PKL 9: हरियाणा स्टीलर्स ने युवा रेडर मंजीत दहिया को किया खेमे में शामिल

पिछले सीजन तमिल थलाइवाज की ओर से खेलते हुए उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था।
प्रो कबड्डी लीग के सीजन 9 की नीलामी में बहतरीन युवा रेडर मंजीत दहिया पर बड़ी बोली लगी और वो इस सीजन हरियाणा स्टीलर्स के लिए खेलते नजर आएंगे। हरियाणा स्टीलर्स ने उन्हें 80 लाख रुपये खर्च करके अपनी टीम में जोड़ा हैं। ऑक्शन के दौरान गुजरात जाइंट्स की टीम बस उन्हें खरीदने वाली ही थी कि हरियाणा स्टीलर्स ने उनसे बड़ी बोली लगा कर मंजीत सिंह को हासिल कर लिया।
मंजीत दहिया ने पिछले सीजन तमिल थलाइवाज की ओर से खेलते हुए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। मंजीत ने बहतरीन रेड मारकर अपनी सामने वाली टीम के काफी खिलाड़ियों को 1 साथ बाहर किया था। पिछले सीजन मंजीत ने थलाइवाज की टीम से खेलते हुए 20 मैचों में 159 रेड पॉइंट हासिल किए थे। अपनी लंबे कद का फायदा उठाते हुए मंजीत ने अपने डेब्यू मैच में ही 8 पॉइंट हासिल करे थे। मंजीत इसके बाद ही सभी के नजरों में आ गए थे। तमिल थलाईवास ने उन्हें भारी भरकम 90 लाख की रकम में खरीदा था।
मंजीत अब हरियाणा की तरफ से राइट रेडर के रूप में खेलते हुए नजर आएंगे। हरियाणा स्टीलर्स की टीम को भी उनसे काफी उम्मीदें रहेंगी। वो अपनी लंबी कद काठी का फायदा उठा के सामने वाली टीम को पछाड़ने में काफी दमखम रखते हैं। बिजली की तरह रेड मरते हुए मंजीत सामने वाली टीम के डिफेंडरों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। जब तक वो कुछ सोचे मंजीत लंबी 'डुबकी' लगा कर लाइन को छू कर पॉइंट हासिल कर लेते है। इस बार देखना होगा कि वो अपने नए टीम के साथ कितने रेड करेंगे और कितने पॉइंट जीत पाएंगे।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram and join our community on Telegram.
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.