Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 99 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :October 20, 2025 at 6:24 AM
Modified at :October 20, 2025 at 6:24 AM
PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 99 तक

तेलुगु टाइटंस, यू मुम्बा और पटना पाइरेट्स ने अपने-अपने मुकाबले जीते।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 19 अक्टूबर को तीन अहम मुकाबले खेले गए। पहले मैच में तेलुगु टाइटंस ने गुजरात जायंट्स को 30-25 से हराया और अपनी 10वीं जीत दर्ज की। तेलुगु टाइटंस के कप्तान विजय मलिक ने सबसे ज्यादा 8 रेड पॉइंट लिए और उनके अलावा भरत ने 7 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में अजीत पवार और अंकित ने 4-4 टैकल पॉइंट लिए। गुजरात जायंट्स की रेडिंग और डिफेंस दोनों फ्लॉप रही।

दूसरा मैच 37-37 से टाई होने के बाद यू मुम्बा ने टाई ब्रेकर में हरियाणा स्टीलर्स को 7-5 से हराया। यू मुम्बा की यह नौवीं जीत है और उनका टॉप 8 में रहना पक्का हो गया है। यू मुम्बा की तरफ से संदीप ने सबसे ज्यादा 9 रेड पॉइंट लिए और डिफेंस में कप्तान सुनील एवं आमिरमोहम्मद ज़फरदानिश ने 4-4 टैकल पॉइंट लिए।

हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए सुपर 5 के साथ 9 टैकल पॉइंट लिए और उनके अलावा साहिल नरवाल ने भी हाई 5 के साथ 6 टैकल पॉइंट लिए। हालांकि, इन दोनों के बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद टाई ब्रेकर में हरियाणा की टीम हार नहीं बचा सकी।

तीसरे मैच में पटना पाइरेट्स ने पुनेरी पलटन को 38-27 से हराकर चौंकाया। पटना की तरफ से अयान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 के साथ 17 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में कप्तान अंकित और नवदीप ने 3-3 टैकल पॉइंट लिए। पुनेरी पलटन की कप्तानी सचिन ने की लेकिन सिर्फ 4 रेड पॉइंट ले सके। स्टुअर्ट सिंह ने सबसे ज्यादा 5 रेड पॉइंट लिए।

PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 Points Table after match 99
PKL 12 Points Table after match 99

PKL 12 में 19 अक्टूबर के मैचों के बाद पुनेरी पलटन की टीम पांचवीं हार के बावजूद पहले स्थान पर कायम है और उनके लीग स्टेज के सभी 18 मैच पूरे हो गए। तेलुगु टाइटंस की टीम 10वीं जीत के साथ तीसरे स्थान पर कायम है। यू मुम्बा की टीम नौवें जीत के साथ पांचवें स्थान पर आ गई है और हरियाणा स्टीलर्स आठवीं हार के साथ छठे स्थान पर चली गई है।

गुजरात जायंट्स 10वीं हार के बावजूद आठवें स्थान पर कायम है। पटना पाइरेट्स छठी जीत के साथ यूपी योद्धा से ऊपर 10वें स्थान पर आ गई है और उनके टॉप 8 में जाने की उम्मीद कायम है।

सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ देवांक दलाल टॉप पर कायम

PKL 12 में 19 अक्टूबर के मैचों के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 271 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। पटना पाइरेट्स के अयान लोचब 213 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं और इस सीजन रेड पॉइंट का दोहरा शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने। तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल 189 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

तेलुगु टाइटंस के भरत हूडा 157 रेड पॉइंट पूरा चौथे स्थान पर आ गए हैं। बेंगलुरु बुल्स के अलीरेजा 156 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।

  • 1देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 271 पॉइंट्स
  • 2. अयान लोचब (पटना पाइरेट्स)  213 पॉइंट्स
  • 3. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 189 पॉइंट्स
  • 4. भरत हूडा (तेलुगु टाइटंस) – 157 पॉइंट्स
  • 5अलीरेजा (बेंगलुरु बुल्स) – 156 पॉइंट्स

सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ जयदीप दहिया पहले स्थान पर पहुंचे

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 19 अक्टूबर के मैचों के बाद हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया 63 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 62 पॉइंट के साथ आख़िरकार दूसरे स्थान पर खिसके।

पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 50 पॉइंट के साथ के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। दबंग दिल्ली के फज़ल अत्राचली और बेंगलुरु बुल्स के दीपक शंकर 49-49 पॉइंट के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर कायम हैं।

  • 1. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 63 पॉइंट्स
  • 2. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 62 पॉइंट्स 
  • 3. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 50 पॉइंट्स 
  • 4. दीपक शंकर (बेंगलुरु बुल्स) – 49 पॉइंट्स
  • 5फजल अत्राचली (दबंग दिल्ली) – 49 पॉइंट्स

PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?

पुनेरी पलटन 13 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Nishant
Nishant

As a sports lover since childhood, Nishant has been writing about sports since 2015, mainly cricket and kabaddi. As a cricket fan, I love writing about interesting stats. Also covered Olympics, Asian Games, Commonwealth Games & Pro Kabaddi League.