफी बड़ा विवाद हुआ और तकनीकी ग़लतफ़हमी की वजह से दबंग दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा।
दूसरे मैच में गुजरात जायंट्स की तरफ से कप्तान राकेश ने सुपर 10 के साथ 20 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में लकी शर्मा ने 4 और मोहम्मदरेज़ा शादलू ने 3 टैकल पॉइंट लिए।
यूपी योद्धा की तरफ से गुमान सिंह ने सुपर 10 के साथ 14 रेड पॉइंट लिए। हालाँकि भवानी राजपूत (6 रेड पॉइंट) और गगन गौड़ा (4 रेड पॉइंट) फ्लॉप रहे। डिफेंस में हितेश ने हाई 5 के साथ 5 टैकल पॉइंट लिए और कप्तान सुमित सांगवान ने 3 टैकल पॉइंट लिए।
PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 में 9 अक्टूबर के मैचों के बाद दबंग दिल्ली की टीम दूसरे हार के बावजूद पहले स्थान पर बनी हुई है और उन्होंने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। बंगाल वॉरियर्स की टीम चौथी जीत के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गई है। गुजरात जायंट्स की टीम चौथी जीत के साथ नौवें स्थान पर चली गई है। यूपी योद्धा की टीम नौवीं हार के साथ अब 11वें स्थान पर खिसक गई है।
सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ देवांक दलाल टॉप पर कायम
PKL 12 में 9 अक्टूबर के मैचों के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 193 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल 153 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक 146 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
पटना पाइरेट्स के अयान लोचब 135 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर बरक़रार हैं। तेलुगु टाइटंस के भरत हूडा 120 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।
- 1. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 193 पॉइंट्स
- 2. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 153 पॉइंट्स
- 3. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 146 पॉइंट्स
- 4. अयान लोचब (पटना पाइरेट्स) – 135 पॉइंट्स
- 5. भरत हूडा (तेलुगु टाइटंस) – 120 पॉइंट्स
सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ नितेश कुमार टॉप पर बरकरार
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 9 अक्टूबर के मैचों के बाद तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 51 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया 42 टैकल पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। दबंग दिल्ली के फज़ल अत्राचली 41 टैकल पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर चले गए हैं।
पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 39 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। यूपी योद्धा के कप्तान सुमित सांगवान 38 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं और बंगाल वॉरियर्स के आशीष मलिक 38 पॉइंट के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
- 1. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 51 पॉइंट्स
- 2. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 42 पॉइंट्स
- 3. फजल अत्राचली (दबंग दिल्ली) – 41 पॉइंट्स
- 4. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 39 पॉइंट्स
- 5. सुमित सांगवान (यूपी योद्धा) – 38 पॉइंट्स
PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?
दबंग दिल्ली 11 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.