Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 9: पीकेएल ऑक्शन में 'एफबीएम' कार्ड क्या होता है ?

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :August 5, 2022 at 1:28 AM
Modified at :August 5, 2022 at 5:38 PM
PKL 9: पीकेएल ऑक्शन में 'एफबीएम' कार्ड क्या होता है ?

ऑक्शन के दौरान इस कार्ड का काफी महत्व होता है।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 9वें सीजन का ऑक्शन 5 और 6 अगस्त को होगा। कबड्डी का हर एक फैंस ये जानने के लिए उत्सुक है कि कौन सा प्लेयर किस टीम में जाएगा और उनका अपना फेवरिट खिलाड़ी आगामी पीकेएल सीजन किस टीम के लिए खेलता हुआ नजर आएगा। पीकेएल ऑक्शन में खिलाड़ियों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा जाता है और उसी हिसाब से उनके लिए बिडिंग होती है।

हालांकि इस दौरान कई सारी चीजें ऐसी होती हैं जिसके बारे में फैंस को उतना ज्यादा पता नहीं होता है। ऐसी ही एक चीज है 'एफबीएम' यानि फाइनल बिड मैच (Final Bid Match, FBM) कार्ड जिसके बारे में फैंस को कम ही पता होगा। इसीलिए वो ये जानने के लिए उत्सुक होंगे कि आखिर ये कार्ड होता क्या है। हम आपको बताते हैं कि 'एफबीएम' क्या होता है ?

क्या होता है 'एफबीएम' कार्ड ?

पीकेएल ऑक्शन के दौरान सभी टीमों के पास फाइनल बिड मैच कार्ड का विकल्प रहता है, जिसका इस्तेमाल करके वो रिलीज किए गए कुछ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। मतलब अगर किसी टीम ने अपने स्टार प्लेयर को रिलीज कर दिया है तो वो ऑक्शन के दौरान एफबीएम कार्ड का प्रयोग करके उस प्लेयर को दोबारा बिना किसी बिडिंग के हासिल कर सकते हैं। उन्हें उस प्लेयर के फाइनल बिड की राशि देनी होगी।

'एफबीएम' कार्ड का प्रयोग कब किया जा सकता है ?

1.अगर किसी टीम ने एलीट रिटेन्ड प्लेयर्स कैटेगरी से छह खिलाड़ियों को रिटेन किया है तब वो ऑक्शन के दौरान एफबीएम कार्ड का प्रयोग नहीं कर सकते हैं।

2.अगर किसी टीम ने एलीट रिटेन्ड प्लेयर्स कैटेगरी से पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है तब वो ऑक्शन के दौरान एक एफबीएम कार्ड का प्रयोग कर सकते हैं।

3.अगर किसी टीम ने एलीट रिटेन्ड प्लेयर्स कैटेगरी से चार या उससे कम खिलाड़ियों को रिटेन किया है तब वो ऑक्शन के दौरान दो एफबीएम कार्ड का प्रयोग कर सकते हैं।

पीकेएल ऑक्शन से पहले कई ऐसी टीमें हैं जिन्होंने एलीट रिटेन्ड प्लेयर्स कैटेगरी में छह खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया है और ऐसे में उनके पास एफबीएम कार्ड प्रयोग करने का मौका रहेगा। देखने वाली बात होगी कि वो किन प्लेयर्स के लिए इस कार्ड को प्रयोग में लाते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram and join our community on Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.