PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 93 तक

दबंग दिल्ली, जयपुर पिंक पैंथर्स और पटना पाइरेट्स ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 17 अक्टूबर को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पटना पाइरेट्स ने बंगाल वॉरियर्स को 51-49 से हराया और लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दूसरे मैच में दबंग दिल्ली ने तमिल थलाइवाज को 37-31 से हराया। तीसरे मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने यूपी योद्धा को 42-29 से मात दी।
पहले मैच में पटना पाइरेट्स की तरफ से अयान ने चौंकाने वाला प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 के साथ 27 रेड पॉइंट लिए और अकेले दम पर उन्होंने टीम को जीत दिलाई। अयान के अलावा पटना की तरफ से किसी ने 5 से ज्यादा पॉइंट नहीं लिए। बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 के साथ 25 रेड पॉइंट लिए लेकिन अंत में टीम को हार से नहीं बचा सके।
दूसरे मैच में दबंग दिल्ली की तरफ से अक्षित ने सुपर 10 लगाया और 12 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में कप्तान फजल अत्राचली ने हाई 5 के साथ 5 टैकल पॉइंट लिए और संदीप ने 4 टैकल पॉइंट लिए। तमिल थलाइवाज की तरफ से कप्तान अर्जुन देशवाल ने सुपर 10 के साथ 11 रेड पॉइंट लिए लेकिन डिफेंस में किसी ने हाई 5 नहीं पूरा किया और यही अंत में उनके हार का कारण बना।
तीसरे मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से नितिन कुमार ने सुपर 10 लगाया और 11 रेड पॉइंट लिए। अली समादी ने भी सुपर 10 लगाया और उन्होंने 12 रेड के साथ 1 टैकल पॉइंट भी लिया।
यूपी योद्धा की तरफ से सुरेंदर गिल ने सुपर 10 के साथ 12 रेड पॉइंट लिए लेकिन उनके अलावा सिर्फ गुमान सिंह ने 6 रेड पॉइंट लेकर प्रभावित किया। यूपी का डिफेंस फ्लॉप रहा और उनके एकतरफा हार का ये बड़ा कारण रहा।
PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 में 17 अक्टूबर के मैचों के बाद पुनेरी पलटन की टीम पहले स्थान पर कायम है। दबंग दिल्ली की टीम 13वीं जीत के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। जयपुर पिंक पैंथर्स सातवीं जीत के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है।
तमिल थलाइवाज की टीम 11वीं हार के साथ नौवें स्थान पर चली गई है। यूपी योद्धा की टीम 11वीं हार के साथ 10वें स्थान पर बनी हुई है। पटना पाइरेट्स पांचवीं जीत के साथ 11वें स्थान पर आ गई है और बंगाल वॉरियर्स 10वीं हार के साथ आखिरी स्थान पर चली गई है।
सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ देवांक दलाल टॉप पर कायम
PKL 12 में 17 अक्टूबर के मैचों के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 262 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। पटना पाइरेट्स के अयान लोचब 196 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल 189 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक 146 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर हैं। बेंगलुरु बुल्स के अलीरेज़ा मिर्ज़ाइयां 143 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।
- 1. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 262 पॉइंट्स
- 2. अयान लोचब (पटना पाइरेट्स) – 196 पॉइंट्स
- 3. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 189 पॉइंट्स
- 4. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 146 पॉइंट्स
- 5. अलीरेजा मिर्ज़ाइयां (बेंगलुरु बुल्स) – 143 पॉइंट्स
सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ नितेश कुमार पहले स्थान पर मौजूद
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 17 अक्टूबर के मैचों के बाद तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 62 पॉइंट के साथ अभी भी पहले स्थान पर हैं। हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप 54 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर कायम हैं।
पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 50 पॉइंट के साथ के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। दबंग दिल्ली के फज़ल अत्राचली 49 पॉइंट के साथ चौथे और दबंग दिल्ली के ही सौरभ नंदल 47 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
- 1. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 62 पॉइंट्स
- 2. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 54 पॉइंट्स
- 3. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 50 पॉइंट्स
- 4. फज़ल अत्राचली (दबंग दिल्ली) – 49 पॉइंट्स
- 5. सौरभ नंदल (दबंग दिल्ली) – 47 पॉइंट्स
PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?
पुनेरी पलटन 13 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.